• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है, क्योंकि…

डॉक्टर दीपक आचार्य by डॉक्टर दीपक आचार्य
July 14, 2022
in ज़रूर पढ़ें, फ़िटनेस, हेल्थ
A A
तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है, क्योंकि…
Share on FacebookShare on Twitter

तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी हमारी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि कई रिसर्च का हवाला देते हुए डॉक्टर दीपक आचार्य हमें बता रहे हैं कि क्यों तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना हमारी सेहत के लिए एक अच्छा चुनाव है. तो आइए, जान लेते हैं…

 

एक दौर था जब पीने का पानी तांबे की गुंडियों, वेसल्स और लोटों में रखा जाता था. गांव देहात में ये प्रचलन आज भी कहीं ना कहीं देखने में आ ही जाता है, लेकिन बीते कुछ दशकों में हमने तांबे को भूलना शुरू कर दिया. मेरे ननिहाल में ताबें की बहुत बड़ी गुंड (मटके के आकार का बर्तन) में पीने का पानी रखा जाता था. नानाजी हमेशा कहते थे कि ये पानी जितना बासा होगा, उतना सेहत के लिए बेहतर होगा.
अक्सर इस तरह के बर्तन में पानी 3-4 दिनों तक रखा जाता था और उसी को पिया जाता था. कई बार बुज़ुर्गों से कहता सुना है कि तांबे के बर्तन में रखा पानी हार्ट के लिए, किडनी के लिए, आंखों के लिए बेस्ट होता है और इसके ऐंटी एजिंग इफ़ेक्ट भी हैं. कहते हैं पीने के पानी की अच्छी-ख़ासी सफ़ाई भी हो जाती है, जब इसे तांबे के बर्तन में रखा जाए. खैर, भारत देश जानकारियों का भंडार है और हर दूसरे आदमी के पास देने के लिए ज्ञान का पिटारा हमेशा तैयार रहता है. अब सवाल ये उठता है कि क्या वाक़ई इतना कारगर है तांबे का पानी?

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

ओलिगोडायनामिक इफ़ेक्ट
मैंने थोड़ी बहुत खोज-खंगाल की और कोशिश की कि पता किया जाए कि क्या वाक़ई तांबे का पानी हार्ट, किडनी और आंखों के लिए ख़ास है? मुझे कोई रिसर्च इसपर दिखाई नहीं दी. जहां आकर मेरी आंखें टिकीं, वो था ‘ओलिगोडायनामिक इफ़ेक्ट’. लम्बे समय तक तांबे के बर्तन में पानी को रखा जाए तो इस इफ़ेक्ट की वजह से कॉपर आयन्स पानी में उतर आते हैं. कॉपर आयन्स पानी के सूक्ष्मजीवों ख़ासतौर से बैक्टीरिया को मार गिराने में सक्षम हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदा ऐंड इंटेग्रेटिव मेडिसिन (FRLHT, बैंगलोर का संस्थान) के वैज्ञानिकों (प्रीति, सुधा और अन्य) ने बाक़ायदा एक स्टडी को वर्ष 2012 में जर्नल ऑफ़ हेल्थ न्यूट्रिशन ऐंड पॉपुलेशन में प्रकाशित किया. इस स्टडी में पाया गया कि तांबे के बर्तन में 16 घंटों तक पानी रखने से डायरिया के लिए ज़िम्मेवार बैक्टीरिया जैसे विब्रियो कोलॅरी, शिजेला फ़्लेक्सनेरी, ई.कोलाई, साल्मोनेला एंटेरिका टायफ़ी, साल्मोनेला पैराटायफ़ी मारे जाते हैं.

घातक सूक्ष्मजीवों का बज जाता है बैंड
यहां दीपक आचार्य एक और रोचक स्टडी का ज़िक्र करना चाहेंगे, वैज्ञानिक रीति शरण और उनके साथियों ने एक लैब स्टडी के ज़रिए वर्ष 2011 में जर्नल ‘बीएमसी जर्नल ऑफ़ इन्फ़ेक्शस डिज़ीज़’ में बताया था कि कम से कम 24 घंटों तक तांबे के बर्तन में पानी रखने से साल्मोनेला टायफ़ी, साल्मोनेला टायफ़ीमरियम और विब्रियो कोलॅरी बेअसर हो जाते हैं. कुल मिलाकर इस बात के पूरे प्रमाण हाज़िर हैं कि तांबे के बर्तन में कम से कम 24 घंटे रखा हुआ पानी कई घातक सूक्ष्मजीवों की बैंड बजा देता है.
कई अन्य क्लेम्स जो किए जाते हैं, उन पर भी स्टडीज़ हो जाएं तो नए ज़माने को भरोसा भी हो जाएगा. तांबे के पानी को लेकर ढेर सारे क्लेम्स जो कई बुज़ुर्ग जानकार करते हैं, सभी क्लेम्स सही हैं, कहना ग़लत होगा तो वहीं सभी क्लेम्स को खारिज करना भी मूर्खता होगी. आख़िर यह लड़ाई एक्सपीरिएंस और एक्सपेरिमेंट्स के बीच की है, आने वाले वक़्त में सबको सब पता चल ही जाएगा कि इनमें से वज़न किसका ज़्यादा है, क्योंकि खोज जारी है!

बात का सार समझिए
आपका दोस्त दीपक आचार्य चाहता है कि आप भी घर में पीने के पानी को रखने के लिए तांबे के बर्तन का जुगाड़ जरूर करें. यह हमारे देश का ज्ञान है, देश के बहुत काम का है. पानी को तांबे के बर्तन में कम से कम 24 घंटे रखें और फिर पिएं, पानी की प्राकृतिक सफ़ाई होगी, पानीजनित रोगों पर लगाम कसेगी और सेहत रहेगी टनाटन! बात जमे तो शेयर मारो, कौन जाने यह पोस्ट किसके काम आ जाए?

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: #bhatko#भटकोCopper vesseldesi knowledgeherbal-verbalOligodynamic effectTraditional WisdomWaterओलिगोडायनामिक इफ़ेक्टतांबे का बतर्नदेसी ज्ञानपानीपारंपरिक ज्ञानहर्बल-वर्बल
डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य, पेशे से एक साइंटिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं. इन्होंने मेडिसिनल प्लांट्स में पीएचडी और पोस्ट डॉक्टरेट किया है. पिछले 22 सालों से हिंदुस्तान के सुदूर आदिवासी इलाक़ों से आदिवासियों के हर्बल औषधीय ज्ञान को एकत्र कर उसपर वैज्ञानिक नज़रिए से शोध कर रहे हैं.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum