• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

अंडमान निकोबार: नारियल के जन्म की लोक कथा

पर्यटन के लिए अंडमान जा रहे हैं? वहां की रोचक लोक कथा सुनना तो बनता है!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 15, 2023
in ज़रूर पढ़ें, ट्रैवल, लाइफ़स्टाइल
A A
अंडमान निकोबार: नारियल के जन्म की लोक कथा
Share on FacebookShare on Twitter

आप जब कभी पर्यटन के लिए कहीं जाते हैं और आपको वहां की लोक सभ्यता और लोक कथाओं के बारे में जानकारी हो तो आपको उस जगह की पड़ताल करने में और दिलचस्पी जागती है, घूमने में और मज़ा आता है. हम चाहते हैं कि अंडमान जाने से पहले आपको पता हो कि वहां काफ़ी लोक कथाएं प्रचलित हैं और उनमें से नारियल के जन्म की एक लोक कथा हमें सुना रहे हैं ग़ालिब मुसाफ़िर.

 

तो जनाब! नारियल का जन्म कैसे हुआ इस बारे में अंडमान की लोक कथा कहती है कि पुराने समय में कार-निकोबार के एल्कामेरो में दो मित्र रहते थे. एक का नाम असोंगी और दूसरे का एनालो था. दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे. वे साथ-साथ काम करते, जो कुछ वे कमाते उससे साथ-साथ खाते और दुःख-सुख में साथ रहते. दोनों पूरे दिन काम में लगे रहते थे.
कार-निकोबार में एक बार सूखा पड़ा. हालांकि निकोबार चारों ओर समुद्र से घिरा था, लेकिन पूरे साल पानी की एक बूंद भी नहीं बरसी थी. सारे कुएं सूख गए थे. मनुष्य, जानवर, पक्षी बिना पानी के मर रहे थे.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

असोंगी एक अच्छा जादूगर था. उसके गांव वाले ही नहीं दूर-दूर से दूसरे लोग भी उसका जादू देखने को आते थे. एक दिन दोनों दोस्त घास काटने को गए. असोंगी को अपनी छुरी तेज करनी थी, लेकिन आसपास कहीं पानी नजर नहीं आ रहा था. ऐसे में असोंगी जंगल में घुस गया और जादू के बल पर जमीन से पानी निकाल लिया. उसे लेकर वह अपने मित्र एनालो के पास आया. एनालो को बड़ा आश्चर्य हुआ.

“यह पानी तुम कहां से ले आए?” उसने असोंगी से पूछा.
“जंगल के भीतर से.” असोंगी ने संक्षिप्त-सा उत्तर दिया.
“देखो, मैं तुम्हारा सबसे गहरा दोस्त हूं.” एनालो लालचपूर्वक बोला, ”मुझे भी यह जादू सिखाओ न!”
“एनालो, मेरे दोस्त, मुझे तुम्हारी दोस्ती पर कोई शक़ नहीं.” असोंगी ने सपाट आवाज़ में बोलना शुरू किया, “लेकिन, मेरे गुरुजी का कहना था कि हर विद्या, हर आदमी को नहीं सिखाई जा सकती. इसलिए…”
“अच्छा! तो मैं जादू सीखने के योग्य नहीं हूं?” उसकी बात सुनकर एनालो क्रोधपूर्वक चीख़ा. इस नाराज़गी में उसने अपने मित्र का सिर धड़ से उड़ा दिया. असोंगी के धड़ को उसने वहीं दफ़न कर दिया और सिर को लेकर घर आ गया. घर पर उसने असोंगी के सिर को एक खम्भे पर लटका दिया.

रात में वह सिर एनालो से बहुत-सी बातें किया करता था. इससे डरकर एनालो गांव छोड़कर भाग गया. वह दूसरे गांव में जा पहुंचा. वहां उसने शादी की और आराम से रहने लगा. कुछ समय बाद उसके घर एक पुत्री का जन्म हुआ. वह एक ख़ूबसूरत बच्ची थी. सभी उसे बहुत प्यार करते थे.

एक बार अचानक वह बच्ची बीमार पड़ गई. एनालो ने उसका बहुत इलाज कराया, लेकिन किसी भी दवा से उसे आराम नहीं हुआ.
दुःखी और थका-हारा एनालो एक रात जल्दी सो गया. गहरी नींद में उसने एक स्वप्न देखा. सपने में उसके दोस्त असोंगी के कटे हुए सिर ने उससे यह कहा :
“इस सिर को ज़मीन में दबा दो. उससे एक पेड़ उगेगा. जब उस पर फल आ जाएं, तब उस फल को तोड़ना. उस फल को काटने पर उसके भीतर पानी निकलेगा. वह पानी अपनी बेटी की पिलाओ. वह ठीक हो जाएगी.” एनालो की नींद टूट गई.

वह मुंह-अंधेरी ही उठ बैठा और दौड़ता हुआ अपने पुराने गांव में पहुंचा. घर में खम्भे पर लटके असोंगी के सिर को उसने उसके बताए अनुसार ज़मीन में दबा दिया.
कुछ समय बाद उस सिर से एक पेड़ पैदा हुआ. उस पर फल लगे. एनालो ने फलों को बीच से काटा और पानी निकालकर बेटी को पिलाया. कुछ ही दिनों में लड़की बिल्कुल चंगी हो गई. एनालो उसे स्वस्थ देखकर बहुत खुश हुआ. उसे दुःख हुआ कि उसने असोंगी जैसे भला चाहने वाले मित्र के साथ घात किया.

निकोबार के लोग आज भी नारियल को असोंगी के सिर से पैदा हुआ फल मानते हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: AndamanAndaman and NicobarAndaman folk talebirth of coconutfolk taleFolk tale about coconutGhalib Musafirtourismअंडमानअंडमान की लोक कथाअंडमान निकोबारग़ालिब मुसाफ़िरनारियल का जन्मपर्यटनलोक कथा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum