• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

जनता तो हर हाल में नाख़ुश है!

आईना देखना पब्लिक के लिए भी ज़रूरी है

भावना प्रकाश by भावना प्रकाश
December 23, 2022
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
public-politics
Share on FacebookShare on Twitter

सदैव नेताओं को गरियाने वाली जनता कभी अपने गरेबान में भी तो झांक कर देखे कि आख़िर क्या वजह है कि नेता मालामाल हुए जा रहे हैं और जनता बेहाल और हमेशा ही नाख़ुश है. आम जनता को आईना दिखाने का यही काम भावना प्रकाश ने इस व्यंग्य में बड़े अलहदा अंदाज़ में किया है.

हमारे पूर्वज अपनी जान गंवा कर हमें पांच साल में एक बार खेला जाने वाला मजेदार खेल दे गए हैं. इसमें ‘राजा’ और ‘प्रजा’ अपनी स्थिति बदल लेते हैं. अपने वातानुकूलित बंगले छोड़कर हांफते-कांपते, गिरते-पड़ते कड़ी धूप में हाथ जोड़कर जनता के सामने खड़े राजा कितने निरीह लगते हैं. पर इस अचानक मिले सम्मान को हम भी कहां पचा पाते हैं. हाथ बांध कर मुंह टेढ़ा कर के कहते हैं जाओ हम वोट नहीं देते. नेता बेचारे फुसलाते हैं ,पुचकारते हैं, तरह-तरह के टुकड़े फेंकते हैं पर न जी, अब हम राजा हैं, ऐसा नाच नचाएंगे कि सोचते रह जाओगे कि राजनीति में क्यों आए?

लाल बत्ती गाड़ी में चलो तो हम कहेंगे, जनता का दुख-दर्द तुम क्या समझोगे, छोड़ोगे तो कहेंगे, तुम ट्रैफ़िक जाम में फंस गए तो देश कैसे चलाओगे ? बंगले में आराम से सोओगे तो हम कहेंगे, जनता के दुःख से कोई वास्ता नहीं, हर जगह हमारे साथ चल दोगे तो कहेंगे, नींद में उठकर चलने की बीमारी है क्या जो न ख़ुद सोते हो न मीडिया को सोने देते हो. नेता कुर्सी से चिपके तो लालची, छोड़ दी तो भगोड़े. भ्रष्टाचारी को टिकट दोगे तो कहेंगे, वोट डालने से क्या फ़ायदा सब एक जैसे हैं. ईमानदार खड़े हुए तो कहेंगे, ईमानदार इतने सारे बेईमानों के बीच टिकेंगे कैसे? आम नागरिक को खड़ा किया तो कहा – हम जानते नहीं तो वोट क्यों दें, मशहूर हस्ती खड़ी हुई तो पैराशूट से क्यों उतारा? व्यवस्था के नाम पर मुद्दे को टालकर चुप लगा गए तो ठग, बदलने की कोशिश की तो अराजकतावादी. बड़ा कन्फ़्यूज़न है नेता बिचारे करें तो क्या करें. पसीना पोछने के सिवाय और कोई चारा भी तो नहीं है उनके पास. प्रश्न पूछकर जनता को नाराज़ तो कर नहीं सकते न?

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

भला हुआ जो महाभारत के समय लोकतंत्र नहीं था नहीं तो हम पांडवों से कहते दायरों में रहकर युद्ध नहीं किया, तुम्हे वोट नहीं मिलेगा. एडिसन चुनाव में खड़ा होता तो हम कहते एक हजार प्रयोग करोगे तो पांच साल प्रयोगों में ही बीत जाएंगे. कोलंबस खड़ा होता तो कहते एक के बाद एक द्वीप छोड़कर कहा भागे जाते हो. भगोड़े को वोट कौन देगा. हम इतनी चिकचिक करते हैं इसीलिए हमारे घर में कोई काम वाली नहीं टिकती पर नेता लोगों की हिम्मत तो देखो कैसे मुस्कुरा कर चिकचिक सुनते हैं.

उफ़! ये घोषणापत्र भी नेताओं की अजीब सिरदर्दी है. एक के हित में घोषणा करो तो दूसरा नाराज़ दूसरे के हित में बोलो तो तीसरा. तीसरे की चापलूसी करो तो चौथा. अब सबको एक साथ तो खुश रखा नहीं जा सकता. और धीरे-धीरे उन्हें सद्बुद्धि आ ही जाती है. समझ जाते हैं कि इन आपत्‌कालीन राजाओं के लिए पसीना बहाने की कोई ज़रूरत नहीं. उन्हें पता लग जाता है कि ‘संतन की राय सिर माथे, पर नाला वहीं गिरेगा.

लोग प्रश्न चाहे जो करें, पर वोट विज्ञापन देखकर या किसी लालच में आकर ही डालते हैं. फिर क्या, तुरंत ही स्थिति फिर बदल जाती है. वो हैरान परेशान होना बंद कर देते हैं. आराम से वातानुकूलित बंगले में सोते हैं, हेलीकॉप्टर पर चलते हैं, मंहगी गाड़ियों का रुख़ करते हैं, दो चार टुकड़े हर वर्ग के सामने डालते हैं और घोषणापत्र के बजाए विज्ञापन बांटकर निश्चिंत सो जाते हैं. हम भी कुछ मनुहार करवाकर समझ जाते हैं कि खेल ख़त्म तो राजा का रोल भी ख़त्म और फेंके हुए टुकड़े लपक लेने में ही अपनी भलाई समझकर चुप हो जाते हैं.

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: electionsPeoplepeople and leadersSatireचुनावजनताजनता और नेताजनता की बातेंव्यंग्य
भावना प्रकाश

भावना प्रकाश

भावना, हिंदी साहित्य में पोस्ट ग्रैजुएट हैं. उन्होंने 10 वर्षों तक अध्यापन का कार्य किया है. उन्हें बचपन से ही लेखन, थिएटर और नृत्य का शौक़ रहा है. उन्होंने कई नृत्यनाटिकाओं, नुक्कड़ नाटकों और नाटकों में न सिर्फ़ ख़ुद भाग लिया है, बल्कि अध्यापन के दौरान बच्चों को भी इनमें शामिल किया, प्रोत्साहित किया. उनकी कहानियां और आलेख नामचीन पत्र-पत्रिकाओं में न सिर्फ़ प्रकाशित, बल्कि पुरस्कृत भी होते रहे हैं. लेखन और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों में प्राप्त कई पुरस्कारों में उनके दिल क़रीब है शिक्षा के क्षेत्र में नवीन प्रयोगों को लागू करने पर छात्रों में आए उल्लेखनीय सकारात्मक बदलावों के लिए मिला पुरस्कार. फ़िलहाल वे स्वतंत्र लेखन कर रही हैं और उन्होंने बच्चों को हिंदी सिखाने के लिए अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया है.

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum