• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

घरेलू, प्राकृतिक फ़ेस मास्क के ज़रिए निखारिए त्वचा की रंगत

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 17, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
घरेलू, प्राकृतिक फ़ेस मास्क के ज़रिए निखारिए त्वचा की रंगत
Share on FacebookShare on Twitter

अपनी त्वचा की रंगत को प्राकृतिक रूप से निखारना चाहती हैं तो आप सही आलेख पढ़ रही हैं. यहां हम आपको घर पर आसानी से बन सकने वाले ऐसे फ़ेस मास्क्स के बारे में बता रहे हैं, जो स्वाभाविक तरीक़े से त्वचा की रंगत को निखारते हैं. और चूंकि ये नैसर्गिक हैं, इनका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होगा.

धूप, प्रदूषण और वातावरण में मौजूद धूल-गंदगी की वजह से हमारी त्वचा टैन हो जाती है और उसकी रंगत गहरी हो जाती है. कई बार इन चीज़ों की वजह से त्वचा की रंगत असमान भी हो जाती है और ऐसी त्वचा देखने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती. यदि आप भी चाहती हैं कि त्वचा की रंगत एकसमान व उजली हो जाए तो आप यहां बताए गए घरेलू व प्राकृतिक फ़ेस मास्क्स का इस्तेमाल करें. इससे आपकी त्वचा की रंगत एक जैसी भी हो जाएगी और निखर भी आएगी. जो फ़ेस मास्क हम आपको बताने जा रहे हैं उसके इन्ग्रीडिएंट्स के लिए आपको केवल अपने किचन तक जाना होगा, क्योंकि ये इतने सामान्य से इन्ग्रीडिएंट्स हैं, जो आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगे.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

आलू (ये अकेला ही काफ़ी है!)
आलू में मौजूद तत्व इसे त्वचा की रंगत निखारने का बेहतरीन इन्ग्रीडिएंट बना देते हैं. इसमें विटामिन C, B1, B3 पाए जाते हैं. कई मिनरल्स, जैसे- मैग्नेशियम, पोटैशियम, फ़ॉस्फ़ोरस आदि पाए जाते हैं और साथ ही इसमें डायटरी ऐंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं. विटामिन C कोलैजन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है. यह कोलैजन ही है, जो त्वाचा के लचीलेपन और दृढ़ता को बनाए रखता है.
कैसे करें इस्तेमाल: आलू को छीलकर थोड़े मोटे टुकड़ों में काटें. इन टुकड़ों को अपने पूरे चेहरे या चेहरे के उन हिस्सों पर रगड़ें जहां की रंगत उजली करना चाहती हैं. इससे आलू का रस आपके चेहरे पर लग जाएगा. इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरा धो लें. चेहरे पर तुंरत चमक आ जाएगी. इसे सप्ताह में एक-दो बार दोहराएं कुछ ही हफ़्तों में रंगत सुधर जाएगी.

नींबू का रस + पानी
नींबू में मौजूद क्लेंज़िंग के गुणों से तो आप भी अनजान नहीं होंगी. नींबू का रस लंबे समय से त्वचा की रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मौजूद ब्लीचिंग के गुण त्वचा की रंगत को उजला बनाने में सहायक हैं. त्वचा की कई समस्यओं, जिनसे निपटने में नींबू कारगर है, वे हैं- डार्क स्पॉट्स, पिग्मेन्टेशन, ब्लैकहेड्स, मुहांसे आदि. तो यदि आपको अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना है तो नींबू की शरण में आ जाइए.
कैसे करें इस्तेमाल: नींबू के रस और पानी की एक बराबर मात्रा लें और इसे अच्छी तरह मिलाएं. अब एक कॉटन बॉल को इस पानी में डुबोएं और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं. लगभग 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चहरा धो लें. इस मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में अधिक से अधिक दो बार ही करें. इसे लगाने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें.


पपीता + शहद
पपीता जितना स्वादिष्ट होता है, त्वचा को उजला करने में उतना ही कारगर भी होता है. पपीते में मौजूद पैपैन और अल्फ़ा हाइड्रॉक्सी ऐसिड्स जैसे एन्ज़ाइम्स त्वचा की मृत कोशिकाओं और त्वचा पर मौजूदअशुद्धियों को हटाने का काम करते हैं, जिससे आपकी त्वचा में चमक आती है और वह उजली नज़र आने लगती है.
कैसे करें इस्तेमाल: पके हुए पपीते के दो बड़े टुकड़े लें. इन्हें मसल कर पेस्ट बनाएं. चाहें तो ब्लेंडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. इसमें एक टीस्पून शहद डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इस मास्क को लगभग 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें. इस मास्क का इस्तेमाल भी सप्ताह में दो बार ही करें.

संतरे का छिलका + दही
संतरा स्वादिष्ट और विटामिन C से भरपूर तरोताज़ा कर देने वाला फल है. जहां इसे खाने पर इसमें मौजूद विटामिन C हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, वहीं यह हमारी त्वचा की रंगत को साफ़ करने में अहम् भूमिका निभाता है. संतरे के छिलके का इस्तेमाल त्वचा की रंगत को उजला बनाने के लिए भी किया जाता है. यह पिग्मेन्टेशन से निजात दिलाने में भी कारगर है. इसके छिलके का इस्तेमाल करने के लिए इसके छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लिया जाता है और फिर इसका पाउडर बनाया जाता है. आप इस पाउडर को लंबे समय तक स्टोर कर के रख सकती हैं.
कैसे करें इस्तेमाल: एक बोल में एक टेबलस्पून संतरे के छिलके का पाउडर और एक टेबलस्पून दही डालें. इसे अच्छी तरह मिक्स करें. धुले हुए चेहरे पर यह मिश्रण लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें. इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो-तीन बार तक किया जा सकता है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम/पिन्टरेस्ट

Tags: DIYDIY face maskenhance skin toneface masksgrandmother's tipsHome remedieshomemade face masksMake yourselfmake yourself a natural face masknatural waysnatural ways to improve skin toneskinskin careskin whitening face maskswhiten skin toneख़ुद बनाएंख़ुद बनाएं प्राकृतिक फ़ेस मास्कघर पर बने फ़ेस मास्कघरेलू नुस्खेडीआईवाई फ़ेस मास्कत्वचात्वचा की रंगत निखारने के प्राकृतिक तरीक़त्वचा की रंगत निखारने वाले फ़ेस मास्कत्वचा देखभालदादी मां के नुस्खेनिखारिए त्वचा की रंगतनिखारें त्वचा की रंगतप्राकृतिक तरीक़ेफ़ेस मास्क
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum