• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ मेंटल हेल्थ

तनाव से तुरंत राहत चाहिए? तो ये चीज़ें खाइए…

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 16, 2022
in मेंटल हेल्थ, हेल्थ
A A
तनाव से तुरंत राहत चाहिए? तो ये चीज़ें खाइए…
Share on FacebookShare on Twitter

आह, क्या ज़माना आ गया है! आज एडल्ट्स ही नहीं, किसी भी उम्र के बच्चों के मुंह से तक आप कभी-भी ये सुन सकते हैं- बड़ा टेंशन है भाई. अब ये जो टेंशन यानी तनाव है ना, इसे कम करने कई तरीक़े हैं, जैसे- एक्सरसाइज़ करना, काम के बीच से थोड़ा ब्रेक लेना, मेडिटेशन वगैरह. पर आज हम उतनी गहराई में नहीं जा रहे हैं. आज हम आपको तीन ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें तनाव होने पर यदि आप खाएंगे तो तुरंत राहत महसूस करेंगे.

 

जी हां, सचमुच कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें खाने पर तुरंत ही आपका मूड बेहतर हो जात है. और अच्छी बात यह है कि तनाव को लगभग तुरंत दूर करने वाली ये चीज़ें हमारे आसपास आसानी से उपलब्ध भी हैं. तो आइए, इन पर नज़र डाल लें, ताकि आप जब भी तनावग्रस्त महसूस करें, इन चीज़ों में से किसी एक का सेवन कर तनाव को दूर कर सकें.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

लेकिन यहां हम यह कह देना भी ज़रूरी समझते हैं कि ये खाद्य पदार्थ सेहतमंद होने के बावजूद आपकी सही लाइफ़स्टाइल, एक्सरसाइज़, मेडिटेशन और दिल को सुकून पहुंचाने वाले कामों के ज़रिए तनाव से मिलने वाली राहत का विकल्प नहीं है. अत: अपनी जीवनशैली को स्वस्थ रखना सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है. हां, फ़ौरन राहत पानी हो तो इन्हें ज़रूर आज़माया जा सकता है, क्योंकि ये सभी बहुत हेल्दी भी हैं.
citrus-fruits
विटामिन सी युक्त फल
तो अब तक आपको लगता था विटामिन सी युक्त फल केवल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, है ना? लेकिन हम आपको बता दें कि खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ साथ विटामिन सी वाले फलों के सेवन से आपके तनाव के स्तर में तुरंत कमी आती है, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में ऐंटिऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो न केवल हमारी प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, बल्कि स्ट्रेस घटाने में भी कारगर हैं. तो अब जब भी तनाव महसूस हो आप बिंदास उन फलों का सेवन कीजिए, जिनमें विटामिन सी मौजूद होता है, जैसे- संतरे, अंगूर, आम, पपीता, मौसंबी वगैरह. और तनाव को तुरंत बाय-बाय कर दीजिए.

dry-fruits
सूखे मेवे यानी ड्राइ फ्रूट्स
आपको अब तक ड्राइ फ्रूट्स खाने के वो फ़ायदे तो पता थे, जो आपकी त्वचा और बालों की सुंदरता से जुड़े थे, यह भी पता होगा कि ये नट्स ओमेगा थ्री और ओमगा सिक्स फ़ैटी ऐसिड्स की मौजूदगी के चलते आपके मस्तिष्क के लिए भी सेहतमंद होते हैं. पर शायद यह पता न हो कि ये सूखे मेवे यानी अखरोट, काजू, बादाम, किशमिश और सूरजमुखी के, कद्दू के, तरबूज़ व खरबूजे के बीज का सेवन करने से आपके शरीर में सेरोटोनिन का उत्पादन बढ़ जाता है. और यह तो आपको पता ही होगा कि सेरोटोनिन मन को ख़ुश करने और मूड को नियंत्रित करने वाला हॉर्मोन है. यही नहीं, इन नट्स और सीड्स में मौजूद ट्रिप्टोफ़ेन नामक अमीनो ऐसिड भी सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार है. तो जब भी तनाव हो आप मुट्ठीभर नट्स का सेवन करें और तनाव छूमंतर हो जाएगा.

curds
दही
याद है ना इम्तिहान देने जाने से पहले घर में दादी/नानी मां और हमारी मांएं हमें दही-शक्कर खिलाते थे? आज मान लीजिए कि ऐसा हमारे तनाव को कम करने के लिए किया जाता था. अब ये तो आपको पता ही है कि दही प्रोबायोटिक रिच खाद्य पदार्थ है, जिसमें गट फ्रेंडली बैक्टीरिया मौजूद होता है. ये बैक्टीरियाज़ तनाव पैदा करने वाले हॉर्मोन कॉर्टिसोल के स्तर को कम करता है. प्रोबायोटिक से भरपूर दही का सेवन नकारात्मक विचारों को दूर करता है और तनाव को कम करता है. तनाव घटाने का यह उपाय कितना स्वादिष्ट और आसान है, है ना?

dark-chocolate
डार्क चॉकलेट
पहले के समय में भले ही न मिलती हो, लेकिन आज के समय में डार्क चॉकलेट भारतीय बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है. और ये तो आपने भी महसूस किया होगा कि चॉकलेट का एक टुकड़ा तुरंत ही हमारे मूड को बेहतर बना देता है. इसकी वजह ये है कि डार्क चॉकलेट में फ़्लैवोनॉइड्स होते हैं, जो केवल तनाव को ही कम नहीं करते, बल्कि आपकी याद्दाश्त को भी दुरुस्त करते हैं. डार्क चॉकलेट भी ऐन्टिऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, जो तनाव पैदा करने वाले हॉर्मोन कॉर्टिसोल को कम करती हैं. वहीं इसका सेवन करने से शरीर में एंडॉर्फ़िन का स्तर बढ़ता है, जो दिमाग़ को बेहतर महसूस कराने वाला केमिकल है. यह दर्द और तनाव से मुक्त महसूस करता है.

फ़ोटो: फ्रीपिक, पिन्टरेस्ट

 

Tags: stressstress buster foodतनावतनाव से निजातस्ट्रेसस्ट्रेस बस्टर फ़ूड
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum