• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब नई कहानियां

पंचायत का पंचनामा: डॉक्टर अबरार मुल्तानी की कहानी

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
April 22, 2022
in नई कहानियां, बुक क्लब
A A
पंचायत का पंचनामा: डॉक्टर अबरार मुल्तानी की कहानी
Share on FacebookShare on Twitter

जहां न्याय होता है, वहां शांति, प्रगति और बरक़त होती है. जबकि अन्याय अशांति को जन्म देता है. इस बात को रेखांकित करती यह कहानी बहुत सामयिक है. इसे ज़रूर पढ़ें.

 

भोलू और सोनू दो पड़ोसी थे. उन दोनों के आंगन में एक एक आम का पेड़ था. एक दिन भोलू के आंगन में पका आम गिरा, जिसे सोनू ने उठा कर खा लिया. भोलू ने गांव की पंचायत में इसकी शिकायत की. पंचों ने फ़ैसला दिया कि सोनू ने वह आम उठाकर कोई ग़लती नहीं की है, वह तुम्हारा पड़ोसी है और इस नाते ऐसा कर सकता है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025

दो दिन बाद सोनू के आंगन में पका आम गिरा हुआ देखकर भोलू ने सोचा कि यह आम तो मैं खा सकता हूं, क्योंकि मैं भी सोनू का पड़ोसी हूं और इस नाते यह करना कोई जुर्म नहीं है. उसने वह आम खा लिया. जब यह बात सोनू को पता चली तो उसने पंचायत में इसकी शिकायत की. पंचों ने इस बार बिल्कुल अलग फ़ैसला दिया. उन्होंने कहा चूंकि इस बार पेड़ सोनू का था और खाने वाला भोलू था, जबकि पहले इसका ठीक उलट हुआ था इसलिए यह एक अलग मामला हुआ. अतः पंचायत इसे चोरी का मामला मानती है और भोलू को चोर मानते हुए पांच कोड़े मारने की सज़ा सुनाती है. कोड़े भोलू को सोनू ही मारेगा, क्योंकि चोरी उती बेचारे के यहां हुई है.

इस क़िस्से में सबसे ख़ास बात यह रही कि पंचायत ने एक ही जुर्म के लिए एक को ईनाम दिया और दूसरे को सज़ा. मज़े की बात यह है कि पंचायत के ऐसे फ़ैसले को देखकर ईनाम पाने वाले, सज़ा पाने वाले और इस पूरी प्रक्रिया को देखने वालों के दिलों में यह बात पक्की हो गई कि यह पंचायत इंसाफ़ नहीं करती.

इसका असर यह हुआ कि लोग अब पंचायत के पास ना जाकर अपने फ़ैसले ख़ुद ही करने लगे. कभी ये फ़ैसले आपसी सहमति से किए जाते तो कभी बाहुबल से या फिर हथियारों से. अव्यवस्था और बर्बरता के ये हालात यहां तक पहुंच गए कि एक दिन किसी व्यक्ति को लकड़ियों की ज़रूरत पड़ी तो वह सोनू का आम का पेड़ ही काट कर ले गया. पर बात यहीं नहीं रूकी. एक दबंग जो बेऔलाद था वह पुत्र प्राप्ति के लिए तांत्रिक के कहने पर सोनू के बेटे की बलि चढ़ा आया. गांव में त्राहि-त्राहि मची हुई थी. सब परेशान थे. सभी के मन में डर, असुरक्षा और अशांति ने घर कर लिया.

जब सभी लोगों को लगा कि इस तरह कैसे गुज़र होगी तो गांव वाले अपनी यह समस्या लेकर एक संत के पास गए और बोले, “संत जी हमारे गांव को बचा लो, सब वहशी और ज़ालिम बन चुके हैं.”

संत ने उनसे पूछा, “यह सब कब से शुरू हुआ?”

गांव वालों ने बताया कि, “जबसे भोलू के साथ पंचायत ने नाइंसाफ़ी की, उसके प्रति ग़लत फ़ैसला दिया तब से ही.”

संत ने मुस्कुराते हुए कहा, “तो फिर आप सब ही बताओ कि अब शांति, सौहार्द्र और अमन कैसे आएगा गांव में?”

लोग चुप रहे. उन्हें कोई जवाब न सूझा. बोले, ‘‘इसी के समाधान के लिए तो आपके पास आए हैं महात्मन!’’

संत ने संयत वाणी में कहा कि, “भोले ग्रामीणों, शांति के लिए न्याय सबसे पहली शर्त है. न्याय के बिना शांति आ ही नहीं सकती और शांति के बिना समृद्धि, सुख और बरक़त का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता. इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि अन्याय किसके साथ किया जा रहा है. यह अन्याय सोनू के साथ होता तो भी परिणाम यही होता. अन्याय के साथ अशांति आएगी ही आएगी. यदि अपने गांव में अमन-चैन लाना चाहते हो तो गांव वालों तुम्हे चाहिए कि अपनी पंचायत को भंग करो, नए और ईमानदार पंच और सरपंचों को चुनो. पुरानों को उनके अन्यायपूर्ण कृत्य की सज़ा दो. न्याय को क़ायम करो. यही एकमात्र रास्ता है तुम्हारे गांव में शांति और समृद्धि लाने का.”

गांव वालों ने संत की बातों का अक्षरशः पालन किया. और उनकी बात सही निकली कि न्याय को क़ायम करते ही शांति आने लगी. लेकिन सबसे दुखद बात यह रही कि वे लोग वापस नहीं आ सके, जो इस अशांति की बलि चढ़ गए थे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट, canva.com

Tags: Book clubDr. Abrar MultaniNai KahaniOye AflatoonPanchayat Ka Punchnamaओए अफलातूनडॉक्टर अबरार मुल्तानीनई कहानीपंचायत का पंचनामाबुक क्लब
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum