• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

द थ्री हेरमिट्स: कहानी विश्वास की (लेखक: लेव तॉलस्तॉय)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 16, 2023
in क्लासिक कहानियां, ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब
A A
द थ्री हेरमिट्स: कहानी विश्वास की (लेखक: लेव तॉलस्तॉय)
Share on FacebookShare on Twitter

महान रूसी लेखक लेव तॉलस्तॉय अपनी सरल और आध्यात्म का पुट ली हुई कहानियों के लिए जाने जाते थे. यहां पढ़ें उनकी एक ऐसी ही सरल और ज्ञानवर्धक कहानी द थ्री हेरमिट्स यानी तीन संत.

रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के आर्चबिशप को यह पता चला कि उसके नियमित प्रवचन में भाग लेने वाले बहुत से लोग एक झील के पास जाने लगे हैं. उस झील के बीच में छोटा सा एक टापू था जहां एक पेड़ के नीचे तीन बूढ़े रहते थे. गांव वालों का यह कहना था कि वे तीनों संत हैं. आर्चबिशप को यह बात बहुत नागवार गुज़री क्योंकि ईसाई धर्म में संत केवल उन्हें ही माना जाता है जिन्हें वेटिकन द्वारा विधिवत संत घोषित किया गया हो.
आर्चबिशप क्रोधित हो गया,“वे तीनों संत कैसे हो सकते हैं? मैंने सालों से किसी को भी संतत्व की पदवी के लिए अनुशंसित नहीं किया है! वे कौन हैं और कहां से आए हैं?”
लेकिन आम लोग उन तीनों के दर्शनों के लिए जाते रहे और चर्च में आनेवालों की तादाद कम होती गई.
अंततः आर्चबिशप ने यह तय किया कि वह उन तीनों को देखने के लिए जाएगा. वह नाव में बैठकर टापू की ओर गया. वे तीनों वहां मिल गए. वे बेहद साधारण अनपढ़ और निष्कपट देहातियों जैसे थे. दूसरी ओर, आर्चबिशप बहुत शक्तिशाली व्यक्ति था. रूस के ज़ार के बाद उस क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण आदमी था वह. उन तीनों को देखकर वह खीझ उठा. “तुमें संत किसने बनाया?” उसने पूछा.
वे तीनों एक दूसरे का मुंह ताकने लगे. उनमें से एक ने कहा,“किसी ने नहीं. हम लोग ख़ुद को संत नहीं मानते. हम तो केवल साधारण मनुष्य हैं.”
“तो फिर तुम लोगों को देखने के लिए इतने सारे लोग क्यों आ रहे हैं?”
वे बोले,“यह तो आप उन्हीं से पूछिए.”
“क्या तुम लोगों को चर्च की आधिकारिक प्रार्थना आती है?” आर्चबिशप ने पूछा.
“नहीं. हम तो अनपढ़ हैं और वह प्रार्थना बहुत लंबी है. हम उसे याद नहीं कर सके.”
“तो फिर तुम लोग कौन सी प्रार्थना पढ़ते हो?”
उन तीनों ने एक-दूसरे की ओर देखा. “तुम बता दो,’’ एक ने कहा.
“तुम ही बता दो ना,’’वे आपस में कहते रहे.
आर्चबिशप यह सब देखसुनकर अपना आप खो बैठा. ‘इन लोगों को प्रार्थना करना भी नहीं आता! कैसे संत हैं ये?’ उसने मन में सोचा. वह बोला,“तुम लोगों में से कोई भी बता सकता है. जल्दी बताओ!”
वे बोले,“दरअसल हम आपके सामने बहुत ही साधारण व्यक्ति हैं. हम लोगों ने ख़ुद ही एक प्रार्थना बनाई है पर हमें यह पता नहीं था कि इस प्रार्थना को चर्च की मंजूरी मिलना ज़रूरी है. हमारी प्रार्थना बहुत साधारण है. हमें माफ़ कर दीजिए कि हम आपकी मंजूरी नहीं ले पाए. हम इतने संकोची हैं कि हम आ ही न सके.”
“हमारी प्रार्थना है-ईश्वर तीन है और हम भी तीन हैं, इसलिए हम प्रार्थना करते हैं,‘तुम तीन हो और हम तीन हैं, हम पर दया करो’ यही हमारी प्रार्थना है.”
आर्चबिशप बहुत क्रोधित हो गया,“ये प्रार्थना नहीं है! मैंने ऐसी प्रार्थना कभी नहीं सुनी!” फिर वह ज़ोरों से हंसने लगा.
वे बोले,“आप हमें सच्ची प्रार्थना करना सिखा दें. हम तो अब तक यही समझते थे कि हमारी प्रार्थना में कोई कमी नहीं है. ‘ईश्वर तीन हैं, और हम तीन हैं’ और भला क्या चाहिए? बस ईश्वर की कृपा ही तो चाहिए?’’
उनके अनुरोध पर आर्चबिशप ने उन्हें चर्च की आधिकारिक प्रार्थना बताई और उसे पढ़ने का तरीक़ा भी बताया. प्रार्थना काफ़ी लंबी थी और उसके ख़तम होते-होते उनमें से एक ने कहा,“हम शुरू का भाग भूल गए हैं.” फिर आर्चबिशप ने उन्हें दोबारा बताया. फिर वे आख़िरी का भाग भूल गए.
आर्चबिशप बहुत झुंझला गया और बोला,“तुम लोग किस तरह के आदमी हो? तुम एक छोटी सी प्रार्थना भी याद नहीं कर सकते?”
वे बोले,“माफ़ करें लेकिन हम लोग अनपढ़ हैं और हमारे लिए इसे याद करना थोड़ा मुश्क़िल है, इसमें बहुत बड़े-बड़े शब्द हैं. कृपया थोड़ा धीरज रखें. यदि आप इसे दो-तीन बार सुना देंगे तो शायद हम इसे याद कर लेंगे.” आर्चबिशप ने उन्हें तीन बार प्रार्थना सुना दी. वे बोले,“ठीक है, अबसे हम यही प्रार्थना करेंगे, हालांकि हो सकता है कि हम इसका कुछ हिस्सा कहना भूल जाएं पर हम पूरी कोशिश करेंगे”.
आर्चबिशप संतुष्ट था कि अब वह लोगों को जाकर बताएगा कि उसका पाला कैसे बेवकूफ़ों से पड़ा था. उसने मन में सोचा,‘अब लोगों को जाकर बताऊंगा कि वे जिन्हें संत कहते हैं उन्हें तो धर्म का क-ख-ग भी नहीं पता. और वे ऐसे जाहिलों के दर्शन करने जाते हैं!’ यही सोचते हुए वह नाव में जाकर बैठ गया. नाव चलने लगी और वह अभी झील में आधे रास्ते पर ही था कि उसे पीछे से उन तीनों की पुकार सुनाई दी. उसने मुड़कर देखा, वे तीनों पानी पर भागते हुए नाव की तरफ़ आ रहे थे! उसे अपनी आंखों पर यक़ीन नहीं हुआ! वे लोग पानी पर भागते हुए आए और नाव के पास पानी में खड़े हुए बोले,“माफ़ कीजिए, हमने आपको कष्ट दिया, कृपया चर्च की प्रार्थना एक बार और दोहरा दें, हम कुछ भूल गए हैं.’’
आर्चबिशप ने कहा,“तुम लोग अपनी प्रार्थना ही पढ़ो. मैंने तुम्हें जो कुछ भी बताया उसपर ध्यान मत दो. मुझे माफ़ कर दो, मैं बहुत दंभी हूं. मैं तुम्हारी सरलता और पवित्रता को छू भी नहीं सकता. जाओ, लौट जाओ.”
लेकिन वे अड़े रहे,“नहीं, ऐसा मत कहिए, आप इतनी दूर से हमारे लिए आए. बस एक बार और दोहरा दें, हम लोग भूलने लगे हैं पर इस बार कोशिश करेंगे कि इसे अच्छे से याद कर लें.”
लेकिन आर्चबिशप ने कहा,“नहीं भाइयों, मैं ख़ुद सारी ज़िंदगी अपनी प्रार्थना को पढ़ता रहा पर ईश्वर ने उसे कभी नहीं सुना. हम तो बाइबिल में ही यह पढ़ते थे कि ईसा मसीह पानी पर चल सकते थे पर हम भी उसपर शंका करते रहे. आज तुम्हें पानी पर चलते देखकर मुझे अब ईसा मसीह पर विश्वास हो चला है. तुम लोग लौट जाओ. तुम्हारी प्रार्थना संपूर्ण है. तुम्हें कुछ भी सीखने की ज़रूरत नहीं है.’’

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Tags: Hindi KahaniHindi StoryKahaniLeo TolstoyLeo Tolstoy storiesThe Three HermitsThe Three Hermits by Leo Tolstoy In Hindiकहानीतीन संत लेव तॉलस्तॉय की कहानीद थ्री हेरमिट्सलेव तॉलस्तॉयलेव तॉलस्तॉय की कहानियांलेव तॉलस्तॉय की कहानीहिंदी कहानियांहिंदी कहानीहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum