• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

अपने धर्म से प्यार तो अच्छी बात है, पर हम दूसरे धर्मों ने नफ़रत क्यों करने लगे हैं?

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
April 6, 2022
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

हम तेज़ी से धार्मिक कट्टरता के युग में प्रवेश कर रहे हैं. धार्मिक कट्टरता का अर्थ सिर्फ़ इतना नहीं रहा कि किसी को अपने धर्म से प्यार हो, उसपर गर्व हो. इसमें एक नया आयाम भी जुड़ गया है दूसरे धर्मों या पंथों से नफ़रत भी इसमें शामिल हो गया है. आख़िर क्या है, दूसरे धर्मों को नकारने या उन्हें नीचा दिखाने का विज्ञान बता रहे हैं हमारे अपने फ़िलॉसफ़र डॉ अबरार मुल्तानी.

बात नफ़रत हो या प्रेम की हम इसके लिए अपने दिल को ज़िम्मेदार मानते हैं, पर इन भावनाओं में दिल के बजाय दिमाग़ की भूमिका कहीं बड़ी होती है. हमारे दिमाग़ में 10 अरब मस्तिष्क कोशिकाएं होती हैं. सभी कोशिकाओं का एक विस्तृत इलेक्ट्रो केमिकल और एक शक्तिशाली डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम होता है. जब भी कोई नया विचार या संदेश हमारे मस्तिष्क को दिया जाता है तो इन मस्तिष्क की कोशिकाओं में एक बायोकैमिकल इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रास्ता बन जाता है. इस मार्ग या रास्ते के मेमोरी पॉइंट या साइन बन जाते हैं. यह नया विचार अपना पहला मार्ग बड़ी मुश्क़िल से बनाता है, इसे ऐसे समझो जैसे कि हम किसी कच्चे और झाड़ियों वाले रास्ते पर पगडंडी बना रहे हैं. पहली बार की तुलना में दूसरी बार जाना आसान होगा और जब एक बार रास्ता बन जाएगा तो उस विचार के समर्थक विचार आसानी से मस्तिष्क गृहण कर लेगा. अब यदि हम कोई दूसरा विचार आने मस्तिष्क को परोसेंगे जो कि उस विचार का विपरीत या उल्टा होगा तो हमारा मस्तिष्क उसे गृहण नहीं करेगा या हो सकता है यह उसका विरोध करें या इसे दबाने के लिए हिंसा पर उतारू हो जाए.
क्या आप इससे समझ सकते हैं कि क्यों एक धर्म के अनुयायी दूसरे धर्मों की बातों को नहीं मानते (चाहे वह सत्य या व्यवहारिक ही क्यों न हो) या उसे सिरे से खारिज कर देते हैं, या उसके कर्मकांडों और प्रतीकों का उपहास उड़ाते हैं, या उनकी शिक्षाओं को स्वीकार नहीं करते तथा उनके द्वारा शिक्षा दिए जाने पर विरोध करते हैं या हिंसा पर उतारू हो जाते हैं. हां, वे सब इसलिए करते हैं क्योंकि उसके मस्तिष्क में उस धर्म की शिक्षाओं, कर्मकांडों और प्रतीकों की पगडंडी बन गई है अब उसके विपरीत विचारों के नए मार्ग को बनाने का मस्तिष्क विरोध कर रहा है. यह विचारों या मतों के मार्ग जितने विरोधी होंगे मस्तिष्क का प्रतिकार उतना ही ज़्यादा प्रबल होगा.
बचपन में मस्तिष्क में इन पथों या रास्तों को बनाना आसान है इसलिए सभी धर्मप्रचारकों या धर्मगुरुओं के सबसे प्रिय शिष्य बच्चे ही होते हैं. बचपन से पड़े इन संस्कारों को हटाने के लिए मस्तिष्क तीव्र विरोध करता है. इसलिए जब आपका मित्र आपसे धर्म या पंथ पर बहस करे और हार मानने को तैयार ही न हो तो समझ लीजिए उसके मस्तिष्क में उस विचार की पगडंडी बहुत स्पष्ट बन चुकी शायद कॉन्क्रीट के रोड जितनी स्पष्ट और सख्त…

Photo: Rawpixel.com

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
Tags: Dr Abrar Multani’s ArticlesDr. Abrar MultaniOye Aflatoonओए अफलातूनडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेख
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum