• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

रूदादे सफ़र: धीमी, सुरीली और गहरी पकड़ बनाए रखने वाली ग़ज़ल सा उपन्यास

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
April 6, 2023
in ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब, समीक्षा
A A
रूदादे सफ़र: धीमी, सुरीली और गहरी पकड़ बनाए रखने वाली ग़ज़ल सा उपन्यास
Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सुबीर का लिखा उपन्यास रूदादे सफ़र अपने नाम के अनुरूप एक डॉक्टर के जीवन के सफ़र को इस तरह बयान करता चलता है कि आपको पिता-पुत्री के बीच के स्नेहभरे संवेदनशील संबंध भी नज़र आते हैं और अस्पतालों के एनॉटमी विभाग की, देहदान जैसे गूढ़ विषय की समझ का विकास भी होता है. साथ ही, जीवन में संगीत की अहमियत को महसूस करते हुए एक ख़ूबसूरत शहर से मुलाक़ात भी हो जाती है. यह उपन्यास धीमी, सुरीली, गहरी पकड़ बनाए रखने वाली ऐसी गज़ल सा लगता है, जो दर्द का एहसास तो कराती है, लेकिन उसमें इतनी कशिश है कि उसे सुनने का मोह आप छोड़ नहीं सकते हैं.

पुस्तक: रूदादे सफ़र
विधा: उपन्यास
लेखक: पंकज सुबीर
प्रकाशक: शिवना प्रकाशन
मूल्य: रु 300/-
उपलब्ध: ऐमाज़ॉन

हाल ही में आया पंकज सुबीर का लिखा उपन्यास रूदादे सफ़र (जिसका अर्थ है सफ़रनामा) पढ़ते हुए आप कई तरह की भावनाओं से दो-चार होते हैं. डॉक्टर अर्चना, जो इस उपन्यास की मुख्य किरदार हैं, उनके साथ आप जुड़ते चले जाते हैं. पूरे उपन्यास में अर्चना और उनके पिता डॉक्टर राम के संवादों में संसार के हर पिता-पुत्री के बीच के स्नेह के बंधन की गुनगुनी गर्माहट हमेशा महसूस होती रहती है. वहीं हौले से इस सवाल का जवाब भी मिल जाता है कि अरेंज्ड मैरिजेज़ में जब किसी पति-पत्नी के बीच विचारों का कोई मेल न हो, तब भी कैसे उनके बीच गहरा प्रेम पनप जाता है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

पढ़ते हुए कई बार लगता है कि यह केवल एक पठनीय उपन्यास ही नहीं है, बल्कि हमारे जीवन को समृद्ध बनाता हुआ एक सामाजिक और संग्रहणीय दस्तावेज़ भी है, क्योंकि इसमें चिकित्सा से जुड़े सबसे अहम्, लेकिन सबसे उपेक्षित विषय देहदान पर इतनी गहराई से चर्चा की गई है कि आप उसकी पूरी प्रक्रिया से रूबरू होते हैं, उसे समझते हैं. और आपकी इच्छा हो आती है कि आप भी देहदान करें, क्योंकि आने वाली मानव जाति को चिकित्सकीय समस्याओं से उबारने में देहदान महती भूमिका निभाता है. इस लिहाज़ से इस उपन्यास को समाज के हर व्यक्ति को पढ़ना चाहिए, ताकि वह समाज को कुछ वापस लौटा सके.

गीत-संगीत तो यूं भी भारतीय परिवारों का अहम् हिस्सा है. अर्चना के द्वारा सुने जा रहे गीत और ग़ज़ल आपको उसकी मन:स्थिति से हूबहू रूबरू करा देते हैं. गीत-गज़लों का उपन्यास में इस तरह किया गया इस्तेमाल उपन्यास की पठनीयता को बढ़ाने और पाठक को उसके किरदारों के भीतर गहरे उतार देने में कारगर साबित हुआ है. इस उपन्यास में आप उस शहर, जिसमें डॉक्टर अर्चना रहती हैं यानी कि भोपाल की सुंदरता, ख़ूबियों और खामियों को भी जान लेते हैं. यदि आप भोपाल में रहे हैं तो ग़ज़लों और इस शहर के ज़िक्र के साथ आप अतीत में यहां बिताए गए अपने समय में खो भी सकते हैं और यदि आप भोपाल को नहीं जानते हैं तो उसे गहराई से जानने का रुचिकर अवसर मिलता है, जिसके बाद आप एक बार तो इस शहर की गलियों में ज़रूर घूमना चाहेंगे.

इस उपन्यास का अंत आपको चौंका सकता है, कुछ ऐसा घटित होता है, जिसकी पाठक ने कल्पना भी न की हो. अत: उसका ज़िक्र यहां नहीं होगा, उसे आप उपन्यास पढ़ कर ही जानें यही सही रहेगा. पर यह ज़रूर कहना चाहूंगी कि धीमी, सुरीली और गहरी पकड़ बनाए रखने वाली दर्द भरी ग़ज़ल सा उपन्यास है रूदादे सफ़र, जहां आप इसे पढ़ते हुए यह भी महसूस करते हैं कि काश अर्चना के जीवन में प्रेम की जो हल्की सी दस्तक सुनाई देती है, वो उसके जीवन का हिस्सा बन जाए और यदि किसी उपन्यास का किरदार से पाठक से यूं जुड़ जाए कि पाठक उसके लिए दुआ करने लगे तो यह उस उपन्यास की एक बड़ी सफलता है.

 

 

Tags: Book ReviewNovelPankaj SubirRudade SafarShivna Prakashanउपन्यासपंकज सुबीरपुस्तक समीक्षारूदादे सफ़रशिवना प्रकाशन
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum