• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

राजू का साहस: एक नेकदिल लड़के की कहानी (लेखक: शरतचंद्र)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 11, 2022
in क्लासिक कहानियां, बुक क्लब
A A
Sharatchandra_Kahani
Share on FacebookShare on Twitter

कुछ लोग दूसरों के दुख को अपना समझकर पूरी तन्मयता से उनकी मदद में जुट जाते हैं. ऐसा ही है इस कहानी का नायक राजू.

उन दिनों मैं स्कूल में पढ़ता था. राजू स्कूल छोड़ देने के पश्चात् जन-सेवा में लगा रहता था. कब किस पर कैसी मुसीबत आई, उससे उसे मुक्त करना, किसी बीमार की सेवा-टहल, कौन कहां मर गया, उसका दाह-संस्कार इत्यादि कार्य वह दिन-रात किया करता था.
मैं राजू का दाहिना हाथ था. ज़रूरत पड़ने पर राजू मुझे बुला भेजता. दाह-संस्कार के कार्य अकेले न कर सकने के कारण उसे मेरी ज़रूरत प्रायः पड़ती ही थी.
एक बार ज्येष्ठ एकादशी के दिन हमारे मामा के यहां नाटक हो रहा था. कलकत्ता से पार्टी आई थी. गांव के सभी लोग नाटक देखने आए थे. मैं एक कोने में बैठा तन्मयतापूर्वक नाटक देख रहा था. ठीक उसी समय न जाने राजू कहां से टपक पड़ा और मुझसे बोला,“सुनो, इधर आओ?”
मैं बाहर चला आया. राजू ने कहना जारी रखा,“उस मुहल्ले में तारापद के लड़के की मृत्यु हैजा से अभी हो गई है. महज तीन साल का छोटा बच्चा है. एक ही लड़का था तारापद का. तारापद और उसकी पत्नी लाश को लेकर रो-रोकर ज़मीन आसमान एक किए दे रहे हैं. मेरे विचार में इस छूत की बीमारी वाली लाश का शीघ्र अंतिम संस्कार कर देना चाहिए. सोच रहा हूं, इसी समय श्मशान ले चलूं. गांव के सभी लोग तो नाटक देख रहे हैं. कोई बुलाने से भी नहीं आ रहा. चल, तू तो मेरे साथ चल.”
बिना कोई प्रतिवाद किए मैं चुपचाप उसके साथ हो लिया. अधूरा नाटक ही मेरे भाग्य में था.
तारापद और उसकी पत्नी को जैसे तैसे दिलासा देकर, जैसे-तैसे हमने उसके बच्चे की लाश एक तरह से हमने अंतिम संस्कार के लिए छीन ली. उसके बाद हम गांव से श्मशान की ओर चल पड़े. रात बहुत बीत चुकी थी. एक बजने को था. सर्वत्र अंधियारा था.
रास्ते में मैंने राजू से कहा,“एक लालटेन साथ ले लेते तो अच्छा था.”
राजू ने कहा,“अच्छा तो होता पर इस समय मिलेगी कहां? घर में कौन बैठा है? मेरे पास माचिस है, ज़रूरत पड़ी तो इसी से काम चलाएंगे.”
जवाब में मैंने कुछ नहीं कहा. मृत बच्चे को गोद में लिए राजू आगे-आगे चल रहा था. पीछे-पीछे मैं चुपचाप चला जा रहा था.
श्मशान गंगा किनारे है. श्मशान विराट और भयावह नीरव है जिसके कारण लोग दिन में भी आने से यहां डरते हैं. आसपास दूर-दूर तक कोई गांव या झोंपड़ी तक नहीं है. नाम मात्र को दो-चार खजूर और कटहल के विशालकाय वृक्ष हैं जो वातावरण को और भारी बनाते हैं. दूर दूर तक गंगा की बालू दिखाई देती है.
श्मशान के बीचों बीच एक फूस की झोंपड़ी थी. क्रिया-कर्म करने वाले इसी झोंपड़ी में धूप-बरसात में पनाह लेते थे. लोगों का कहना था कि झोंपड़ी में भूतों का अड्डा है. रात की तो बात ही छोड़िए, दिन में भी कोई आदमी उस झोंपड़ी के भीतर अकेले जाने से डरता था.
राजू इन सब अफ़वाहों पर ध्यान नहीं देता था. वह सीधे उस झोंपड़ी में घुस गया. यद्यपि मैं भी उसके पीछे-पीछे उस झोंपड़ी में आया. लेकिन स्वाभाविक रूप में नहीं. मैं डरा हुआ था और मुझे लग रहा था कि किसी ने मेरा हाथ पैर कसकर पकड़ रखा है. साथ में राजू था इसी लिए कुछ हिम्मत थी वरना मैं कब का भाग खड़ा होता.
जमीन पर लाश रखते हुए राजू ने कहा,“काफ़ी देर से बीड़ी नहीं पी है. चल पहले एक-एक बीड़ी पी ली जाए. इसके बाद आगे काम करेंगे. क्यों ठीक है न?”
राजू के प्रश्न का उत्तर मैं देने जा रहा था कि उस अन्धकारमय झोंपड़ी के भीतर स्पष्ट रूप से यह आवाज़ सुनाई दी,“क्या एक बीड़ी मुझे भी दे सकते हैं?”
भय से मेरा कलेजा मुंह को आ गया. सिर के बाल तक खड़े हो गए. मारे भय के सारा बदन पसीने से तरबतर हो गया.
लेकिन राजू ने ठण्डे स्वर में पूछा,“तुम हो कौन?”
उत्तर आया “मैं हूं?”
“मैं हूं…” कहते हुए राजू ने माचिस जलाई. क्षणिक सी रोशनी में हमने देखा, हमारे पास ही एक मैले बिस्तर पर मनुष्य की तरह की कोई आकृति पसरी हुई है. सिर से पैर तक सारा बदन कपड़ों से ढंका हुआ है.
राजू ने अच्छी तरह देखने के बाद कहा,“अरे, यह तो एक और मुर्दा है. पता नहीं कौन ले आया है? शायद लकड़ी लाने गए हैं.”
तभी आवाज़ फिर से आई,“नहीं बेटा, मैं मुर्दा नहीं हूं.”
इस बार अत्यधिक भय के कारण मैं राजू से लिपट गया. मैं बेतरह कांप रहा था. मेरी घिग्घी बंध गई. लेकिन राजू, वाह रे राजू! धन्य है तू! उसने उसी निर्भय भाव से पूछा,“तब तुम कौन हो?”
माचिस की तीली बुझ चुकी थी. राजू ने दूसरी जलाई. इस बार ग़ौर करने पर पता चला कि आवाज गन्दे कपड़ों के भीतर से आ रही थी,“मैं गंगा यात्री हूं बेटा!”
राजू ने मुझे ढाढ़स बंधाते हुए कहा,“डरने की बात नहीं है रे! यह मुर्दा नहीं–गंगा यात्री है!”
इसके बाद एक बीड़ी सुलगाकर उसके मुंह में ठूंस दी. वह एक कृशकाय वृद्ध था. बीड़ी का कश लेने के बाद उसकी आवाज़ फिर आई. इस बार उसकी आवाज़ में परम तृप्ति थी,“ओह! जान बची. कई दिन हुए यहां ला कर पटक दिए हैं. मांगने पर कोई बीड़ी भी नहीं पिलाता. सबके सब कमीने हैं.”
अब राजू ने वृद्ध से सवाल करना शुरू किया,“कितने दिन हुए यहां आए? तुम्हारे साथ कितने आदमी हैं? वे लोग कहां गए?”
वृद्ध ने कहा,“तीन दिन हुए. मौत नहीं आ रही है. मेरे दो नाती और एक पड़ोसी मुझे यहां ले आए हैं. वे लोग भी मेरे साथ यहां थे. आज न जाने कहां पास ही में कलकत्ता से कोई नाटक कम्पनी आई है-वहीं वे लोग नाटक देखने चले गए हैं. मैं जल्दी मर नहीं रहा हूं. यहां तो गंगा किनारे की हवा खाकर चंगा हुआ जा रहा हूं. मरने का नाम ही नहीं ले रहा हूं. पता नहीं मेरे भाग्य में क्या है-न जाने क्या होगा! एक बार गंगा-यात्री बनने के बाद सुना है, घर वापस नहीं जाना चाहिए.”
राजू ने कहा,“कौन कहता है कि घर नहीं जाना चाहिए. आपको देखने पर कोई नहीं कह सकता कि आप मरने वाले हैं. अभी तो आप काफ़ी भले-चंगे हैं. आपका घर कहां है? चलिए घर लौट चलिए. हम लोग आपको वापस ले जाएंगे, नहीं तो आपको घर वापस नहीं जाना चाहिए कहने वाले लोग ही शायद आपका गला दबा देंगे.”
वृद्ध ने कहा,“तुम ठीक कह रहे हो बेटा! कई दिनों से यही बात कहकर वे लोग मुझे डरा रहे हैं. पता नहीं कब मेरा गला दबा दें.”
राजू ने कहा,“खैर, कोई हर्ज नहीं. हम लोग अपना काम पूरा करते हैं फिर आपको अपने साथ ले चलेंगे. आज की रात आप मेरे घर रह लेना, कल सुबह आपको घर छोड़ आएंगे.”
तारापद के लड़के का दाह संस्कार हमने किया. इसके पश्चात् राजू गंगा में स्नान कर वापस आया. मुझसे कहा,“तू यह सब कपड़ा बिछौना पकड़ ले मैं इनको उठा लेता हूं”
जिस तरह आते समय आए थे, हम उसी तरह वापस जा रहे थे. राजू वृद्ध को पीठ पर लादे चल रहा था. पीछे मैं गठरी-चद्दर लादे चुपचाप चल रहा था.
मामा के घर के पास आने पर मालूम हुआ-नाटक अभी समाप्त नहीं हुआ है.

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
Tags: Famous writers’ storyHindi KahaniHindi KahaniyaHindi KahaniyainHindi StoryHindi writersKahaniRaju Ka SahasSharatchandraSharatchandra ki kahaniSharatchandra ki kahani Raju Ka SahasSharatchandra storiesकहानीमशहूर लेखकों की कहानीराजू का साहसशरतचंद्रशरतचंद्र की कहानियांशरतचंद्र की कहानीशरतचंद्र की कहानी राजू का साहसहिंदी कहानियांहिंदी कहानीहिंदी के लेखकहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum