• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

भुजंगासन आपकी फ़िटनेस को बढ़ाएगा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 15, 2022
in ज़रूर पढ़ें, फ़िटनेस, हेल्थ
A A
भुजंगासन आपकी फ़िटनेस को बढ़ाएगा
Share on FacebookShare on Twitter

हम सभी स्वस्थ और फ़िट रहना चाहते हैं. हम इसके लिए योग और एक्सरसाइज़ को अपने जीवन में ख़ासा महत्व भी देते हैं. और बहुत संभव है कि आपके योगासनों में भुजंगासान या कोबरा पोज़ शामिल भी हो. हो सकता है कि आपको भुजंगासन के फ़ायदे मिल भी रहे हो, लेकिन इस बात की गुंजाइश ज़रूर है कि आपको वे फ़ायदे हैं क्या, इस बारे में मालूमात न हों. यहां हम इसी अंतराल को पाटने जा रहे हैं.

 

योगासन हमें फ़िट रखते हैं, यह मानी हुई बात है. यही वजह है कि ये आपकी दिनचर्या का हिस्सा भी होते हैं, पर उनसे हमें क्या-क्या फ़ायदे होते हैं, इस बारे में हमें कम ही जानकारी होती है. हम कोशिश कर रहे हैं कि आपको इस बात की जानकारी देते रहें, ताकि योगासन करते समय आपको यह बात भी पता हो कि किसी योगासन को करने से आपको क्या फ़ायदे होंगे. आज हम आपको भुजंगासन से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे.
जैसा कि नाम ही कहता है-भुजंगासन यानी भुजंग (सांप) + आसन (मुद्रा). ऐसा योगासन, जो सांप के फन उठाने से प्रेरित है. इसे कोबरा पॉस्चर के नाम से भी जाना जाता है. यदि आप सूर्य नमस्कार करते हैं तो उसकी सातवें नंबर की मुद्रा भुजंगासन ही होती है. भुजंगासन करने से आपको कई फ़ायदे होते हैं, जिन्हें हम सूचीबद्ध रूप में नीचे बता रहे हैं.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

पेट को रखता है सेहतमंद: यह आसन पेट की चर्बी को कम करने और पेट को टोन करने में सहायक होता है. भुजंगासन करने से पेट में मौजूद गैस्ट्रोइन्टस्टाइनल फ़्लूइड स्टिमुलेट होता है, जो बेहतर पाचन के लिए कारगर होता है. जब खाना अच्छी तरह पचेगा तो ज़ाहिर है कि आपका पेट ठीक रहेगा और आधे से अधिक बीमारियां यूं भी आपसे दूर रहेंगी.

लचीलापन बढ़ाता है: उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर का लचीलापन कम होता जाता है और शरीर कठोर यानी स्टिफ़ होता जाता है. जिसकी वजह से झुकने या उठने-बैठने में कई लोगों को समस्या होने लगती है. शरीर को लचीला बनाए रखने में भुजंगासन बहुत कारगर होता है. जब शरीर का लचीलापन बना रहता है तो शारीरिक संतुलन भी बना रहता है.

कमर के निचले हिस्से के दर्द से राहत देता है: कुर्सी पर बैठे-बैठे काम करने से कई बार कमर के निचले हिस्से में दर्द यानी लोअर बैक पेन होने लगता है. भुजंगासन करने से इस दर्द में आराम मिलता है. भुजंगासन गर्दन के दर्द में भी राहत देता है.

कंधे, रीढ़ और बाज़ुओं को करता है रिलैक्स: हम सभी की दिनचर्या भले ही कितनी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन फिर भी अधिकतर काम बैठे-बैठे कम्प्यूटर के सामने ही करने होते हैं. एक ही पॉस्चर में लंबे समय तक बैठे रहने से हमारे कंधों, बाज़ुओं और रीढ़ की हड्डी पर तनाव बढ़ता है और शरीर अकड़ा हुआ महसूस होता है. भुजंगासन करने से कंधे, रीढ़ और बाज़ुओं की अकड़न में आराम पहुंचता है.

वज़न कम करने में सहायक: पेट की चर्बी को कम करने वाला भुजंगासन आपके बढ़ते वज़न पर लगाम लगाने में भी कारगर है. यही नहीं, यह आपके दिमाग़ को शांत करने, मन को एकाग्र करने और शारीरिक थकान को कम करने में भी कारगर है.

कैसे करें: भुजंगासन करने का तरीक़ा यह है कि आप एक मैट पर पेट के बल लेटें. पैरों को सीधा रखें और हथेलियों को सीने के पास कंधों की सीध में ले आएं. गहरी सांस लेते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से (कमर तक के हिस्से को) को ऊपर की ओर ले जाएं. सिर को जितना संभव हो ऊपर की ओर उठाएं. आधा मिनट तक इस स्थिति में बने रहें. अब सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर आ जाएं.
आप अपनी क्षमता के अनुसार इस प्रक्रिया को पांच से दस बार तक दोहरा सकते/सकती हैं. धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है.

सावधानियां: सबसे पहली सावधानी तो यह है कि आप कोई भी आसन किसी एक्स्पर्ट की देखरेख में ही शुरू करें. जब वह एक्स्पर्ट आपको इस बात की इजाज़त दे कि अब आप ख़ुद ये आसन कर सकते हैं, तभी वह आसन ख़ुद करना शुरू करें. इसके अलावा यदि कोई महिला गर्भवती है या फिर आपको हर्निया, अल्सर आदि की शिकायत है, अपर बैक पेन की समस्या है या फिर आपकी किसी तरह की सर्जरी हुई है तो किसी भी तरह का आसान करने से पहले अपने डॉक्टर या योग एक्स्पर्ट की सलाह लें. यदि आपको यह आसन करने से किसी तरह की तकलीफ़ हो रही हो तो इसे बिल्कुल न करें.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: Benefits of BhujangasanaBhujangasanaCobra PoseHow to do BhujangasanaWhen not to do Bhujangasanayogaकब न करें भुजंगासनकैसे करें भुजंगासनकोबरा पोज़भुजंगासन के फ़ायदेभुजंगासानयोग
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum