• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

पानी की जाति: कहानी हिंदू और मुसलमान की (लेखक: विष्णु प्रभाकर)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 9, 2023
in क्लासिक कहानियां, बुक क्लब
A A
Vishnu-Prabhakar_Story
Share on FacebookShare on Twitter

आज़ादी के पहले की कालखंड की यह लघुकथा हिंदुओं और मुलमानों के बीच व्याप्त अविश्वास की पृष्ठभूमि पर लिखी गई है.

बी.ए. की परीक्षा देने वह लाहौर गया था. उन दिनों स्वास्थ्य बहुत ख़राब था. सोचा, प्रसिद्ध डा. विश्वनाथ से मिलता चलूं. कृष्णनगर से वे बहुत दूर रहे थे. सितम्बर का महीना था और मलेरिया उन दिनों यौवन पर था. वह भी उसके मोहचक्र में फंस गया. जिस दिन डा. विश्वनाथ से मिलना था, ज्वर काफ़ी तेज़ था. स्वभाव के अनुसार वह पैदल ही चल पड़ा, लेकिन मार्ग में तबीयत इतनी बिगड़ी कि चलना दूभर हो गया. प्यास के कारण, प्राण कंठ को आने लगे. आसपास देखा, मुसलमानों की बस्ती थी. कुछ दूर और चला, परन्तु अब आगे बढ़ने का अर्थ ख़तरनाक हो सकता था. साहस करके वह एक छोटी-सी दुकान में घुस गया. गांधी टोपी और धोती पहने हुए था.
दुकान के मुसलमान मालिक ने उसकी ओर देखा और तल्खी से पूछा,‘‘क्या बात है?’’
जवाब देने से पहले वह बेंच पर लेट गया. बोला,‘‘मुझे बुखार चढ़ा है. बड़े ज़ोर की प्यास लग रही है. पानी या सोडा, जो कुछ भी हो, जल्दी लाओ!’’
मुस्लिम युवक ने उसे तल्खी से जवाब दिया,‘‘हम मुसलमान हैं.’’
वह चिनचिनाकर बोल उठा,‘‘तो मैं क्या करूं?’’
वह मुस्लिम युवक चौंका. बोला,‘‘क्या तुम हिन्दू नहीं हो? हमारे हाथ का पानी पी सकोगे?’’
उसने उत्तर दिया,‘‘हिन्दू के भाई, मेरी जान निकल रही है और तुम जात की बात करते हो. जो कुछ हो, लाओ!’’
युवक ने फिर एक बार उसकी ओर देखा और अन्दर जाकर सोडे की एक बोतल ले आया. वह पागलों की तरह उस पर झपटा और पीने लगा.
लेकिन इससे पहले कि पूरी बोतल पी सकता, उसे उल्टी हो गई और छोटी-सी दुकान गन्दगी से भर गई, लेकिन उस युवक का बर्ताव अब एकदम बदल गया था. उसने उसका मुंह पोंछा, सहारा दिया और बोला,‘‘कोई डर नहीं. अब तबीयत कुछ हल्की हो जाएगी. दो-चार मिनट इसी तरह लेटे रहो. मैं शिंकजी बना लाता हूं.’’
उसका मन शांत हो चुका था और वह सोच रहा था कि यह पानी, जो वह पी चुका है, क्या सचमुच मुसलमान पानी था?

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
Tags: Famous Indian WriterFamous writers’ storyHindi KahaniHindi StoryHindi writersIndian WritersKahaniKahani Pani ki JatiPani ki JatiPani ki Jati by Vishnu Prabhakar in HindiVishnu PrabhakarVishnu Prabhakar ki kahaniVishnu Prabhakar ki kahani Pani ki JatiVishnu Prabhakar storiesकहानीपानी की जातिमशहूर लेखकों की कहानीविष्णु प्रभाकरविष्णु प्रभाकर की कहानियांविष्णु प्रभाकर की कहानीविष्णु प्रभाकर की कहानी पानी की जातिहिंदी कहानीहिंदी के लेखकहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum