• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

आपके लिए भी है लाल रंग का एक ख़ास शेड. तो उसे यहां ढूंढ़िए…

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 26, 2021
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
आपके लिए भी है लाल रंग का एक ख़ास शेड. तो उसे यहां ढूंढ़िए…
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो त्यौहारों पर भी लाल रंग पहनने से गुरेज़ करती हैं, क्योंकि आपको लगता है कि यह बहुत गॉडी होता है तो एक बार फिर सोचें. क्योंकि हमारा मानना है कि लाल एक ऐसा रंग है, जिसका कोई न कोई शेड आप पर ख़ूब जंचेगा और आपके भीतर बसी परंपराओं के साथ पूरी तरह फ़िट बैठेगा. यक़ीन न हो तो इन अभिनेत्रियों पर नज़र डालिए, जिन्होंने लाल रंग के अलग-अलग शेड्स के अलग-अलग आउटफ़िट्स पहने हैं…

लाल रंग सभी पर बेहद सुंदर नज़र आता है, बस ज़रूरत होती है तो उसका वो शेड ढूंढ़ने की, जो आप पर जंचता हो. आपका यह काम हम आसान कर रहे हैं, कुछ बॉलिवुड अभिनेत्रियों को लाल रंग की पोशाक में दिखाकर, ताकि आप यह जान पाएं कि आप पर कौन-सा वाला लाल अच्छा लगेगा.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

सारा अली ख़ान ने लाल रंग का जो शेड चुना है, वह आंखों को सुकून देनेवाला है. अनीता डोंगरे के इस आउटफ़िट में सारा का देसी लुक ख़ूबसूरत है. त्यौहारों के मौसम में इस रंग के साथ-साथ इस लुक को भी अपनाया जा सकता है.

कृति सैनन ने महिमा महाजन का डिज़ाइन किया हुआ जॉर्जेट एसिमिट्रिक पेप्लम कुर्ता और पलाज़ो पैंट पहना है. अब आप ही देखिए कि यह लाल रंग कृति पर कितना जंच रहा है. आपकी रंगत कृति जैसी है तो आप बेहिचक लाल रंग के इस शेड का चुनाव कर सकती हैं.

कट्रीना कैफ़ ने सब्यसाची का यह आउटफ़िट पहना है, जिसका ब्लाउज़ लाल रंग का है और लहंगा पीले, लाल रंग की बहुलता वाला और फ़्लोरल है. आप चाहें तो इस तरह से भी लाल रंग को इस त्यौहार अपने आउटफ़िट में जगह दे सकती हैं.

करीना कपूर ख़ान ने प्यूमा इंडिया के लिए यह स्टेटमेंट नवरस लहंगा पहना है, जो लेबल अनुश्री का है. यदि आप इस फ़ेस्टिव सीज़न इंडो-वेस्टर्न पहनना चाहती हैं तो यह भी लाल रंग को अपने लुक में शामिल करने का एक अनूठा तरीक़ा है.

साड़ियां तो सदाबहार होती हैं और लाल रंग की सादी साड़ी को हैवी वर्क वाले ब्लाउज़ के साथ पहना जाए तो यह अपने आप में एक स्टेटमेंट लुक होता है. काजोल ने पुनीत बालना की साड़ी पहनी है. आप इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं.

लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस और लाल रंग के स्टिलटोज़. शिल्पा शेट्टी का यह लुक बेहद हॉट है. यदि आप फ़ेस्टिव सीज़न में किसी कॉकटेल पार्टी में जानेवाली हैं तो इस लुक को ज़रूर कंसीडर करें.

अदिति राव हैदरी ने लेबल अनुश्री का ऑलओवर वर्क वाला यह शरारा सूट पहना है, जो फ़ेस्टिव सीज़न के लिए पूरी तरह उपयुक्त है. लाल रंग का यह शेड अधिकतर लोगों पर अच्छा लगेगा, इस बात पर ग़ौर करना मत भूलिएगा.

भूमि पेडणेकर ने लाल रंग के जिस शेड का चयन किया है, वह भी अधिकांश भारतीय युवतियों पर ख़ूब जंचेगा. भूमि ने प्रेम्या, बाइ मनिशी का आउटफ़िट पहना है. लाल रंग के इस आउटफ़िट के साथ उन्होंने क्यूरिओ कॉटेज के बेहद सुंदर ईयरिंग्स पहने हैं. यह लुक हूबहू कॉपी किए जा सकने जैसा है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: bollywood actressesFashionfavorite colorfestival colorhow to wear red colormaroonmaroon dressesred color dresstrendswhich shade of red will suit youआप पर लाल का कौन-सा शेड जंचेगाइन ट्रेंड्सकैसे पहनें लाल रंगत्यौहारों का रंगपसंदीदा रंगफ़ैशनबॉलिवुड अभिनेत्रियांलाल रंगलाल रंग की ड्रेसलाल रंग की ड्रेसेस
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum