• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब नई कहानियां

अपरिचित: भावना शेखर की छोटी कहानी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 19, 2021
in नई कहानियां, बुक क्लब
A A
अपरिचित: भावना शेखर की छोटी कहानी
Share on FacebookShare on Twitter

कभी-कभी कोई अपरिचित केवल अपनी मौजूदगी का एहसास देकर हमारे दिल के इतने क़रीब आ जाता है कि हम उससे गहरा जुड़ाव महसूस करने लगते हैं. और इस कहानी के इस अपरिचित से मिलकर आप भी मीठी मुस्कान के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करने लगेंगे. इंसानियत के रिश्तों से सराबोर इस छोटी-सी कहानी को ज़रूर पढ़ें.

गुलाब की पंखुड़ी से होंठ, आराधना में लीन पुजारी-सी अधमुंदी आंखें, कोपल-सी नन्हीं उंगलियों को बड़े जतन से मुट्ठी में समेटे सूरज की पहली किरण की तरह अनायास सबसे नाता जोड़ती- हर्षिता. एक अपरिचित आंगन में यही नाम उसे मिला था कुछ अनजान लोगों से….

सत्ताईस जनवरी की गोधूलि बेला… मृदुला दी अपने बगीचे में टहल रही थीं, तभी चारदीवारी से सटे सड़क के कोने पर कुछ असामान्य-सी हलचल हुई. कुछ बच्चे… कुछ राहगीर… कुछ फुसफुसाहट… टोह लेने पर अस्फुट-से शब्द कानों में कौंध गए- “बच्चा है…!” वे बिजली की तेज़ी से लपकीं और देखकर स्तब्ध रह गईं. कूड़े-कचरे के ढेर में एक हरे रंग का पॉलिथीन, जिसका मुंह बंधा हुआ था, असामान्य ढंग से हिलडुल रहा है. आगे बढ़कर उसका बंधन ढीला किया तो ममता का सागर सीने में ठांठें मारने लगा.
हाय! एक जीवित मानव शिशु…

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025

कहां से आया, किसने फेंका जैसे विचार उन्हें छू भी ना सके. अपने भारी भरकम शरीर को फूल की तरह पैरों पर उठाए वे घर में लपकीं. धड़ाधड़ पांच-छह फ़ोन किए… पुराना बक्सा खोला. एक नरम तौलिया… पैंतीस बरस पुरानी बाबा की धोती, जिसे अपने अविवाहित पुत्रों की भावी संतान को लपेटने के लिए एक विरासत की तरह सहेज कर रखा था, आनन-फानन में निकाली… दो पल को घूर कर देखा, मोह विवेक पर हावी हो इसके पहले चर्र से फाड़ डाला.

बीस मिनट की अप्रत्याशित कार्रवाई में उनके घर पुलिस का काफ़िला, सागरिका मुखर्जी और श्रीमती बुबना जैसे कॉलोनी के कुछ ज़िम्मेदार नागरिक तुरत-फुरत जुट गए… शिशु को उठाकर सब घर में ले आए, एक पल बर्बाद किए बिना डॉक्टर द्वारा बच्ची… हां, वह एक बच्ची थी, को प्लेसेंटा से जुदा किया गया व ज़रूरी चिकित्सा की गई. डॉक्टर के कुशल हाथों की थपथपाहट से वह हाड़-मांस की पोटली पहली बार इंसानी क्रूरता पर चीत्कार कर उठी. पर उसकी चीत्कार वहां मौजूद लोगों को अद्भुत रोमांच और ख़ुशी से सराबोर कर गई. सबके हर्ष का स्रोत बनी इस नन्हीं काया का नाम रखा गया- हर्षिता.

ज़िम्मेदार नागरिकों ने नवजात बच्ची को हॉस्पिटल ले जाने का निर्णय किया. श्रीमती बुबना की कार में सागरिका मुखर्जी की बाहों में सोई शांत बच्ची चली जा रही थी… कुर्जी होली फ़ैमिली हॉस्पिटल की तरफ़. पुलिस की जीप एक विशिष्ट नागरिक की तरह कार को एस्कॉर्ट करती हर्षिता के नए मुक़ाम की ओर बढ़ती जा रही थी. कार के रुकते ही दरवाज़े खुले और चार जोड़ी पांव हॉस्पिटल के अहाते की ओर लपके. पुलिस की उपस्थिति में फ़ॉर्म भरा गया, बच्ची की माता श्रीमती सागरिका मुखर्जी… लिखते हुए जुड़वां बेटों की मां सागरिका दी एक अनोखे एहसास से भर गईं. इलाज के लिए बच्ची को सुरक्षित हाथों में सौंपकर थकावट, किन्तु सुकून से भरी चारों महिलाओं को ऐसा लग रहा था जैसे किसी तीर्थ यात्रा से लौट रही हों.

“मृदुला, सुबह नौ बजे तैयार रहना… इनक्यूबेटर सेल में साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक मिलने का समय है,” सागरिका दी ने याद दिलाया.

“हां सागरिका,” यह कहते हुए मृदुला दी की आंखें चमक उठीं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: bhavna shekharBhavna Shekhar's storyfictionshort storystoryunfamiliarअपरिचितकहानीछोटी कहानीफ़िक्शनभावना शेखरभावना शेखर की कहानीशॉर्ट स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum