• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

कहावत में छुपी आज के लोकतंत्र की कहानी

व्यंग्यात्मक कथा जो सामयिक भी है!

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
October 14, 2024
in ज़रूर पढ़ें, नई कहानियां, बुक क्लब
A A
democratic-king
Share on FacebookShare on Twitter

कहावतें चाहे जिस ज़ुबान की हों, वे अक्सर समय और परिस्थिति पर सटीक बैठती हैं. इस कहानी में भी एक कहावत की सटीकता को दर्शाया गया है, जो आज की राजनीतिक परिस्थिति पर खरी उतरती है.

पूरी कहावत थी- अंधा बांटे रेवड़ी फिर-फिर अपने को ही दे.
लोकतंत्र का राजा था. दरअसल, उसने लोकतंत्र को राजशाही में बदल दिया था. राजा अनपढ़ था, लेकिन उसे हर जगह अपना नाम देखना पसंद था. अब उसने कहावत सुनी- अंधा बांटे रेवड़ी… तो उसे गुस्सा आ गया कि आख़िर उसके राज में अंधा कैसे रेवड़ी बांट सकता है? रेवड़ी तो राजा ही बांटेगा.और फ़रमान आ गया कि कहावत में नाम बदला जाए. राजा के हुक्म से कहावत हुई- राजा बांटे रेवड़ी…

समय गुज़रता रहा. राजा अपनों को ही रेवड़ी बांटता रहा. जनता त्रस्त होती रही, राजा और उसके सामंत मस्त होते रहे. फिर सामंतों के चुनाव आ गए. राजा तो यूं भी रेवड़ी अपनों को ही बांटता था और जनता बख़ूबी जानती थी, लेकिन प्रतिरोध नहीं कर पा रही थी. विपक्षी सामंत जनता को जगाने के काम पर लगे हुए थे. जनता जागृत होने लगी थी और डर ये था कि कहीं कोई एक आदमी, सूबा या सामंत इस बात पर विद्रोह न कर दे. क्योंकि राजा जाना-माना डरपोक था और विद्रोह से तो इतना डरता था कि चिड़िया उसके बगल से उड़ जाए तो जनता को बताता था कि ये विपक्ष की चिड़िया है, जो उसे मारने के इरादे से उसके पास से उड़कर गई है. अपने कर्मों के चलते गद्दी छोड़ने से तो राजा बहुत ज़्यादा डरता था इसलिए सामंती चुनाव में जीतने के लिए जनता के सामने कोई नया खेल प्रस्तुत करना ज़रूरी था कि राजा बदल गया है.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

राजा ने मंत्री को समस्या बताई. मंत्री छंटा हुआ बदमाश सामंत था! मंत्री ने एक तरक़ीब सोची. उसने राजा से कहा कि राज-पाट आपका जनता आपकी और सामंत भी आपके. और तो और चुनाव करवाने वाले आपके, वोट गिनने वाले आपके… लेकिन अबकि चुनावों में आप दो-चार रेवड़ी ख़ुद रखिए और एकाध रेवड़ी विपक्षी सामंत को दे दीजिए, क्योंकि अब तो सबको कहावत पता ही है कि राजा बांटे रेवड़ी… सभी अपने पास रख लेंगे तो आप पर उंगलियां उठ सकती हैं, सवाल उठ सकते हैं, जनता विद्रोह कर सकती है.

पर राजा कौरवों से प्रेरित था. हड़पे हुए हिस्से का सूई की नोक जितना भाग भी किसी को देना उसे गंवारा न था. बहुत सोच-सोचकर उसने मंत्री की बात मान तो ली, लेकिन इससे पहले जो सूबे उसे विपक्ष के सामंतों को देने का मन बनाया वहां राजपालों की नियुक्ति कर दी और सारे अधिकार उनके हाथ में सौंप दिए. फिर वह राजा, जो अनपढ़ था, लेकिन सत्ता में बने रहने को लेकर किसी भी हद तक क्रूर हो सकता था, चार-पांच रेवड़ियां ख़ुद के लिए रखता और एकाध रेवड़ी उन सूबों के लिए विपक्षी सामंतों को दे देता, जहां उसके अपने राजपाल बैठे होते.

जनता तो यूं भी मूर्ख बनती रही है, इसी में अपना आनंद खोजती रही है, इसी को अपना भाग्य मानती है. अब जबकि राजा ने रेवड़ी वाली कहावत में थोड़ा फेर-बदल किया है तो जनता इसी में लहालोट रहेगी. जब तक सच सामने आएगा, तब तक राजा और उसका छंटा हुआ मंत्री कोई नया खेल शुरू कर देंगे. जो लोग राजा के खेल के बारे में चेताएंगे, वो राजद्रोही घोषित कर दिए जाएंगे. वो जनता, जिसका खून चूसकर राजा अपने मित्रों को बांट देगा और उसकी जगह धर्म के चोले से निकाला हुआ नकली ख़ून उनके जिस्म में भर देगा, वो जनता राजा का जयकारा करती रहेगी.

 

 

 

Tags: current storyking of democracypolitics talkSatiresatirical storyShilpa Sharmastorytoday's talkआज की बातकहानीराजकाज की बातलोकतंत्र का राजाव्यंग्यव्यंग्यात्मक कहानीशिल्पा शर्मासामयिक कहानी
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum