• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

किचन में क्लीनिक: देखन में छोटन अजवाइन, काम करे गंभीर!

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
February 20, 2023
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
Dr-Abrar-Multani_Health-Articles
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यकालीन फ़िलॉसफ़र-कवि रहीम ने बहुत पहले बता दिया था कि बड़ों को देखकर छोटों को नज़रअंदाज़ करने में ज़रा भी समझदारी नहीं है. क्योंकि जहां छोटी-सी सूई काम आ सकती है, वहां बड़ी-सी तलवार बेकार है. डॉ अबरार मुल्तानी की मानें तो आयुर्वेद में यह छोटी-सी सुई है हमारे किचन में मौजूद अजवाइन.

सौ प्रकार के अन्न पचाने की शक्ति रखनेवाली अजवाइन…
अजवाइन की खेती पूरे भारतवर्ष में की जाती है ख़ासकर बंगाल, साउथ इंडिया और पंजाब में इसकी ज़्यादा खेती होती है. अफ़गानिस्तान और अफ्रीका में भी यह बहुतायत में पाया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार अजवाइन गर्म तासीर की होती है. यह अग्नि दीपक है अर्थात यह भूख को बढ़ाती है और खाने का पाचन अच्छे से करती है, पेट फूलने पेट में, पेट में कीड़े होने, हिचकी और कब्ज़ आदि लगभग सभी पेट के रोगों में यह फ़ायदा पहुंचाती है. इसीलिए अजवाइन की तारीफ़ में कहा गया है कि,“एका यवानी शतमन्न पाचिका” अर्थात एक अजवाइन में सौ प्रकार के अन्न पचाने की ताक़त होती है. इससे हमें पता चलता है कि अजवाइन पाचन क्रिया से संबंधित सभी रोगों में कितनी उपयोगी है. इसके कुछ औषधीय उपयोग मैं आपको यहां बता रहा हूं:
● आधे से एक चम्मच अजवाइन को शहद के साथ लेने से शरीर के सभी दर्द और सूजन में फ़ायदा होता है.
● जो व्यक्ति शराब छोड़ना चाहता है उसे अजवाइन को सुबह शाम मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाकर उसके अर्क को गटकना चाहिए इससे शराब की तलब कम हो जाती है.
● जिन लोगों को दूध नहीं पचता हो, उन्हें दूध पीने के बाद थोड़ी-सी अजवाइन खा लेना चाहिए.
● अजवाइन को एक साफ कपड़े की पोटली में बांधकर रख लें. इसे बार-बार सूंघते रहने से नज़ले-सर्दी-ज़ुकाम में बहुत आराम मिलता है. बंद नाक खुल जाती है.
● 2 ग्राम अजवाइन को पान के बीड़े में रखकर रात को सोते समय मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाकर उसके अर्क को गटकना चाहिए इससे खांसी में बहुत आराम होता है.
● 2 से 3 ग्राम अजवाइन चूर्ण को सुबह-शाम गर्म दूध के साथ लेने से किडनी के दर्द में राहत मिलती है.
● जिन्हें बार-बार बुख़ार आता है उन्हें 1 से 2 ग्राम अजवाइन सुबह-शाम गर्म पानी से लेना चाहिए.
● अजवाइन के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर दाद-खाज-खुजली पर लगाने से आराम मिलता है.
● जो बच्चे बिस्तर में पेशाब करते हैं उन्हें सोते समय दो चुटकी अजवाइन खिलाने से आराम मिलता है.
● अजवाइन के पानी के फ़ायदे:
-यह पेट के दर्द का एक बेहतरीन इलाज है.
-गैसेस की समस्या इस पानी को पीने से ठीक होती है.
-इसे लेने से पीरियड की समस्या ठीक होती है.
-यूरिन इंफ़ेक्शन में इससे फ़ायदा होता है.
-गले की समस्या और मुंह की बदबू में इससे फ़ायदा होता है.
-इससे मेटाबोलिज़म बढ़ता है जिस कारण यह मोटापा कम करता है.

अजवाइन का पानी ऐसे बनाएं
आधा चम्मच अजवाइन लें और इसे आधा गिलास गरम पानी में मिलाकर रात भर रख दें. सुबह इसे अच्छे से मसलकर और छलनी से छानकर ख़ाली पेट पी लें.


डॉ अबरार मुल्तानी
सिरीज़: किचन में क्लीनिक
*पाठकों से औषधीय उपयोग से पूर्व चिकित्सकीय परामर्श अपेक्षित है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Tags: #KitchenmeinClinic#किचनमेंक्लीनिकAjwain ke sehat se jude faydeFennel SeedFennel Seed Health BenefitsKitchen mein ClinicOye Aflatoonweight lossWeight loss tipsअजवाइन के घरेलू नुस्खेअजवाइन के फायदेअजवाइन से घरेलू उपचारओए अफलातून हेल्थकिचन में क्लीनिककैसे घटाएं वज़नडायटडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखवजन कम करने के घरेलू नुस्खेवज़न घटाने का आसान तरीक़ावजन घटाने के नुस्खेहेल्थ
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum