• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

ठंड में हॉट और गर्मियों में कोल्ड, हर मौसम में उठाएं डाल्गोना कॉफ़ी का आनंद

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 10, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, रेसिपी
A A
ठंड में हॉट और गर्मियों में कोल्ड, हर मौसम में उठाएं डाल्गोना कॉफ़ी का आनंद
Share on FacebookShare on Twitter

दिन का कोई भी पहर हो और साल का कोई भी महीना… कॉफ़ी प्रेमी किसी भी समय और किसी भी मौसम में कभी-भी कॉफ़ी पीने तैयार रहते हैं. और यदि बात सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही, क्रीमी और लुभावनी दिखने वाली डाल्गोना कॉफ़ी की हो तो कहना ही क्या!

यूं तो फ़िलहाल डाल्गोना कॉफ़ी के सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के कारण आप इसके बारे में जान चुके होंगे, लेकिन हम यहां आपको इसके पीछे की कहानी बता रहे हैं. इसके हालिया ट्रेंड का कारण थी जनवरी 2020 में कोरियन अभिनेता जन्ग इल्-वू की मकाऊ यात्रा. जहां उन्होंने इस फेंटी हुई यानी विप्ड कॉफ़ी को पिया. कोरिया की लोकप्रिय स्पॉन्ज कैंडी जैसा दिखने के कारण इसका नाम डाल्गोना कॉफ़ी रख दिया.
फिर तो इस कॉफ़ी के ओरिजन को लेकर अलग-अलग देशों के लोगों ने कई बातें बताईं कि कैसे वे इसे पहले से बनाते रहे हैं और इसे किस नाम से पुकारते रहे हैं. आपको जानकार अच्छा लगेगा कि एक अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, इसे भारत और पाकिस्तान में पहले से ही फेंटा कॉफ़ी/फेंटी हुई कॉफ़ी/फिटी हुई कॉफ़ी या हैंड-बीटेन कॉफ़ी के नाम से बनाया जाता रहा है. और हाल ही में इसे ‘400X कॉफ़ी’ के नाम से भी जाना जाने लगा है, जिसका मतलब है-ऐसी कॉफ़ी, जिसे कम से कम 400 बार फेंटा गया हो.
अच्छी बात ये है कि डाल्गोना कॉफ़ी का मज़ा आप हर मौसम में ले सकते हैं, चाहे सर्दी हो या गर्मी. गर्मी में कोल्ड डल्गोना कॉफ़ी और सर्दियों में हॉट! यहां हम आपको दोनों ही तरह की डाल्गोना कॉफ़ी बनाने का तरीक़ा बता रहे हैं…

कॉफ़ी को फेंटने के लिए
सामग्री

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

2 टेबलस्पून कॉफ़ी पाउडर (यदि स्ट्रॉन्ग कॉफ़ी पसंद हो तो ज़्यादा ले सकते हैं)
3 टेबलस्पून शक्कर (या स्वादानुसार)
2 टेबलस्पून गर्म पानी

विधि

1. एक गहरा कप या बोल लें. उसमें कॉफ़ी पाउडर, शक्कर, गर्म पानी डालकर अच्छे से मिला लें. इसे अच्छी तरह फेंटें (याद है ना 400X कॉफ़ी!). इसका अच्छा टेक्स्चर पाने के लिए आपको इसे तक़रीबन 10 मिनट या झागदार बनने तक फेंटना होगा.
2. जब फेंटी हुई काफ़ी का रंग हल्का ब्राउन हो जाए और उसमें हल्का होकर पीक्स बनने लगें तो समझें कॉफ़ी तैयार है.

हॉट डाल्गोना कॉफ़ी
सामग्री
2 टीस्पून फेंटी हुई कॉफ़ी (जिसकी विधि ऊपर बताई गई है, स्ट्रॉन्ग कॉफ़ी पसंद है तो स्वादानुसार)
¾ कप गर्म दूध

विधि
एक कप में गर्म दूध डालें.
1. इसमें ऊपर से फेंटी हुई कॉफ़ी डालें.
2. अच्छी तरह मिलाएं और कॉफ़ी का लुत्फ़ उठाएं.

कोल्ड डाल्गोना कॉफ़ी
सामग्री
2 टीस्पून फेंटी हुई कॉफ़ी (जिसकी विधि ऊपर बताई गई है, स्ट्रॉन्ग कॉफ़ी पसंद है तो स्वादानुसार)
¾ कप ठंडा दूध
3-4 बर्फ़ के टुकड़े (वैकल्पिक)

विधि
1. एक कप में ठंडा दूध और बर्फ़ के टुकड़े डालें. अच्छी तरह मिलाएं.
2. ऊपर से फेंटी हुई कॉफ़ी डालें.
3. अच्छी तरह मिलाएं और कोल्ड कॉफ़ी का आनंद लें.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: cold delgona coffeedelgona coffee recipehot dalgona coffeehow to make dalgona coffeeकैसे बनाएं डाल्गोना कॉफ़ीकोल्ड डाल्गोना कॉफ़ीडाल्गोना कॉफ़ीडाल्गोना कॉफ़ी की रेसिपीहॉट डाल्गोना कॉफ़ी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum