• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

हेयर स्ट्रेटनर ख़रीदना है? तो पहले ये बातें जान लें

समझबूझ कर करें ये ख़रीददारी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 6, 2022
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
choosing-perfect-hair-straightener
Share on FacebookShare on Twitter

बालों को स्ट्रेट रखने का चलन आज भी ट्रेंड में है. यदि आप उन लोगों में से हैं जो अपने बालों को ख़ुद ही स्ट्रेट करने का मन बना रही हैं तो आपको हेयर स्ट्रेटनर ख़रीदना ही होगा. यहां जानिए, वे बातें जिनकी जानकारी आपको स्ट्रेटनर ख़रीदने से पहले जुटा लेनी चाहिए, ताकि आप अपने बालों के मुताबिक़ सही स्ट्रेटनर ख़रीदें और आपको इसके सारे फ़ायदे मिलें.

जब भी हम बाज़ार में कोई चीज़ ख़रीदने जा रहे होते हैं, उसके पहले बहुत ज़रूरी होता है कि उसके बारे में सारी जानकारी जुटा लें. इससे हमें अपने लिए उपयुक्त चीज़ मिलती है, पैसों की वाजिब वसूली होती है, हम उस प्रोडक्ट के नतीजों से ख़ुश होते हैं और यक़ीन मानें तो आप ऐसा कर के पर्यावरण संरक्षण भी कर रहे होते हैं. कैसे? यदि बिना देखे-भाले आप कोई चीज़ ख़रीद लेते हैं और वह आपको पसंद नहीं आती तो कबाड़ में ही जाती है ना? इस तरह आप अनजाने ही धरती पर कचरा बढ़ा रहे होते हैं. तो आइए, मुद्दे पर लौट आते हैं और आपको बताते हैं कि हेयर स्ट्रेटनर ख़रीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

स्ट्रेटनर ख़रीदने की वजह ध्यान में रखें
यह ध्यान रखना भी बहुत ज़रूरी है कि आख़िर आप स्ट्रेटनर ख़रीद क्यों रही हैं. इसकी वजह ये है कि बाज़ार में कई तरह के स्ट्रेटनर मौजूद हैं, जैसे: अलग-अलग प्लेट्स साइज़ में, बड़े, छोटे, कॉर्डलेस, वायर वाले, ट्रैवल-फ्रेंडली वगैरह. यदि आप केवल फ्रिंजेज़ को स्ट्रेटन करना चाहती हैं तो छोटा स्ट्रेटनर ख़रीदें, ट्रैवल करती हैं तो हैंड-सा स्ट्रेटनर ख़रीदें.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

स्ट्रेटनर की प्लेट्स का आकार
जी हां. यह सबसे महत्वपूर्ण बात है, जिस पर आपको स्ट्रेटनर ख़रीदने के पहले ध्यान देना चाहिए. यदि आपके बाल कर्ली हैं, कसे हुए हैं और उन्हें मैनेज करना कठिन है तो आपको चौड़े प्लेट्स वाला स्ट्रेटनर ख़रीदना चाहिए. जितने चौड़े प्लेट्स होंगे आपके बाल उतनी ही आसानी से स्ट्रेटन होंगे. यदि आपके बाल वेवी हैं तो आप कम चौड़ाई की प्लेट्स वाले स्ट्रेटनर को चुनें.

स्ट्रेटनर की प्लेट्स का प्रकार
बाज़ार में उपलब्ध स्ट्रेटनर्स की प्लेट्स कई मटेरियल्स में उपलब्ध होती है. जिनमें टाइटेनियम और सिरैमिक कोटेड प्रमुखहैं. जहां टाइटेनियम प्लेट्स से बने स्ट्रेटनर टिकाऊ और हल्के होते हैं, वहीं सिरैमिक कोटेड प्लेट्स जल्दी गर्म हो जाती हैं. टाइटेनियम प्लेट्स बालों पर तापमान को समान रूप से वितरित करती हैं, जबकि सिरैमिक कोटेड प्लेट्स में यदि तापमान ज़्यादा हो जाए तो आपके बाल जल भी सकते हैं. अत: टाइटेनियम प्लेट्स वाले स्ट्रेटनर चुनना सही होगा.

टेम्प्रेचर सेटिंग पर ध्यान दें
यदि आप यह सोचती हैं कि स्ट्रेटनर जितना ज़्यादा गर्म होगा, वह उतने ही अच्छे नतीजे देगा तो आपको अपनी सोच बदल लेनी चाहिए. मामला बालों का है और स्ट्रेटनर का ऊंचा तापमान बालों को आसानी से क्षतिग्रस्त भी कर सकता है. अत: स्ट्रेटनर ख़रीदने से पहले उसकी टेम्प्रेचर सेटिंग पर ध्यान दें और ज़रूरत हो तो इसके बारे में पूछताछ भी कर लें.

सस्ता सौदा न करें
बालों से आपका पूरा लुक परिभाषित होता है और आप इन्हें स्ट्रेटन के लिए यह इक्विपमेंट ख़रीद रही हैं, ताकि आपका लुक बेहतर नज़र आए. ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि आप सस्ते स्ट्रेटनर्स की ओर आकर्षित न हों. एक महंगा, लेकिन बालों को सही तरीक़े से संवारने वाला स्ट्रेटनर यदि महंगा हो तो बचत कर के इसे ख़रीदें, लेकिन सस्ता स्ट्रेटनर ख़रीद कर अपने बालों को ख़राब करने का खतरा मोल न लें.

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: hair straightenerhow to buy straightenerStraighten Hairstraightenerकैसे ख़रीदें स्ट्रेटनरस्ट्रेटन बालस्ट्रेटनरहेयर स्ट्रेटनर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum