• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

अ न्यूज़पेपर स्टोरी: प्रेस की शक्ति दिखाती एक मज़ेदार कहानी (लेखक: ओ हेनरी)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 15, 2023
in क्लासिक कहानियां, बुक क्लब
A A
O-Henry_Stories
Share on FacebookShare on Twitter

प्रेस को बेहद शक्तिशाली माना जाता है. अख़बार में छपी बातों का और अख़बार का क्या महत्व और उपयोग हो सकता है, बताती है ओ हेनरी की कहानी ‘अ न्यूज़ पेपर स्टोरी’.

सुबह के आठ बजे दुकान पर समाचार पत्र के ताज़ा अंक रस्सी पर लटक रहे थे. ग्राहक चलते-फिरते समाचार पत्र के शीर्षक देखते या फिर एक पेन्नी का सिक्का डिब्बे में डाल कर एक अंक खींच लेते. अपनी कुर्सी पर बैठा दुकानदार ग्राहक की ईमानदारी पर नज़र रखे हुए था.
हम जिस समाचार पत्र की बात कर रहे हैं वह एक ऐसा पत्र है, जो समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ परोसता है. इसलिए इस पत्र को एक शिक्षक, पथप्रदर्शक, हिमायती, सलाहकार और घरेलु परामर्शदाता का दर्जा मिला हुआ है.
आज के समाचार पत्र में तीन अलग-अलग सम्पादकीय हैं-एक में शुद्ध एवं सरल भाषा में माता-पिता और शिक्षकों से अपील की गई है कि बच्चों का पालन-पोषण बिना मार-पीट के किया जाए. दूसरा सम्पादकीय मज़दूर नेताओं के नाम है जिसमें यह आह्वान किया गया कि वो मज़दूरों को हड़ताल करने के लिए न उकसाएं. तीसरे सम्पादकीय में पुलिस बल से मांग की गई है कि वे बल के प्रयोग से बचें और जनता से अपील है कि वे पुलिस को अपना मित्र समझें.
इन सम्पादकियों के अतिरिक्त ऐसे लेख भी हैं जिनमें युवकों को अपनी प्रेमिका का दिल जीतने के गुर बताए गए हैं; महिलाओं को सौंदर्य साधन के प्रयोग और सदाबहार सुंदरता के नुस्खे दिए गए हैं…. आदि आदि.
एक पन्ने के कोने में एक बक्से में ‘निजी’ संदेश छपा है जिसमें कहा गया है,‘प्रिय जैक, मुझे माफ़ कर दो. तुम सही थे. आज सुबह 8.30 बजे मेडीसन के चौथे एवन्यु के नुक्कड़ पर मुझसे मिलो. हम दोपहर को निकल पड़ेंगे. – पश्चातापी.’
सुबह के आठ बजे दुकान पर एक युवक आया. उसके बाल बिखरे हुए थे, दाढ़ी बड़ी हुई थी और आंखों से लग रहा था कि वह रात भर जागता रहा है. उसने एक पेन्नी का सिक्का बक्से में डाला और समाचार पत्र लेकर निकल पड़ा. उसे नौ बजे दफ़्तर पहुंचना था और रास्ते में नाई की दुकान पर दाढ़ी भी बनवाना था. उसके पास अब समाचार पढ़ने के लिए समय नहीं था. इसलिए समाचार पत्र को उसने अपनी पैंट के पिछले जेब में ठूंस लिया.
वह नाई की दुकान में घुसा और फिर दफ़्तर की ओर निकल पड़ा. उसे पता ही नहीं चला कि समाचार पत्र कब उसकी जेब छोड़कर सड़क की धूल फांक रहा है. तेज़ी से चलते-चलते उसने अपनी जेब पर हाथ लगाया तो पत्र ग़ायब था. वह कुढ़कुढ़ाता हुआ लौट ही रहा था कि उसके होंठों पर मुस्कान की बारीक़ लकीर उभर आई. नुक्कड़ पर उसकी प्रेमिका खड़ी दिखाई दी. वह दौड़ी-दौड़ी आई और उसके हाथ थाम कर बोली,‘मैं जानती थी जैक, तुम मुझे माफ़ कर दोगे और मुझसे मिलने ज़रूर आओगे.’ वह बुदबुदा रहा था,‘क्या कह रही है, समझ नहीं आता…..ठीक है, ठीक है.’
ख़ैर, अब हम अपने समाचार पत्र की ख़बर लेते हैं. तेज़ हवा का झोंका आया और समाचार पत्र सड़क पर उड़ने लगा. पुलिसवाले ने इसे ट्रैफ़िक में व्यवधान मान कर अपनी लम्बी बांहें पसारी और उसे दबोच लिया. एक पन्ने का शीर्षक था-‘आप की सहायता के लिए पुलिस की सहायता कीजिए’. इतने में पुलिसवाले को देखते ही बगल के बार की खिड़की से आवाज़ आई-‘एक पेग आपके लिए है श्रीमानजी’. एक ही घूंट में उसे गले के नीचे उतारते हुए वह पुनः अपनी ड्यूटी पर लग गया. शायद सम्पादक महोदय का संदेश बिन पढ़े भी ठीक स्थान पर पहुंच गया था या फिर उस पेग का असर था! पुलिसवाले ने अपने अच्छे मूड का प्रदर्शन करते हुए राह चलते एक लड़के की बगल में वह समाचार पत्र अटका दिया. जॉनी ने घर पहुंच कर अपनी बहन ग्लेडिस को वह समाचार पत्र थमा दिया. एक पन्ने पर सुंदरता के टिप्स दिए गए थे. ग्लेडिस ने बिना देखे वह पन्ना फाड़कर अपना लंच पैक लपेटा और सड़क पर निकल पड़ी; मनचले सीटी बजा रहे थे. काश! ‘सुंदरता के टिप्स’ का पन्ना लिखनेवाला सम्पादक इस दृश्य को देखता.
जॉनी और ग्लेडिस का पिता मज़दूर नेता था. उसने समाचार पत्र के उस पन्ने को खींचा जिस पर मज़दूरों पर सम्पादकीय लिखा था. उसे फाड़ कर उसने पज़ल का अंश ले लिया और उसे हल करने बैठ गया. इसका परिणाम यह हुआ कि तीन घंटों की प्रतीक्षा के बाद भी यह नेता मज़दूरों के संघर्ष पर निर्णय लेने नहीं पहुंचा. अन्य नेताओं ने यह फैसला लिया कि आंदोलन को रद्द कर दिया जाए.
जॉनी ने बचे हुए पन्नों को उस जगह खोंस लिया जहां मास्टर की बेंत पड़ने की अधिक सम्भावना होती है. इस प्रकार आज उस सम्पादकीय की सार्थकता सिद्ध हुई जिसमें शिक्षकों को बच्चों से क्रूर व्यवहार न करने की बात कही गई थी.
इसके बाद अब प्रेस की शक्ति से क्या कोई इंकार कर सकता है?

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
Tags: A Newspaper StoryA Newspaper Story by O Henry in HindiA Newspaper Story SummaryFamous writers’ storyHindi KahaniHindi StoryKahaniO HenryO Henry ki kahaniO Henry ki kahani A Newspaper StoryO Henry storiesShort Story A Newspaper Storyअ न्यूज़पेपर स्टोरीओ हेनरीओ हेनरी की कहानियांओ हेनरी की कहानीओ हेनरी की कहानी अ न्यूज़पेपर स्टोरीकहानीमशहूर लेखकों की कहानीहिंदी कहानीहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum