• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

आप अपने व्यवहार से बच्चे की ऐंग्ज़ाइटी बढ़ा तो नहीं रहे?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 10, 2021
in ज़रूर पढ़ें, पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
आप अपने व्यवहार से बच्चे की ऐंग्ज़ाइटी बढ़ा तो नहीं रहे?
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन पैरेंट्स में से हैं, जिन्हें लगता है कि आपका बच्चा/बच्चे ज़्यादा चिंतित और व्यग्र रहते हैं यानी ज़्यादा ऐंग्ज़ाइटी का अनुभव करते हैं तो बहुत ज़रूरी है कि आप उनके व्यवहार से पहले अपने व्यवहार पर ध्यान दें. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि एक अध्ययन की नतीजे कहते हैं. आइए, इस बारे में और जानें, ताकि हम-आप अपने बच्चों की पैरेंटिंग सही तरीक़े से कर सकें.

जीवन सतत सीखने वाली प्रक्रिया है. जब हम पैरेंट्स बनते हैं तो हमारे अनुभव भले ही हमारे बच्चों से ज़्यादा हों और हम कितने ही कायदे से उनका पालन-पोषण क्यों न करना चाहें, कहीं न कहीं तो चूक जाते ही हैं. पर इसमें घबराने की कोई बात नहीं, क्योंकि हमने पहले ही कहा है कि जीवन एक सतत सीखने वाली प्रक्रिया है. अपनी पैरेंटिंग स्किल्स को तराशिए और जहां आप ग़लती कर गए हों, उसे भली प्रकार सुधार लीजिए, क्योंकि जब हम इसी तरह हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं, तो यहां क्यों नहीं?

ऐंग्ज़ाइटी का स्तर यूं भी होता है कम
यदि आपको लगता है कि आपका बच्चा जल्दी व्यग्र हो जाता है, बेताब रहता है, चिंता ज़्यादा करता है या उसे ज़्यादा ऐंग्ज़ाइटी होती है तो आपको जरनल ऑफ़ द अमेरिकन ऐकैडमी ऑफ़ चाइल्ड ऐंड ऐडॉलसेंट साइकियाट्री में छपी इस स्टडी के बारे में जानना चाहिए, जिसमें बताया गया है कि ज़्यादा चिंता करने वाले बच्चों को दी जाने वाली बिहेवियरल थेरैपी के दौरान यह पाया गया कि बच्चों को थेरैपी देने से उनकी ऐंग्ज़ाइटी के स्तर में कमी के जो नतीजे मिले, ठीक वही नतीजे उनके अभिभावकों की काउंसलिंग करने पर भी बच्चों की ऐंग्ज़ाइटी के स्तर में देखे गए.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

किस तरह की गई स्टडी?
इस स्टडी में सात से 14 वर्ष की उम्र के 100 बच्चों को कॉग्निटिव बिहेविअरल थेरैपी दी गई (ताकि वे अपनी चिंताभरी सोच से बाहर आ सकें) या फिर कुछ के माता-पिता को सप्ताह में एक बार इस बात की कोचिंग दी गई कि उन्हें अपने बच्चे की ऐंग्ज़ाइटी से कैसे निपटना है, जैसे- अपने बच्चों को ढांढ़स बंधाता हुआ टेक्स्ट मैसेज भेजना कम करें. और इनके परिणाम का आकलन करने पर पाया गया कि माता-पिता का इलाज करने के भी उतने ही प्रभावशाली परिणाम मिले, जितने कि सीधे बच्चों को थेरैपी देने के.

तो आख़िर क्या मायने हैं, इस स्टडी के?
यदि आप अपने बच्चे/बच्चों को बेहद प्यार करते हैं तो बहुत संभव है कि उनकी हर बात को मान लेते हों और इस तरह आप ख़ुद ही अपने बच्चे की ऐंग्ज़ाइटी के बढ़ने का कारण बन जाते हों. उदाहरण के लिए यदि आपका बच्चा अंधेरे से डरता है तो आप तब तक उसके पास बैठे रहते हैं, जब तक कि वह सो न जाए या फिर यदि वह किसी जानवर, जैसे- कुत्ते, बिल्ली या गाय से डरता है और आप हर उस जगह, जहां ये जानवर मिल सकते हैं, बच्चे के आसपास ही मौजूद रहते/रहती हैं तो उन्हें इस बात का भरोसा होने लगता है कि शायद वे अकेल स्थित को संभाल नहीं सकेंगे और इस वजह से उनकी ऐंग्ज़ाइटी बढ़ जाती है. बजाय इसके आपको चाहिए कि आप उन्हें इस तरह के डर से उबरने के लिए प्रेरित करें, उन्हें अपनी कंफ़र्ट ज़ोन से बाहर निकालें और यदि वे अपने डर पर क़ाबू पाने की कोशिश करें तो उनकी प्रशंसा ज़रूर करें. कुल मिलाकर, इस स्टडी का सार यह है कि अपने बच्चे को स्थितियों से ख़ुद निपटना सीखने का आत्मविश्वास दें, ना कि ऐसे स्नेह का डोज़ जो उन्हें अनजाने में ही ऐंग्ज़ाइटी की ओर धकेल दे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: anxietyanxious childrenanxious nature of childrenAppreciatecomfort zonecomfort zone Take outConfidentInspirenature of childrenparent's behavior makes a differenceparental behaviorParentingwhy do children worryworrying nature of childrenआत्मविश्वासी बनाएंऐंग्ज़ाइटीकंफ़र्ट ज़ोनकंफ़र्ट ज़ोन से बाहर निकालेंचिंतित बच्चेपैरेंटिंगपैरेंट्स के व्यवहार से पड़ता है अंतरप्रेरित करेंबच्चे क्यों करते हैं चिंताबच्चों का चिंता करने का स्वभावबच्चों का व्यग्र स्वभावबच्चों का स्वाभावमाता-पिता का व्यवहारव्यग्रतासराहें
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum