• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

बच्चों का बोर होना भी अच्छा है! यहां जानिए क्यों

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 19, 2021
in ज़रूर पढ़ें, पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
बच्चों का बोर होना भी अच्छा है! यहां जानिए क्यों
Share on FacebookShare on Twitter

अभी कोरोना कर्फ्यू जारी है और बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही हैं. घर पर रहते-रहते अक्सर बच्चे ये शिकायत करते हैं कि वे बोर हो रहे हैं. बच्चों के माता-पिता उन्हें बोर होने से बचाने के लिए घर के छोटे-छोटे काम करने कहते हैं या फिर कुछ व्यस्त रखने वाली गतिविधियों, जैसे- ड्रॉइंग, पेंटिंग आदि में लगा देते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि बच्चों को बोर होने देने के अपने फ़ायदे हैं. क्या हैं ये फ़ायदे? यह आलेख पढ़कर जानिए…

क्या आप दोनों भी उन अभिभावकों में हैं, जो बच्चे के मुंह से यह सुनते ही कि मैं बोर हो रही/रहा हूं, उसे व्यस्त रखने की चीज़ें ढूंढ़ने लगते हैं? उसे कोई किताब पढ़ने, पेंटिंग करने, बोर्ड गेम या फिर वीडियो गेम आदि खेलने की सलाह देते हैं? तो अब से आपको हर बार ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है. बच्चों को घर के काम सिखाकर या ऊपर बताई गई गतिविधियों से जोड़कर उनकी बोरियत सप्ताह में एक-दो बार दूर नहीं करेंगे तो आप उन्हें क्रिएटिव ही बनाएंगे. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!
एक बहुत नामचीन लेखिका के बेटे ने यह बात कही थी कि जब वे छोटे थे तो उनके यहां ऐसा माहौल था कि यदि बच्चा अकेला बैठा है और उनकी मां ने उनसे पूछा कि क्या कर रहे हो? तो इस सवाल के जवाब में यह कहने पर कि मैं कुछ नहीं कर रहा हूं. बस, बैठकर कुछ सोच रहा हूं. इस जवाब को बहुत सहजता से लिया जाता था. मतलब ये कि कुछ नहीं करना, सोचना और बोर होना ये तीनों चीज़ें हमारे जीवन का हिस्सा हैं और इन्हें बिल्कुल सामान्य तरीक़े से लिया जाना चाहिए. तो आइए, जानते हैं कि बच्चों को कभी-कभार बोर होने देने के क्या फ़ायदे हैं…

बोर होने से बच्चों की रचनात्मकता बढ़ती है
कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि हमारा दिमाग़ वहां लगने से अक्सर भटकने लगता है, जहां हम इसे लगाना चाहते हैं. यह तब और ज़्यादा सोचने लगता है, जब हम इसे भटकने से रोकना चाहते हैं. और जब लोग बोर होते हैं तो वे और ज़्यादा रचनात्मक हो जाते हैं-यह बात बच्चों के लिए भी बिल्कुल सही है. वर्ष 2013 में ब्रिटिश साइकोलॉजिकर सोसाइटी के डिविशन ऑफ़ ऑकुपेशनल साइकोलॉजी ऐनुअल कॉन्फ़रेंस में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक़, बोर होने को हमेशा नकारात्मकता से जोड़ा जाता रहा है, लेकिन इसका सबसे सकारात्मक पहलू यह है कि बोर होना आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ा सकता है. दरअस्ल, जब बोर होने पर बच्चों को आपकी ओर से व्यस्त रखने वाली कोई गतिविधि नहीं मिलेगी तो अपनी ऊब को दूर करने की चाहत में बच्चे अपनी कल्पनाशीलता को ख़ुद ही बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

बोर होने से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य सुधरेगा
अमेरिकन साइकोलॉजिक असोसिएशन के एक आलेख में कहा गया है कि जब लोग बोर होते हैं तो वे अपनी पिछली बीती हुई ज़िंदगी के बारे में सोचते हैं और उन चीज़ों को याद करते हैं जो अर्थपूर्ण थीं. फिर वे अपने वर्तमान जीवन में भी वैसी ही सुकून देनेवाली अर्थपूर्ण चीज़ें करने को प्रेरित होते हैं. यह इसलिए होता है क्योंकि हमारा दिमाग़ असक्रिय या निष्क्रिय रहने से डरता है. जब हम बोर या असक्रिय होते हैं तो हमारा दिमाग़ कुछ दिलचस्प चीज़ें तलाशता है और हर नई चीज़ हमें ज़्यादा अर्थपूर्ण लगने लगती है. ठीक यही बात बच्चों के साथ भी होती है. अत: उन्हें कभी-कभी बोर भी होने दें.

बोर होने से बच्चों का स्वभाव दिलचस्प हो जाता है
यदि हम हमेशा अपने बच्चों के मनोरंजन के लिए मौजूद रहेंगे तो वे ख़ुद को व्यस्त रखने और ख़ुद के लिए मनोरंजन के साधन ढूंढ़ने का कौशल सीख ही नहीं पाएंगे. बतौर पैरेंट्स आपको लगता होगा कि आप उनके साथ जितना अधिक समय बिताएंगे उतना अच्छा होगा. लेकिन हम आपको बता दें कि आप अपने बच्चे के साथ कितना ज़्यादा समय बिताते हैं इसका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि वे बड़े हो कर कैसे इंसान बनेंगे. उन्हें हर समय हमारी ज़रूरत नहीं होती, बल्कि ज़रूरी यह होता है कि वे अपनी चीज़ों को ख़ुद हैंडल करना सीखें. बच्चों का हर समय ध्यान रखकर और उन्हें व्यस्त रखकर हम उनके दिमाग़ को रचनात्मक होने से रोके रखते हैं. जब वे चीज़ों को ख़ुद हैंडल करते हैं तो उनमें आत्मविश्वास जागता है और उनके पास आपको सुनाने के लिए एक कहानी भी होती है. इस तरह वे ख़ुद को व्यक्त करना सीखते हैं.

तो अब जब कभी आपका बच्चा कहे कि मैं बोर हो रहा हूं, उसे कहें कि थोड़ा बोर होने का भी अलग ही मज़ा है. तुम ख़ुद ही सोचो कि इस बोर होने से कैसे निपटना है. और आप पाएंगे कि बच्चा इस समस्या का समाधान ख़ुद ही कर लेगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: authorsbeing alonebeing creativeboredomChildrendrawinggrowing creativitykeeping busyParentingreading booksresearchspending free timestudiesteaching houseworkthinkingअकेले रहनाकिताबें पढ़नाक्रिएटिव होनाक्रिएटिविटी बढ़नाख़ाली समय बितानाघर के काम सिखानाड्रॉइंग करनापैरेंटिंगबच्चेबोर होनारिसर्चलेखिकाव्यस्त रखनाशोधसोचना
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum