• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

पर्यटन पर जा रहे हैं तो ट्रैवल इंश्योरेंस करवा लें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 18, 2023
in ज़रूर पढ़ें, ट्रैवल, लाइफ़स्टाइल
A A
पर्यटन पर जा रहे हैं तो ट्रैवल इंश्योरेंस करवा लें
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप छुट्टियां बिताने देश से बाहर कहीं जा रहे हैं तो ट्रैवल इंश्योरेंस करवा लेना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा. इससे आपको कई बातों के लिए सुरक्षा कवच मिल जाएगा और आप निश्चिंत होकर ट्रैवल कर सकेंगे. आइए जानें, ट्रैवल इंश्योरेंस किस तरह आपके लिए काम का साबित हो सकता है.

हमारे एक क़रीबी मित्र छुट्टियां बिताने सपरिवार यूरोप गए थे. जहां एक देश में शॉपिंग करने के दौरान उनका वह बैग किसी ने चुरा लिया, जिसमें उन्होंने अपनी ख़रीदारी का कुछ समान, कैश और वॉलेट रखा हुआ था. स्थानीय पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाने में उनका आधा दिन निकल गया और वापसी तक भी उनका सामान नहीं मिल पाया. इस तरह की वारदात पर्यटन के दौरान किसी के भी साथ हो सकती है. अत: बेहतर हो कि हम ऐसी घटनाओं के लिए सजग रहते हुए अपना ट्रैवल प्लान बनाएं.

यूं तो आप जब भी कहीं यात्रा पर जा रहे हों, ट्रैवल इंश्योरेंस करवाना एक समझदारीभरा और महत्वपूर्ण क़दम होता है. ज़ाहिर है, कि यह एक तरह का निवेश है, जिससे आपके ट्रैवल का ख़र्च मामूली तौर पर बढ़ जाएगा, लेकिन दिमाग़ी शांति और सुरक्षित ट्रिप का आनंद लेने के आगे यह ख़र्च आपको बिल्कुल नहीं अखरेगा.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

देश के भीतर ट्रैवल करने के लिए यदि आप इंश्योरेंस न लें तो चल भी जाएगा, लेकिन यदि आप छुट्टियां बिताने, पढ़ने या फिर किसी ऑफ़िशल काम से देश के बाहर जा रहे हैं, तब तो आपको ट्रैवल इंश्योरेंस ज़रूर करना चाहिए. आम तौर पर एक ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी ट्रैवल के दौरान आपकी सेहत से जुड़े ख़तरों, ट्रैवल से जुड़े जोखिमों और फ़्लाइट में होने वाली देर या कैंसेलेशन जैसी गड़बड़ियों से आपको सुरक्षित रखने का काम करती है. यहां हम आपको कुछ वाजिब कारण बता रहे हैं कि आपको ट्रैवल इंश्योरेंस क्यों लेना चाहिए:

यह यात्रा से जुड़े जोखिमों को कवर करता है
यात्रा से जुड़े कई तरह के जोखिम हो सकते हैं, जैसे- पासपोर्ट का खो जाना, सामान का चोरी हो जाना या खो जाना किसी कारण से फ़्लाइट का कैंसेल हो जाना आदि. ट्रैवल इंश्योरेंस इसकी वजह से होने वाले आर्थिक नुक़सान से आपको बचा ले जाता है. हालांकि संभव है कि इंश्योरेंस से इस नुक़सान की पूरी भरपाई न हो, लेकिन इस नुक़सान का एक बड़ा हिस्सा आपको वापस मिल सकता है. इस तरह आपका कम से कम आर्थिक नुक़सान होता है.

यह मेडिकल इमरजेंसी को कवर करता है
ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसीज़ (जिस तरह की पॉलिसी आप लेंगे, उसके अनुसार एक सीमा तक) यात्रा के दौरान यदि आपकी तबियत ख़राब हो जाती है तो इलाज के लिए आपको भुगतान करती हैं. पॉलिसी हर तरह की मेडिकल, ऐक्सिडेंटल इमरजेंसी में आपको पैसे रिएम्बर्स करती है. इंश्योरेंस कंपनियों के अपने सूचीबद्ध हॉस्पिटल्स भी होते हैं, जहां जाकर आप मेडिकल इमरजेंसी में इलाज करवा सकते हैं.

यात्रा में आए व्यवधान को कवर करता है
यदि यात्रा के दौरान किसी वजह से आपको अपनी ट्रिप कैंसल करनी पड़े या फिर यात्रा की अवधि घटानी पड़े तो उसे भी पॉलिसी में कवर किया जाता है. हालांकि हर कवर की शर्तें अलग हो सकती हैं, लेकिन आपके या आपके टूर ऑपरेटर द्वारा यात्रा कैंसल करने को भी इसमें कवर किया जाता है, जिसमें आपको मुआवज़ा दिया जाता है और आपके अपने पैसों का कम से कम नुक़सान होता है.

फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट

 

Tags: benefits of travel insurancetourismtravel insuranceट्रैवल इंश्योरेंसट्रैवल इंश्योरेंस के फ़ायदेपर्यटन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum