• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

अक्टूबर और जून: कहानी आशा और निराशा की (लेखक: ओ हेनरी)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 2, 2022
in क्लासिक कहानियां, बुक क्लब
A A
O-Henry_stories
Share on FacebookShare on Twitter

सेना से रिटायर हो चुके एक कप्तान को उस लड़की की चिट्ठी मिलती है, जिससे वह विवाह करने की इच्छा रखता है. वह लड़की यह तो स्वीकार करती है कि वह कप्तान को पसंद करती है, पर शादी करने से मना कर देती है. इसका कारण वह अक्टूबर और जून बताती है. आख़िर क्या है यह अक्टूबर, जून यह तो आप कहानी पढ़कर ही पता कर सकेंगे.

कप्तान ने दीवार पर लटकती तलवार को बड़ी उदास निगाहों से देखा. पास की अलमारी में उसकी धुंधली पड़ चुकी वर्दी पड़ी थी-मौसम और सेवा के कारण दाग़ी और छिन्न-भिन्न. कितना अरसा बीत गया लगता है उन युद्ध के चेतावनी संकेतों के बाद!
और, अब अपने देश के संकटकाल के समय अपनी योग्यता का प्रमाण देनेवाला यह अनुभवी कप्तान एक औरत की मदभरी आंखों और मुसकराते होंठों के आगे सम्पूर्ण समर्पण मात्र बनकर रह गया था. वह अपने शान्त कमरे में बैठा था और उसके हाथ में उस औरत का पत्र था, जो उसे अभी-अभी मिला था-वही पत्र, जिसने उसकी निगाहों में उदासी भर दी थी. उसने उस मारक पैरे को एक बार फिर पढ़ना शुरू किया.
‘आपके इस आदर को, जो आपने अपनी पत्नी बनने का आमन्त्रण देकर मुझे बख्शा है, अस्वीकार करते हुए, मैं महसूस करती हूं, मुझे सबकुछ खुलेमन से कहना चाहिए. इस अस्वीकार का मेरी नज़र में जो कारण है, वह है हमारी उम्र में इतना बड़ा फ़र्क. मैं आपको बहुत-बहुत चाहती हूं. लेकिन मुझे पूरा विश्वास है, हमारी शादी सफल नहीं हो पाएगी. मुझे इस बात को लिखते हुए सख़्त अफ़सोस हो रहा है, लेकिन मेरा विश्वास है कि सही कारण बताने की मेरी इस ईमानदारी की आप दाद ज़रूर देंगे.’
कप्तान ने आह भर ली और अपना सिर अपने हाथ पर झुका लिया. सच है, उनकी उम्र के दरम्यान कई बरस थे, लेकिन वह शक्तिशाली और कठोर था. उसका मान था. उसके पास दौलत भी थी. क्या उसका प्यार, उसकी देखभाल और उसकी क्षमताएं भी उससे उम्र का सवाल न भुलवा पाएंगी? और फिर, उसे इस बात का पक्का यक़ीन था कि वह उसका ख़याल करती थी.
दो घण्टे बाद ज़िन्दगी के सबसे बड़े संघर्ष के लिए वह तैयार खड़ा था. उसने टेनिसी के प्राचीन दक्खिनी नगर की गाड़ी पकड़ी. वह वहीं रहती थी.
जब कप्तान उस पुरानी हवेली के द्वार के भीतर घुसकर बजरी के रास्ते पर आगे बढ़ा, तब थियोडोरा डेमिंग सीढ़ियों पर बैठी गरमी की उस सुहानी शाम का आनन्द ले रही थी. वह कप्तान से ऐसी मुस्कराहट लिए हुए मिली, जिसमें किसी तरह की परेशानी नहीं छुपी थी.
“मुझे आपके आने की उम्मीद नहीं थी,” थियोडोरा बोली,“पर अब, जब आप आ ही गए हैं, तो आप मेरे साथ बैठ जाइए. क्या आपको मेरा पत्र नहीं मिला?”
“मिला था,” कप्तान ने कहा,“और उसी के लिए मैं आया हूं. मैं कहना चाहता हूं, थियो, अपने जवाब पर एक बार फिर विचार कर लो. नहीं करोगी क्या?”
“नहीं-नहीं,” उसने कहा और अपना सिर हिलाया. “अब उसका सवाल ही नहीं उठता. मैं आपको बेहद पसन्द करती हूं. लेकिन शादी से बात नहीं बनेगी. मेरी उम्र और आपकी उम्र… पर मुझसे अब फिर वही मत कहलवाइए-मैंने पत्र में लिख ही दिया था.”
कप्तान का मुख लाल हो गया. थोड़ी देर के लिए वह खामोश रहा और शाम के धुंधलके में घूरता रहा, सच है. भाग्य और काल-पिता ने उसके साथ बड़ा दगा किया था. उसके और उसकी ख़ुशी के बीच मात्र कुछ बरस आकर अटक गए थे!
थियोडोरा का हाथ नीचे की ओर खिसका और उसके भूरे हाथ में जाकर फंस गया. आख़िरकार उसे उस भाव की अनुभूति तो हुई, जो प्यार से इतना ज़्यादा सम्बद्ध है.
“इतनी गम्भीरता से मत लीजिए इसे,” वह विनम्र स्वर में बोली,“जो भी हो रहा है, अच्छे के लिए ही हो रहा है. मैंने इस पर अपने आप बड़ा तर्क-वितर्क किया है. एक दिन आप ख़ुद महसूस करेंगे कि मैंने आपसे शादी नहीं की, सो अच्छा ही हुआ. हो सकता है, थोड़ी देर के लिए यह शादी भली महसूस हो. लेकिन ज़रा सोचिए! कुछ ही बरसों बाद हमारी रुचियां कितनी भिन्न हो जाएंगी. हममें से एक अंगीठी के पास बैठकर कुछ पढ़ना पसन्द करेगा, या हो सकता है उम्र के आख़िरी पड़ाव में मिले गठिए या दिमाग़ी थकावट का इलाज करना चाहेगा, जबकि दूसरा नृत्यों, थियेटरों और रात को देर तक चलनेवाली भोजन-पार्टियों के लिए पागल हो रहा होगा. नहीं, मेरे प्रिय मित्र, अगर इसे जनवरी और मई न भी मानें, तो इसे अक्तूबर और जून के आरम्भ का मामला तो माना ही जा सकता है.”
“मैं हमेशा वही करूंगा, थियो, जो तुम चाहोगी कि मैं करूं, अगर तुम चाहोगी…”
“नहीं, आप नहीं करेंगे. आप अब ऐसा सोचते हैं कि आप कर लेंगे, पर आप कर नहीं पाएंगे. कृपया मुझे दोबारा यह बात मत कहिए.”
कप्तान हार चुका था. उसने उत्तर की ओर जानेवाली गाड़ी उसी रात पकड़ ली. अगली शाम वह अपने कमरे में वापस पहुंच चुका था. वह रात के भोजन के लिए कपड़े बदल रहा था और बो में सफ़ेद टाई बांध रहा था. उसी क्षण वह एक उदास स्वगत भाषण में भी लीन था:
‘अपने सिर की कसम, लगता है थियो ठीक ही कहती थी, कोई आदमी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि वह बेहद जवान और ख़ूबसूरत है. पर बड़े खुले मन से भी हिसाब लगाया जाए, तो भी वह अट्ठाईस से कम की तो क्या होगी.’
और कप्तान, आप जानते ही हैं, केवल उन्नीस का था. और उसे अपनी तलवार निकालने की कभी ज़रूरत ही नहीं पड़ी – सिवा एक बार के और वह भी उसने चाटानूगा के परेड ग्राउण्ड में निकाली थी. कह सकते हैं कि, स्पेनिश-अमरीकी युद्ध की ओर बढ़ने में वह उसकी आख़िरी सीमा थी.

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
Tags: Famous writers’ storyHindi KahaniHindi StoryKahaniO HenryO Henry ki kahaniO Henry ki kahani October and JuneO Henry storiesOctober and JuneOctober and June by O Henry in HindiOctober and June SummaryShort Story October and Juneअक्टूबर और जूनओ हेनरीओ हेनरी की कहानियांओ हेनरी की कहानीओ हेनरी की कहानी अक्टूबर और जूनकहानीमशहूर लेखकों की कहानीहिंदी कहानीहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum