• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

क्लारा हेल: वंचित बच्चों के प्रति जिनके प्रेम की कोई सरहद न थी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 4, 2023
in ओए हीरो, ज़रूर पढ़ें, शख़्सियत
A A
clara_hale
Share on FacebookShare on Twitter

क्लारा हेल, जिन्हें मदर हेल के नाम से भी जाना जाता है, अमेरिकी मानवतावादी थीं. उनका निजी जीवन बचपन से संघर्षों से भरा रहा, बावजूद इसके उन्होंने हेल हाउस सेंटर की स्थापना की, जो वंचित और ड्रग ऐडिक्ट्स के बच्चों के लिए उनका अपना घर था. क्लारा की शख़्सियत से हमें रूबरू करवा रहे हैं जानेमाने लेखक अशोक पांडे.

क्लारा हेल ने चलना भी शुरू नहीं किया था जब उसके पिता की हत्या हो गई. लोगों के घरों में काम करने वाली उसकी मेहनतकश मां की जब मृत्यु हुई, क्लारा कुल सोलह की ही हुई थी. इस दौरान उसने हाई स्कूल तक की पढ़ाई कर ली थी, लेकिन मां की असमय मृत्यु के चलते उसे घरेलू नौकरानी का काम करना पड़ा.

कुछ सालों बाद उसकी मुलाक़ात थॉमस से हुई, जो फ़र्श पॉलिश करने के धंधे में था. दोनों ने शादी कर ली और न्यूयॉर्क के हार्लेम में आ बसे. थॉमस की कमाई से घर नहीं चल पाता था, सो क्लारा ने एक थिएटर में सफ़ाईकर्मी की नौकरी कर ली. वर्ष 1932 में कैंसर से थॉमस की मृत्यु हो गई. तब क्लारा कुल 27 वर्ष की थी और उसके तीन बच्चे हो चुके थे. उन्हें पालने को पैसे चाहिए थे. थिएटर की नौकरी से काम नहीं चल पा रहा था. उसने दिन में घरों में और रात में थिएटर में काम करना शुरू किया. इससे पैसा तो आने लगा, पर घर पर छोटे बच्चे अकेले छूट जाते थे. इससे क्लारा को मानसिक त्रास होता था.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

तब उसके मन में ख़याल आया कि वह अनाथ बच्चों की परवरिश के लिए सरकारी लाइसेंस हासिल कर ले तो उसे पैसा भी मिलेगा और वह अपने बच्चों के साथ भी रह सकेगी.

उसका ख़याल हक़ीक़त में बदला और वर्ष 1940 में अमेरिकी सरकार ने उसे ऐसा करने की अनुमति दे दी. हर अनाथ बच्चे की परवरिश के लिए उसे हर हफ़्ते दो डॉलर मिलते थे. अगले 29 वर्षों के दौरान क्लारा ने चालीस अनाथ बच्चों को मां-बाप की तरह पाला. वह चौंसठ साल की हो हो चुकी थी और अब उसके रिटायरमेंट का समय आ गया था. उसके अपने बच्चे भी रोटी कमाने लायक बड़े हो गए थे. यह 1969 का साल था.

उसे पता ही नहीं चला, ग़रीबी से लड़ते-जूझते कब उसका जीवन अपने अंत की तरफ़ आ गया था. हाशिये पर रहने वालों का जीवन ऐसा ही होता है!

उसी बरस क्लारा की डॉक्टर बेटी लॉरेन को पार्क में एक ड्रग-ऐडिक्ट महिला मिली जिसकी गोद में दो माह का बच्चा था. उनकी बेहद ख़राब हालत देखकर लॉरेन ने उन्हें अपनी मां का पता दे दिया. क्लारा ने दोनों को अपने अपार्टमेन्ट में पनाह दे दी.

छह माह के भीतर क्लारा के पांच कमरों वाले अपार्टमेन्ट में कुल बाईस ऐसे बच्चे रह रहे थे, जिनके मां-बाप ड्रग-ऐडिक्शन के शिकार थे. डेढ़ साल तक क्लारा के बच्चों ने मां की भरसक आर्थिक मदद की.

लेकिन अफ़सरों को क्लारा का काम पसंद नहीं आया. उन्होंने उसके अपार्टमेन्ट में ताला लगाने का आदेश दे दिया, लेकिन तब तक क्लारा के काम को अमेरिका भर के लोग जानने लगे थे. उसके पास रहकर बच्चों को ऐसी परवरिश मिल रही थी, जैसे ख़ुद उनके माता-पिता भी न दे पाते. लोगों ने क्लारा को आर्थिक सहायता भेजना शुरू किया. बीटल्स के जॉन लेनन दस हज़ार डॉलर लेकर ख़ुद उसके पास पहुंचे.

क्लारा ने उन सारे बच्चों को अपने पास रखा जिन्हें कोई नहीं चाहता था. वर्ष 1992 की 18 दिसंबर को जब सत्तासी साल की आयु में क्लारा हेल ने आख़िरी सांस ली, वह दुनिया के अलग-अलग जाति-रंग-धर्मों को माननेवालों द्वारा पैदा किए गए एक हज़ार से अधिक बच्चों की मां की भूमिका निभा चुकी थी.

बुढ़ापे तक अपनी कृश बांहों में किसी बच्चे को थामे उसे हलकोरती, पुचकारती क्लारा हेल की छवि पिछली शताब्दी के अमेरिका की प्रतिनिधि छवियों में गिनी गई. उसे मदर हेल ऑफ़ हार्लेम के नाम से आज भी याद किया जाता है. गोरों की सत्ता वाले देश में वह एक ग़रीब काली औरत थी. उसके पास न पैसा थ, न ताकत. उसके पास दुनिया के बच्चों के लिए मोहब्बत थी. और उस मोहब्बत की कोई सरहद न थी. 

फ़ोटो साभार: गूगल

 

Tags: Clara HaleHale House CenterMother Halemother of orphansmother of underprivileged childrenunique nurseryअनाथ बच्चों की मांअनूठा पालनाघरक्लारा हेलमदर हेलवंचित बच्चों की मांहेल हाउस सेंटर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum