• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ मेंटल हेल्थ

वीकेंड पर ख़ुद को और अपने परिजनों को यूं करें तनाव-मुक्त

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 5, 2023
in मेंटल हेल्थ, हेल्थ
A A
वीकेंड पर ख़ुद को और अपने परिजनों को यूं करें तनाव-मुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

आजकल बच्चे हों या बड़े, सभी तनाव की शिकायत करते हैं और यह सच्चाई भी है कि तनाव सभी के जीवन का हिस्सा है. लेकिन ख़ुद को तनाव-मुक्त करना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि तनाव ही सेहत संबंधी अधिकतर समस्याओं का मूल कारण है. अत: यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे वीकएंड्स पर आप ख़ुद को डीस्ट्रेस यानी तनाव-मुक्त बना सकते हैं.

 

ज़िंदगी की रफ़्तार तेज़ हो गई है और आजकल महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बूढ़े सभी मल्टी-टास्किंग कर रहे हैं. कैसे? माता-पिता कामकाजी होते हैं तो महिलाओं पर दोहरी ज़िम्मेदारी आ जाती है और पुरुषों को घर के काम में हाथ बंटाना होता है, बंटाना ही चाहिए. चूंकि माता-पिता कामकाजी हैं, बच्चों को व्यस्त रखने के लिए स्कूल के बाद कई तरह की क्लासेस लगवा दी जाती हैं और उन क्लासेस में बच्चों को लाने, ले जाने का ज़िम्मा घर के बुज़ुर्ग निभाते हैं. साथ ही, घर के बुज़ुर्ग घर की व्यवस्था को बनाए रखने का भी काम करते हैं और इस तरह मल्टी-टास्किंग सभी सदस्यों के लिए तनाव का कारण बनती है. अत: ख़ुद को घर पर रहकर ही डीस्ट्रेस करना बहुत ज़रूरी है. अब यह काम कैसे किया जाए, यही बात हम यहां बता रहे हैं.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

गैजेट्स से दूरी रखें
वीकेंड पर जो दो दिन मिलते हैं, उसमें से एक दिन को पूरे परिवार के लिए गैजेट्स से मुक्त रखें. न कोई फ़ोन देखे, न ही टीवी. इस दिन को साथ-साथ बातचीत करते हुए बिताएं, अंताक्षरी खेलें, इनडोर गेम्स, जैसे- चेस, कैरम, लूडो खेलते हुए बिताएं. परिवार के सभी सदस्य बाहर सैर पर निकल जाएं, कोई पिकनिक प्लान करें. गैजेट्स से दूर रहने पर आप सही मायनों में डीस्ट्रेस होंगे. यह तनाव-मुक्त होने का सबसे कारगर तरीक़ा है और सप्ताह में एक दिन तो गैजेट्स से दूर रहा ही जा सकता है. इसे एक बार आज़माइए, यक़ीनन आप इसे बार-बार आज़माना चाहेंगे.

एक्सरसाइज़ करें
तनाव-मुक्त होने का अचूक तरीक़ा है एक्सरसाइज़ करना. यदि आप यह सोचते/सोचती हैं कि छुट्टी का दिन केवल सोते हुए बिताया जाए तो इससे आपको स्ट्रेस से छुटकारा मिल जाएगा तो आप बिल्कुल ग़लत हैं. जब आप एक्सरसाइज़ करते हैं तो आपके शरीर में एंडॉर्फ़िन्स रिलीज़ होते हैं, जिससे न सिर्फ़ आपका मूड अच्छा होता है, बल्कि नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आता है. परिवार के सभी सदस्य अपनी उम्र के अनुसार किसी विशेषज्ञ की देखरेख में एक्सरसाइज़ करें, रोज़ाना करें और वीकेंड पर भी इसे बिल्कुल बंद न करें. संभव हो तो वीकेंड पर इसमें बदलाव लाएं और इसका समय थोड़ा-सा और बढ़ा दें.

हॉबी क्लासेस लें
अपनी पसंद का काम करने से स्ट्रेस के स्तर में तुरंत गिरावट आती है. वह एक गतिविधि, जो आपको पसंद है, उसे करने का समय वीकेंड पर निकालें और चाहें तो पूरे घर के सदस्यों के लिए वीकेंड पर हर दिन एक-एक घंटे का समय फ़िक्स कर दें, जिसमें हर व्यक्ति अपने पसंद की चीज़ सीखे या वह काम करे. इससे आप भावनात्मक रूप से सुदृढ़ महसूस करेंगे और घर कर हर व्यक्ति अपनी हॉबी पूरी करेगा तो, हर व्यक्ति तनाव रहित महसूस करेगा.

कुकिंग करें
अमूमन हम सभी वीकेंड पर बाहर लंच या डिनर लेने का सोचते हैं, ताकि घर पर कुछ काम न करना पड़े और हम बाहर से जो खाकर लौटते हैं, उसकी क्वालिटी के प्रति आश्वस्त भी नहीं रहते हैं. और क्या आपको पता है कि कुकिंग करना एक सभी के लिए एक राहत देनेवाला काम बन सकता है. यदि घर के सभी लोग इस प्रकिया में शामिल हों तो खाना तो स्वादिष्ट बनेगा ही, पर इसे बनाने की प्रक्रिया में बुज़ुर्गों का मन लगा रहेगा और बच्चे कुछ नई जानकारिया हासिल करेंगे, एक लाइफ़ स्किल सीखेंगे. वीकेंड पर साथ मिलकर खाना पकाने से आप सभी यक़ीनन डीस्ट्रेस्ड महसूस करेंगे.

मन की बात लिखें/डायरी लिखें
जब भी तनाव हो, ख़ुद भी डायरी लिखें और दूसरों को यानी घर के अन्य सदस्यों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें. जो बातें आपको तनाव दे रही हैं, उनके बारे में लिखें, उसे पढ़ें और ख़ुद को हल्का होता हुआ महसूस करें. अपनी सोच को लिखकर व्यक्त करने से, कोई भी व्यक्ति तनाव रहित महसूस करता है. आप चाहें तो जो आपने लिखा है, उसे बाद में फाड़कर फेंक भी सकते हैं. यह काम यानी कागज़ या डायरी में अपने विचारों को लिखकर तनाव-मुक्त होने की क्रिया को मनोवैज्ञानिक भी कारगर मानते हैं. हर सप्ताह आप सप्ताह भर में हुए तनाव में आपने कैसा महसूस किया, कैसे आप इसे निजात पा सके/सकी या पाना चाहते/चाहती हैं, इस बारे में वीकेंड पर लिखकर ख़ुद को डीस्ट्रेस कर सकते हैं.

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: Completing hobbyCookingDestressDistance from gadgetsexercisestressStress-relievingWays to be stress-freeWriting diaryएक्सरसाइज़कुकिंगगैजेट्स से दूरीडायरी लिखनाडीस्ट्रेसतनावतनाव-मुक्त होनातनाव-मुक्त होने के तरीक़ेहॉबी पूरी करना
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum