• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

सब्ज़ियों से बने जूस, जो बढ़ाएंगे इम्यूनिटी, त्वचा को देंगे चमक

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 2, 2022
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, रेसिपी
A A
सब्ज़ियों से बने जूस, जो बढ़ाएंगे इम्यूनिटी, त्वचा को देंगे चमक
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप उन लोगों में से हैं, जो किसी ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं, जो बनाने में आसान हो, सेहतमंद हो और आपके पेट व त्वचा का ख़्याल रखे तो आप सब्ज़ियों से बने ये जूस ट्राय कर सकते हैं. हां, ध्यान रखें कि जिस तरह किसी भी चीज़ अधिकता अच्छी नहीं होती, ये जूस भी सीमित मात्रा में यानी सप्ताह में एक से दो बार पिए जाने चाहिए, वह भी केवल तभी, जबकि आपको इनमें शामिल किसी भी सब्ज़ी या फल से किसी तरह की एलर्जी न हो. अत: इन जूसेस का उपयोग अपने डॉक्टर की सलाह पर ही शुरू करें.

यहां हम आपको सब्ज़ियों से बननेवाले जिन दो जूसेस के बारे में बता रहे हैं, उनकी अपनी-अपनी ख़ासियतें हैं, लेकिन आपकी त्वचा को हाइड्रेट कर ये दोनों ही उसे आभावान बनाने का काम करते हैं और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं. तो आइए जानें इन्हें बनाने का तरीक़ा.

खीरा-पुदीना-नींबू जूस

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

सामग्री
2 खीरे
10-12 पुदीने के पत्ते
3-4 काली मिर्च, दरदरी कूटी हुई
¼ इंच का अदरक का टुकड़ा
1 टीस्पून नींबू का रस
2 चुटकी काला नमक
नमक, स्वादानुसार
2-4 बर्फ़ के टुकड़े
1 ग्लास पानी

विधि
1. खीरों को छीलें और चख लें. ये कड़वे नहीं होना चाहिए. टुकड़ों में काटकर, ब्लेंडर में डालें.
2. अदरक को छीलकर छोटे टुकड़े करें और ब्लेंडर में डालें. इसी में पुदीने के पत्ते और बर्फ़ के टुकड़े डालें.
3. अब काला नमक, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर, ब्लेंड कर लें.
4. इसमें पानी मिलाकर एक बार और ब्लेंड करें.
5. इस जूस को कांच के ग्लास में छान लें और नींबू का रस मिलाएं. कटे हुए पुदीने के पत्तों और खीरे की स्लाइस से सजाएं. जूस तैयार है.

गाजर-टमाटर-अदरक जूस

सामग्री
1 बड़ी गाजर
1 बड़ा टमाटर
½ इंच अदरक का टुकड़ा
1 इंच के दो टुकड़े चुकंदर के (वैकल्पिक, रंग लाने के लिए)
3-4 काली मिर्च, दरदरी कूटी हुई
1 टीस्पून नींबू का रस
2 चुटकी काला नमक
3-4 टुकड़े बर्फ़ के
नमक, स्वादानुसार
1 ग्लास पानी

विधि
1. गाजर को छीलकर टुकड़ों में काटें और ब्लेंडर में डालें.
2. अदरक छीलकर टुकड़ों में काटें और टमाटर को भी टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डालें.
3. नींबू के रस को छोड़कर बाक़ी सभी सामग्रियों को भी ब्लेंडर में डालें और ब्लेंड करें.
4. अब एक ग्लास पानी डालकर दोबारा ब्लेंड करें.
5. जूस को कांच के ग्लास में छान लें और नींबू का रस मिलाएं, नींबू की स्लाइसेज़ से सजाएं. जूस तैयार है.

फ़ोटो का इस्तेमाल सांकेतिक है
फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट, recipevibes.com, dailycookingquest.com

Tags: carrot-tomato juicecucumber-mint juiceeasy to make juicehealthy juicehealthy juice for skinimmunity boosting juicejuicejuice recipeइम्यूनिट बढ़ानेवाले जूसखीरा-पुदीना जूसगाजर-टमाटर जूसजूसजूस की रेसिपीत्वचा के लिए सेहतमंद जूसबनाने में आसान जूसहेल्दी जूस
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum