• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर जानें, मन को स्वस्थ रखने के 7 तरीक़े!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 10, 2021
in ज़रूर पढ़ें, मेंटल हेल्थ, हेल्थ
A A
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर जानें, मन को स्वस्थ रखने के 7 तरीक़े!
Share on FacebookShare on Twitter

जैसे ही आप पर कुछ एक्स्ट्रा किलो वज़न चढ़ने लगता है, आपके जान पहचान वाले टोकने लगते हैं. आप भी ख़ुद के बदल रहे शेप को देखकर चिंतित होते हैं और शरीर को सही आकार में लाने की कोशिश में लग जाते हैं. पर क्यों ऐसा होता कि हम मानसिक स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ कर देते हैं? आज वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर डॉ अबरार मुल्तानी दिमाग़ी सेहत को नज़रअंदाज़ करने के कारण तो बता ही रहे हैं, साथ ही मन को स्वस्थ्य रखने के 7 छोटे-छोटे तरीक़े भी सुझा रहे हैं.

हम अक्सर दिनचर्या में अपने एक बहुत महत्वपूर्ण शरीर के हिस्से को भूल जाते हैं. भूल शायद इसलिए भी जाते हैं क्योंकि वह हिस्सा अदृश्य जो है. लेकिन अदृश्य होने से किसी चीज़ का महत्व कम तो नहीं हो जाता. क्या आप अदृश्य हवा को पानी से कम महत्व देंगें? नहीं ना. हम हमारे अदृश्य मन को स्वस्थ रखना भूल जाते हैं. हम सजते हैं, संवरते हैं, नहाते हैं, खाते हैं, पीते हैं लेकिन इस सब में मन के लिए कुछ नहीं करते जबकि सब काम उसी की प्रसन्नता के लिए हैं लेकिन, अनियंत्रित, दिशाहीन. हमें अपने मन को प्रसन्न और स्वस्थ रखने के लिए यह काम करना चाहिए.

तरीक़ा# 1 नेकियां: रोज़ एक नेक काम. वह काम कुछ भी हो सकता है, मां-बाप से प्रेम और सम्मान पूर्वक बात या किसी ज़रूरतमंद की मदद या किसी जानवर को कुछ दाना या रोटी डालना.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

तरीक़ा# 2 धूप: धूप मन को डर और नकारात्मकता से दूर करती है और सकारात्मकता की तरफ़ धकेलती है. 15 मिनट से 30 मिनट की रोशनी ज़रूरी है मन को आनंद की राह दिखाने के लिए.

तरीक़ा# 3 प्रकृति से नज़दीकियां: रोज़ाना कुछ देर किसी पेड़ के नीचे बैठें या घास पर चलें या बाग़वानी करें या फूलों को देखें उनकी ख़ुशबू सूंघें, नदियों को तालाबों को निहारें, उगते सूरज को देखें, शीतल चांदनी में नहाए चांद को देखें, टिमटिमाते तारों को देखें. प्रकृति से सुंदर कुछ भी नहीं और सुंदरता से शांतिदायक कुछ नहीं.

तरीक़ा# 4 ख़ुशहाल परिवार: घर और परिवार को कभी बिगड़ने और बिखरने ना दें ना कोई कलह होने दें. ख़ुशहाल परिवार के बिना सब कुछ व्यर्थ है. हां, सेहत भी व्यर्थ है. ख़ुशहाल परिवार के बिना आरोग्यता नहीं पाई जा सकती और ना आनंद.

तरीक़ा# 5 समय पर पौष्टिक भोजन: समय पर भोजन ना मिले और पौष्टिक ना हो तो शरीर के साथ साथ मन भी दुःखी होता है.

तरीक़ा# 6 डेटा पर लगाम: नकारात्मक लोगों, ख़बरों और प्रोग्रामों से दूर रहें. और बेवजह का डेटा भी अपने मन को ना परोसें. हमारा दिमाग़ हर दिए गए डेटा का प्रोसेस करता है. अगर आप इसे बेवजह के ढेर सारे डेटा रोज़ाना देंगे तो यह अनियंत्रित हो जाएगा और फिर आपके लिए एक मुसीबत खड़ी कर देगा.

तरीक़ा# 7 पर्याप्त नींद: पर्याप्त आराम के बिना मन शांति नहीं पा सकेगा इसलिए स्वयं को सोने के लिए पर्याप्त समय दें. रात में सोने से 2 घण्टे पहले अपने मोबाइल को सुला दें. क्योंकि अगर यह जागता रहा तो आपको भी नहीं सोने देगा. मेरी सलाह है कि रात में 9 से सुबह 9 तक मोबाइल फ़ोन ऑफ़ रहे तो यह मन के लिए उत्तम है.

Photo: S Migaj @Unsplash.com

Tags: depressionHow to overcome depressionMental HealthOye AflatoonWorld Mental Health Dayओए अफलातून हेल्थडिप्रेशनडिप्रेशन से कैसे उबरेंडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखतनावतनाव कैसे कम करेंमन को स्वस्थ कैसे रखेंमेंटल हेल्थवर्ल्ड मेंटल हेल्थ डेहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum