• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

आज के दौर में सकारात्मक बने रहने के आसान तरीक़े यहां जानें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 20, 2021
in ज़रूर पढ़ें, मेंटल हेल्थ, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

इन दिनों पैन्डेमिक के फैलाव के चलते जैसा माहौल है, जैसी ख़बरें हम देख-सुन रहे हैं, उसमें ख़ुद को सकारात्मक रख पाना कठिन है. लेकिन अच्छी बात यह है कि यह नामुमकिन नहीं है. और सबसे बड़ी बात ये कि डॉक्टर्स भी ये कह रहे हैं कि जो लोग अपने स्वस्थ होने को लेकर सकारात्मक हैं, वे जल्द ही स्वस्थ हो रहे हैं. यदि आप ये सोच रहे हैं कि ऐसे में सकारात्मक कैसे रहा जाए तो यह आलेख पढ़ें. आपको कुछ मंत्र ज़रूर मिलेंगे, जो आपके काम आएंगे.

इन दिनों पूरी दुनिया में समय कठिन चल है और ऐसे में सकारात्मक बने रहने के लिए आपको कुछ ज़्यादा प्रयास करने होंगे, क्योंकि नकारात्मक विचार हमें आसानी से घेरे रहते हैं और सकारात्मक विचारों को हमें सप्रयास बुलाना पड़ता है. एक बार आपने ऐसा करना सीख लिया तो आप स्वयं पाएंगे कि विचारों को सकारात्मक रखना इतना कठिन भी नहीं है. तो आइए, जानें इस महामारी के दौर में कैसे रहा जा सकता है सकारात्मक.

ख़बरें देखने का समय सीमित रखें
टीवी पर या फिर अपने फ़ोन पर यदि आप ख़बरें देखने के इच्छुक हैं, आज की स्थिति को लेकर जागरूक रहना चाहते हैं तो आपको ऐसा ज़रूर करना चाहिए, लेकिन इसका समय सीमित भी रखें और निश्चित भी. सुबह उठने के तुरंत बाद या फिर रात को सोने जाने से ठीक पहले ख़बरें देखना बंद कर दीजिए. अच्छी नींद के बाद सुबह के समय मन और शरीर दोनों ही तरोताज़ा रहते हैं तो इस समय का सदुपयोग प्राणायम, योग या अन्य किसी तरह की एक्सरसाइज़ करने के लिए करें, ताकि यह ताज़गी दिनभर बनी रहे. नाश्ता करने के बाद 15 मिनट का समय ख़बरों के लिए पर्याप्त होगा. इससे ज़्यादा ख़बरें न देखें. रात को सोने से पहले यदि ख़बरें देखकर आपका मन उद्विग्न होगा तो आपको अच्छी, रिलैक्सिंग नींद नहीं आ सकेगी. अत: यदि ख़बरें देखना है तो सोने के कम से कम दो घंटे पहले हाइलाइट्स देख लें. इससे ज़्यादा जानकारी की आपको दरकार नहीं होगी. यह सलाह अपनाकर देखिए, बहुत व्यावहारिक और बहुत काम की है.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

सोने और जागने का समय निश्चित करें
हो सकता है आपको लगे कि ये क्या बात हुई? लेकिन सोने और जागने का समय निश्चित हो तो आपकी दिनचर्या सधी हुई रहती है. आपके काम समय पर पूरे हो जाते हैं. इस रूटीन को अपनाने को लेकर आपका तन और मन दोनों ही अभ्यस्त हो जाते हैं और इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलते है. आप दिन को किस तरह बिताना है, इस बात को लेकर किसी तरह के भटकाव में नहीं आते. अपने सभी काम समय पर पूरे करते चले जाते हैं और यह बात आपको सकारात्मक बनाए रखती है.

अपनों के सम्पर्क में बने रहें
आपके घर के सदस्य हों, आपके दोस्त या फिर आपके कलीग, वे सभी लोग जिनसे आपको लगाव है या जिनका साथ आपको अच्छा लगता है, उनसे बातचीत करते रहे. ये बातें आपके भीतर कब सकारात्मकता का संचार कर देंगी आपको पता भी नहीं चलेगा. ज़्यादा नहीं, पर रोज़ाना 10 मिनट के लिए किसी एक परिजन या दोस्त से बात करके उनके हालचाल जानिए. यह बातचीत हर तरह के तनाव को हल्का कर देगी और आपको पॉज़िटिविटी से भर देगी.

ब्रेक लेने का सलीका सीखें
जी हां! हममें से अधिकतर लोगों को काम के बीच ब्रेक लेने का सलीका नहीं आता है. ख़ासतौर पर आज के समय में, जब हम घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं. ऐसे में यदि आप दिनभर ऑफ़िस के काम में व्यस्त रहते हैं और जो छोटा-सा ब्रेक ले रहे हैं, उस समय वॉट्सऐप या सोशल-मीडिया की सैर कर आते हैं तो यक़ीन मानिए आप दो तरफ़ा नकारात्मकता को आमंत्रित कर रहे हैं. पहले तो अपने मन को तंग कर रहे हैं, जो ऑफ़िस के काम से यूं ही थका बैठा था उसे ग़ैरज़रूरी बातों में उलझाकर और थका रहे हैं. दूसरे अपनी आंखों को भी थका रहे हैं, बेवजह स्क्रीन से उपजा तनाव देकर. ब्रेक लेने का सलीका यह है कि आप इस ब्रेक में एक पसंदीदा गीत सुनें; चाय के कप के साथ अपने स्पाउस या बच्चों से बातचीत करें; पांच मिनट की स्ट्रेचिंग कर लें; कुछ देर के लिए आंखें बंद करके बैठे रहें; लंबी, गहरी सांसें लेकर मन को तरोताज़ा कर लें या फिर 20 मिनट की पावर नैप ही ले लें. आख़िर इन दिनों हम सभी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो ये सारी चीज़ें की जा सकती हैं. और हमारा वादा है कि ये बातें यदि आप अमल में लाते हैं तो ये आपको सकारात्मक बनाए रखेंगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: current situationfeel goodhealed mindHealthhow to stay positiveLearn ways to stay positivepandemicpositivitystay positivestay positive in current situationtry to stay positiveways to stay positiveअच्छा महसूस करनाकैसे रहें सकारात्मकचंगा मनपॉज़िटिविटीमहामारीयूं रहें सकारात्मकसकारात्मक रहने के तरीक़ेसकारात्मक रहने के प्रयास करेंसेहतहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum