• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

मेरा पुराना दशहरा: डॉ संगीता झा की कविता

डॉ संगीता झा by डॉ संगीता झा
October 24, 2023
in कविताएं, ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब
A A
Dussehra-hindi-poem
Share on FacebookShare on Twitter

चीज़ें बदल रही हैं या कहें बहुत-सी चीज़ें पूरी तरह बदल चुकी हैं. परिवार, संस्कार और त्यौहार सबकुछ आधुनिक हो चुके हैं. इसी आधुनिकता के बीच कभी-कभी हमें पुराने दिनों की यादें सताने लगती हैं, ख़ासकर त्यौहारों के मौसम में. लेखिका-कवयित्री डॉ संगीता झा अपने बचपन के दशहरे की यादों को शब्द दे रही हैं.

हम चाहे बच्चे थे
लेकिन दिल के बड़े सच्चे थे…
बड़ी बेसब्री से करते थे इंतज़ार
था भी तो ये नौ दिनों का माता का त्यौहार
टीवी, रेडियो और यूट्यूब आ गए
दूरियां हमारी बढ़ा गए

अब समय बदल गया है
मांएं नहीं करती ये उपवास
तब रहती थी हमें रोज़
सिंघाड़े की पूड़ी और
मखाने की खीर की आस
सबके घर जुड़े हुए थे
नल के साथ कुंए थे

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

दशहरे की होती थी
बड़ी लंबी छुट्टियां
साथ मज़े करते सब
कभी दोस्ती कभी कुट्टियां
पड़ोसी रिश्तेदार से थे
छतें सबकी सांझा थी
दिल भी धड़कते थे
कोई किसी का हीर कोई रांझा थी

छतों पर अब न सोते हैं
अकेले अकेले सब रोते हैं
आंगन अब कहलाते हैं बैकयार्ड
कोई नहीं घुस सकता अब घर में
दरवाज़े पर बिठा रखा है गार्ड
तब राही भी आ बैठता था…
कौवे भी कांवते थे
अब तो बड़े घरों के पास
कुत्ते भी आने से कांपते हैं

आज छुट्टी है ऑफ़िस में
बड़े मन से निकlली अपनी कार
वीडियो गेम खेलते बेटे से कहा
चल दुर्गा मंडप चलें यार..
बेटे ने कहा-आर यू मैड
क्या हुआ आज आपको डैड
इतना मचल रहे हो
तो ख़ुद ही जाइए
मम्मा के साथ जा
दुर्गा दर्शन कर आइए
मुझे ना करे तंग
मेरी प्राइवेसी ना करें भंग

सोचने लगा मैं तब
इक साइकिल ही पास थी
उस पर ही बाबूजी के साथ
चढ़कर घूमने की आस थी
पैदल भी चलते थे
फिर भी मेल जोल था…
मामा-मामी, चाचा-चाची
हर रिश्ता अनमोल था
रिश्ते निभाते थे
रूठते मनाते थे…
पैसा चाहे कम था
माथे पे ना ग़म था…
मकान चाहे कच्चा था
लेकिन प्यार हमारा सच्चा था

अब भी लगता है दुर्गा माता
का बड़ा आलीशान सा पंडाल
अब नहीं बजते वहां माता के भजन
ज़ोर-ज़ोर के डीजे हैं यूं गाते
मानो जमा हों वहां कई चांडाल
बच्चे तो दिन की आरती में नहीं हैं अब जाते
एक झुंड में शाम को आर्केस्ट्रा के साथ मिल कर हैं गाते
एक रात तू मेरे साथ तो गुज़ार सुबह तक करूंगा मैं तुझे प्यार
समय के साथ क्यों सब खो गया है, सोचता हूं बार-बार

क्यों नहीं होती अब माता की चौकी
साबूदाने का बड़ा और दही वाली लौकी
दुर्गा माता भी वहीं हैं और मैं भी वहीं
हंसती खेलती ज़िंदगी की ख़ुशियां खो गई हैं कहीं
आज सब कुछ है मेरे पास
बड़ा घर गार्डन और कार
लेकिन
आज कई बार
बिना मुस्कुराए ही हो जाती है शाम
एक मशीन की तरह
रात दिन करता हूं काम

कितनी दूर निकल गया हूं
रिश्तों को निभाते-निभाते
ख़ुद को खो दिया मैंने
अपनों को पाते-पाते
बार-बार करता हूं अपने
बचपन को मैं याद
ऊपर वाले से है मेरी
बस एक फ़रियाद
लौटा दो मुझे वो
मेरा दशहरा पुराना
लाऊं वही सोन पत्ती
गाऊं मैं वही गाना

फिर एक बार आओ तुम राम
बना दो सबके बिगड़े काम
हर छुट्टी में मिलें सब रिश्तेदार
सबके जीवन में हों ख़ुशियां अपार
ख़ुशियां अपार…

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaDr Sangeeta JhaDr Sangeeta Jha PoetryHindi KavitaHindi PoemKavitaMera Purana Dusshera Dr Sangeeta Jhaआज की कविताकविताडॉ संगीता झाडॉ संगीता झा की कवितामेरा पुराना दशहरामेरा पुराना दशहरा डॉ संगीता झाहिंदी कविता
डॉ संगीता झा

डॉ संगीता झा

डॉ संगीता झा हिंदी साहित्य में एक नया नाम हैं. पेशे से एंडोक्राइन सर्जन की तीन पुस्तकें रिले रेस, मिट्टी की गुल्लक और लम्हे प्रकाशित हो चुकी हैं. रायपुर में जन्मी, पली-पढ़ी डॉ संगीता लगभग तीन दशक से हैदराबाद की जानीमानी कंसल्टेंट एंडोक्राइन सर्जन हैं. संपर्क: 98480 27414/ sangeeta.jha63@gmail.com

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum