• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

सिर्फ़ भोजन का प्रकार ही नहीं, फ़िटनेस के लिए भोजन का समय भी है महत्वपूर्ण

भोजन के समय का ध्यान रखिए और फ़िटनेस की ओर अगला क़दम बढ़ाइए

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 27, 2022
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
meal-time-and-circadian-clock
Share on FacebookShare on Twitter

आपकी संपूर्ण सेहत पर उन चीज़ों का असर तो पड़ता ही है, जिन्हें आप अपने भोजन में शामिल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि केवल भोजन ही नहीं, बल्कि यह किस समय खाया जा रहा है, इस बात का भी आपकी सेहत पर असर पड़ता है? सेहत के लिए क्या खाना चाहिए यह बात तो आपने कई जगह पढ़ी होगी, लेकिन सेहतमंद रहने के लिए किस समय खाना चाहिए यह बात शायद आपको मालूम न हो और यही बात हम आपको बताने जा रहे हैं. यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं और अपने वज़न को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो आपको यह आलेख ज़रूर पढ़ना चाहिए.

 

आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको यह बात तो मालूम ही होगी कि जीवन के केवल एक ही आयाम को ध्यान में रख कर आप अच्छी सेहत नहीं पा सकते हैं. क्योंकि आपकी सेहत आपके जीवन के कई पहलुओं से जुड़ी होती है. अच्छी सेहत के लिए आपको हर चीज़ का ध्यान रखना होता है, मसलन- एक्सरसाइज़, खानपान, मानसिक स्वास्थ्य, नींद, रिश्ते-नाते वगैरह.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

इन सभी पहलुओं में से फ़िलहाल यदि हम केवल खानपान की बात करें और यह मान कर चलें कि आप सभी सेहतमंद चीज़ों को ही अपनी डायट में जगह देते हैं तब भी हम आपको आगाह करना चाहते हैं कि भोजन के विषय में केवल सेहतमंद चीज़ों के चयन और सेवन पर ही आपका स्वास्थ्य निर्भर नहीं करता, बल्कि वह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस समय भोजन करते हैं. आइए इस बारे में आपको और जानकारी देते हैं.

देर से खाना खाने से भूख बढ़ती है, कैलरीज़ कम बर्न होती हैं और फ़ैट टिशूज़ पर भी असर पड़ता है. यह हम नहीं कह रहे हैं, ब्रिघम ऐंड विमेन्स हॉस्पिटल, अमेरिका में हुई एक शोध नतीजे कहते हैं. इसके अनुसार, सेहतमंद डायट अपनाने वालों को हमेशा सलाह दी जाती है कि वे आधी रात का भोजन यानी मिडनाइट स्नैकिंग से बचें. कई रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि देर रात खाना खाने से मोटापे का ख़तरा बढ़ता है. वहीं हाल ही में हुई इस स्टडी के परिणाम बताते हैं हैं कि यदि भोजन देर से किया जाए तो शरीर कम ऊर्जा ख़र्च कर पाता है, भूख बढ़ जाती है और फ़ैट टिशूज़ में इस तरह का बदलाव आने लगता है कि मोटापे का ख़तरा बढ़ जाता है.

नैशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन में ‘द इन्फ़्लुएंस ऑफ़ मील फ्रीक्वेंसी ऐंड टाइमिंग ऑन हेल्थ इन ह्यूमन्स: द रोल ऑफ़ फ़ास्टिंग’ शीर्षक से प्रकाशित एक और पेपर में बताया गया है कि समय पर या देर से खाना खाने का असर हमारी आंतरिक सर्कैडियन क्लॉक पर पड़ता है, जो हमारे शरीर के मेटाबॉलिज़्म को नियंत्रित करती है और इस पर ही हमारे जागने और सोने-जागने का चक्र यानी नींद निर्भर करती है. इसके अलावा इसी क्लॉक पर हमारे शरीर का तापमान, ब्लड प्रेशर, हॉर्मोन्स का स्राव और हमारा व्यवहार निर्भर करता है. अत: देर रात भोजन करने से बचना आपको कई तरह की समस्याओं से बचा सकता है, जिनमें वज़न का बढ़ना भी शामिल है.

तो भोजन का समय क्या होना चाहिए?
ब्रेकफ़ास्ट, लंच या डिनर खा लेना यूं तो बहुत ही आसान सी बात लगती है, लेकिन आप इसमें क्या शामिल करते हैं और किस समय पर सेवन करते हैं इस बात का आपकी सेहत पर बहुत असर पड़ता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको कब और कैसा ब्रेकफ़ास्ट, लंच या डिनर लेना चाहिए. यह बताने के बावजूद हम आपसे कहेंगे कि यहां दिए गए निर्देशों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर/डाइटीशियन की सलाह ज़रूर लें.

ब्रेकफ़ास्ट: आदर्श बात करें तो सो कर उठने के आधे से एक घंटे के भीतर आपको ब्रेकफ़ास्ट कर लेना चाहिए. लेकिन यदि आप ऐसा नहीं भी कर पाते हैं तो हमारी सलाह है कि सुबह 10 बजे से पहले अपना ब्रेकफ़ास्ट ख़त्म कर लें. अपने ब्रेकफ़ास्ट में प्रोटीन को ज़रूर शामिल करें. आप अंडे या पनीर के रूप में इसे शामिल कर सकते हैं.

लंच: लंच के आदर्श समय की बात करें तो वह है 12.30 से 1.30 के बीच. यहां यह याद रखना भी ज़रूरी है कि आपके ब्रेकफ़ास्ट और लंच के चार घंटों का अंतराल होना चाहिए. किसी भी सूरत में, यदि आपको देर हो रही हो तो भी लंच शाम चार बजे से पहले तो कर ही लेना चाहिए.

डिनर: आपके डिनर और सोने के समय के बीच कम से कम तीन घंटे का अंतर होना चाहिए. इससे आपकी सर्कैडियन क्लॉक सही तरीक़े से काम करती है और आपको अच्छी नींद आती है. यदि आपके डिनर और सोने के समय में ज़्यादा अंतर नहीं होगा तो आपकी नींद की गुणवत्ता प्रभावित होगी, मेटाबॉलिज़्म पर असर पड़ेगा और सेहत पर इन बातों का बुरा असर पड़ेगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट, zazzle.com

 

 

Tags: Circadian ClockMeal TimeMealsSleep CycleWhen to Eat Foodकब खाएं खानाभोजनभोजन खाने का समयसर्कैडियन क्लॉकस्लीप साइकल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum