• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

किचन में क्लीनिक: जीरा, कई रोगों को कर देता है ज़ीरो

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
October 27, 2023
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

छोटे आकार से लगता है हमारी कोई पुरानी दुश्मनी है. हम छोटों को बेहद मामूली समझने लगते हैं. हमारी प्रचलित कहावतों और लोकोक्तियों में एक है,‘ऊंट के मुंह में जीरा’. यहां हम ऊंट जैसे बड़े जानवर से तुलना करके आकार में छोटे जीरे को तुच्छ और बेहद मामूली साबित करने में जुट जाते हैं. पर डॉ अबरार मुल्तानी की मानें तो छोटा जीरा, सेहत की दृष्टि से हीरो है, जो कई बड़े से बड़े रोगों को ज़ीरो कर सकता है.

जीरा भारतीय घरों की हर एक रसोई में निवास करता है. यह एक सुगंधित मसाला है, जो कई सब्जियों और चावल की कई रेसिपीज़ में उपयोग किया जाता है. यह दो तरह का होता है: एक सफ़ेद जीरा और दूसरा होता है स्याह जीरा. दोनों ही तरह के जीरे आयुर्वेदिक दवाओं में प्रयोग किए जाते हैं, ख़ासकर पाचक रोगों में. दोनों ज़ीरों में सफ़ेद जीरा श्रेष्ठ है. इसे 2 से 5 ग्राम की मात्रा (आधा से एक चम्मच) में लिया जा सकता है. मैं आपको यहां पर सफ़ेद जीरे के कुछ औषधीय उपयोग बता देता हूं:

* जिन माताओं को दूध नहीं आता, उन्हें इसे गुड़ के साथ मिलाकर देते हैं.
* पुराने बुख़ार में भी जीरे को गुड़ के साथ देने से बहुत फ़ायदा होता है.
* ल्यूकोरिया की समस्या में इसे मिश्री में मिलाकर खिलाया जाता है और ऊपर से चावल की धोवन को पिलाया जाता है.
* दस्त लगने पर इसे दही के साथ दिया जाता है.
* अपच और अजीर्ण में इसे गर्म पानी के साथ दिया जाता है.
* मुंह के छालों में इसे इलायची के साथ पानी में उबालकर छानते हैं और उस पानी से कुल्ले करवाने से फ़ायदा होता है.
* दर्द और सूजन होने पर इसे काली मिर्च के साथ पीसकर, लेप बनाकर लगाया जाता है. दाद-खाज-खुजली में भी यह लेप फ़ायदा करता है.
* मुंह के काले धब्बों पर जीरे को पीसकर दूध के साथ लगाने पर काले निशान जल्दी मिट जाते हैं.
* बिच्छू के डंक पर जीरे को सेंधा नमक और शहद के साथ मिलाकर मिश्रण बना लेते हैं, इसे थोड़ा गर्म करके गरम-गरम ही डंक वाली जगह पर लगाया जाता है, जिससे दर्द में बहुत फ़ायदा होता है.
* गांवों में बिच्छू काटने पर बीड़ी में से तंबाकू निकालकर उसमें सफ़ेद जीरा भरकर धूम्रपान करवाते हैं, जिससे बिच्छू का ज़हर उतर जाता है. ऐसे ही धूम्रपान हिचकी की समस्या में भी गांवों में करवाया जाता है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

डॉ अबरार मुल्तानी
सिरीज़: किचन क्लीनिक
*पाठकों से औषधीय उपयोग से पूर्व चिकित्सकीय परामर्श अपेक्षित है.

Tags: #KitchenmeinClinic#किचनमेंक्लीनिकBenefits of Cumin Seeds in HindiCumin Seeds for HealthCumin Seeds Health BenefitsKitchen mein ClinicOye AflatoonUses of Cumin Seeds in Hindiओए अफलातून हेल्थकिचन में क्लीनिकजीरा के घरेलू नुस्खेजीरा के फ़ायदेजीरा से घरेलू उपचारडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखहेल्थ
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum