• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

अंधाधुंध विकास के दौर में बीमारियों के गुलदस्ते से आख़िर कब तक उम्र सजाएं?

नेमतें, जो मदर नेचर ने इफ़रात दी थीं, मगर फ़ादर डेवलपमेंट उन्हें छीनते जा रहे हैं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 2, 2023
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
अंधाधुंध विकास के दौर में बीमारियों के गुलदस्ते से आख़िर कब तक उम्र सजाएं?
Share on FacebookShare on Twitter

कभी सोच कर देखा है आपने कि जो चीज़ें प्रकृति ने हमें मुफ़्त ही बहुलता में दी हैं, जैसे- हवा, पानी और धूप, आख़िर वे इन दिनों सिमटती क्यों जा रही हैं? कहीं विकास को पिता बनाने की क़ीमत पर हम अपनी प्रकृति माता से दूरी बना कर अपनी, अपने बुज़ुर्गों और बच्चों की उम्र बीमारियों के गुलदस्ते से तो नहीं सजा रहे हैं? इसी संजीदा और लोकहित के मुद्दे पर जानें पंकज मिश्र का नज़रिया. जिसे पढ़ कर आप विकास के दूसरे पहलू से रूबरू होंगे, अपने जीवन पर उसके असर को महसूस करेंगे और संभवत: इस अंधाधुंध विकास के पैरोकार नहीं रह सकेंगे.

वो ख़ुशकिस्मत हैं, जिनके छत, आंगन या बरामदे में अब भी धूप बची है. धूप का एक टुकड़ा भी अगर सुबह से शाम तक मयस्सर है तो ही नया साल मुबारक है, वरना अपनी हदों में तो सब कुछ वही है और हमारे विस्तार की यह हद भी साल दर साल सिकुड़ती जा रही है.

धूप को कसौटी इसलिए बनाया कि 90’ के दशक से जिस तरह का विकास हो रहा है, उससे जिन तीन चीज़ों की सप्लाई में निरन्तर कमी आ रही है वे हैं: धूप हवा और पानी. आपने फ़्लैट लिया हो या प्लॉट, वह किराए का हो निजी, जो चीज़ आपके कन्ट्रोल में बिल्कुल भी नहीं है, वो यही तीन नेमतें हैं, जिन्हें मदर नेचर ने इफ़रात दिया था, मगर फ़ादर डेवलपमेंट लगातार छीनते जा रहे हैं.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

डेवलपमेंट का यह मॉडल हमे लगातार प्रकृति से अलग कर रहा है. मनुष्य को मनुष्य से, खग, मृग, मधुकर यानी सारी प्राणवान श्रेणियों से अलग कर रहा है. और यह हमें जोड़ किससे रहा है? सिर्फ़ बाज़ार से और वहां बिकने वाली वस्तुओं से.

विकास, प्रकृति से मनुष्य को विलग कर उसे बाज़ार पर निर्भर कर देने की साज़िश का नाम है. हम प्रकृति की ईकोलॉजी का हिस्सा है और हमें ज़बर्दस्ती बाज़ार के ईकोसिस्टम में काट-छांट के, रन्दा मार के फ़िट करने की कोशिश की जा रही है.

कब आपके सिंगल स्टोरी मकान के बगल चार मंज़िला इमारत खड़ी हो जाए, आपके अपार्टमेंट के आगे का सारा जंगल काट के कंक्रीट का जंगल उग आए और आपकी हवा, पानी, धूप सब छीन ले आप नहीं जानते. वो अचानक आपके बगल में मेट्रो की खुदाई और दूसरी तरफ़ फ़्लाइओवर की ढलाई दो साल से चालू है और इधर सात साल की आपकी बिटिया और 70 साल के बूढ़े बाप दोनों अस्थमा से मरे जा रहे हैं. मगर आप तो ख़ुश हैं और बधाई ले रहे हैं कि आपके बगल से मेट्रो की लाइन गुज़र रही है, उधर तब तक आपके बूढ़े मां-बाप भी पलूशन से गुज़र चुके होंगे. यह चौतरफ़ा विकास है.

आबादी को कोसने वाले, कभी आबादी बढ़ने की रफ़्तार देख लें और जीवन की बर्बादी की ग्रोथ रेट देख लें, तब पता चलेगा कि विकास को बाप बनाने की क़ीमत अपने आपको अपने मां-बाप को और बच्चों की ज़ेहनी और जिस्मानी सेहत खो कर दे रहे हैं. आज हम लंबी आयु नहीं प्राप्त कर रहे हैं, आज हम अपनी बीमारियों का इलाज कर कर के उम्र लंबी कर पा रहे हैं. असल में हम बीमारियों के गुलदस्ते से उम्र सजाए बैठे हैं, मगर कब तक?

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: growthsunsunny corner of the housesunny windowsunshineआंगनघर का धूप वाला कोनाछतधूपधूप वाली खिड़कीबरामदाविकाससूरज
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum