• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

ऐसी थी बापू की हाज़िरजवाबी!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 2, 2026
in ओए हीरो, ज़रूर पढ़ें, शख़्सियत
A A
mahatma-Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने और देशभर को उसी मार्ग पर चलना सिखाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी या एम के गांधी या हमारे राष्ट्रपिता या हमारे बापू समय के पाबंद तो थे ही, पर उनका हास्यबोध और हाज़िरजवाबी भी कुछ कम नहीं थी. आज, यहां हम उनकी जन्म तिथि के अवसर पर हम उनकी हाज़िरजवाबी से जुड़े कुछ प्रसंग जानेंगे…


सार-सार को गहि रहे, थोथा देई उड़ाय

कबीर दास जी का ये दोहा तो आपने सुना ही होगा:
साधु ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय।
सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय।।
जिसका अर्थ है कि साधु का स्वाभाव किसी अनाज फटकने वाले सूप की तरह होना चाहिए, जो सार तत्व को तो ग्रहण कर ले, लेकिन जो असार, थोथी यानी अनुपयोगी बातें हैं, उन्हें वह त्याग दे. गांधी जी ने इस दोहे को जैसे जीवन में उतार लिया था.
एक बार एक अंग्रेज़ ने महात्मा गांधी को पत्र लिखा. पत्र गांधी जी को मिला तो उन्होंने उसका पत्र पढ़ा. उस पत्र में अपशब्दों और असहमतियों के अलावा कुछ भी नहीं था. गांधी जी ने पत्र को रद्दी में फेंक दिया और उसमें एक आलपिन लगा हुआ था, उसे संभालकर रख लिया. कुछ दिनों बाद वह व्यक्ति जिसने पत्र लिखा था, गांधी से आमने-सामने भेंट करने आया. उसने गांधी जी से पूछा- आपने मेरा पत्र पढ़ा या नहीं?
गांधी जी ने जवाब दिया- मैंने आपका पत्र पढ़ा, बल्कि बड़े ध्यान से पढ़ा.
तो उसने आगे पूछा- फिर उसका क्या सार निकाला आपने?
गांधी जी ने मुस्कुराकर कहा- उसमें से एक आलपिन निकाला है. बस, वही सार था उसमें, बाकी सब असार था तो उसे मैंने फेंक दिया.

आप वॉकर हैं तो मैं भी वॉकर हूं
गांधी जी को समय को बर्बाद न करने के उनके गुण लिए भी जाना जाता है. उनके साथ घटी यह दूसरी घटना न केवल समय का सदुपयोग करने की सीख देती है, बल्कि उनकी हाज़िरजवाबी को भी दिखलाती है. दांडी मार्च के दौरान गांधी जी लोगों के कहने पर एक जगह पर कुछ देर के लिए रुक गए. जब वे वहां से चलने को हुए, तभी एक अंग्रेज़ ने आकर उनसे कहा, ‘‘हेलो मिस्टर गांधी, मेरा नाम वॉकर है.’’ गांधी जी ने उसका अभिवादन किया और चूंकि उनका ध्यान अपने लक्ष्य यानी दांडी मार्च की ओर था और उन्हें दांडी पहुंचना था और मुस्कुराकर बाले, ‘‘आप वॉकर हैं तो मैं भी वॉकर हूं.’’ ये कहते हुए वे चलते यानी वॉक करते हुए, वहां से अपने लक्ष्य की ओर निकल पड़े. तब किसी ने उन्हें बताया कि यदि आप उनसे मिल लेते तो आपका नाम अख़बारों में भी आता, आप और प्रसिद्ध हो जाते. गांधी जी ने कहा, ‘‘मेरे लिए प्रसिद्धी से कहीं ज़्यादा मेरा समय क़ीमती है!’’

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

दूसरे ‘प्लस फ़ोर’ पहनते हैं, मैं ‘माइनस फ़ोर’
जब आप अपना ख़ुद का ही मज़ाक बना लेते हैं तो कोई दूसरा आपका मज़ाक बना ही नहीं सकता. गांधी जी से जुड़ा यह किस्सा महात्मा गांधी की मृत्यु के बाद 1969 में, उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लॉर्ड माउंटबेटन ने सुनाया था, जिसे हम यहां जस का तस पेश कर रहे हैं, जिससे आपको पता चल जाएगा कि महात्मा गांधी, जिनका पहनावा एक वक़्त के बाद धोती और शॉल ही हुआ करता था और उन्हें अपने पहनावे पर मिलने वाली टिप्पणियों की भी कोई परवाह नहीं थी, बल्कि वे तो ख़ुद ही अपने पहनावे के बारे में मज़ाक बना लिया करते थे.

गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए लॉर्ड माउंटबेटन ने कहा था- यहां हम जिस व्यक्ति को उसकी शताब्दी श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए हैं, वह छोटे शारीरिक कद का था. गंदे कपड़े पहने हुए, नंगे पैर या सैंडल पहने हुए, उसकी सस्ती-सी जेब घड़ी, डोरी के एक टुकड़े पर लटकी होती थी और यह तस्वीर पूरी होती थी स्टील-रिम वाले चश्मे की एक जोड़ी के साथ. वास्तव में कुछ लोगों को वह एक अजीब-सा, छोटा-सा व्यक्ति लगा होगा. लेकिन उनके शरीर के छोटे ढांचे के भीतर, एक इतना बड़ा दिल था कि इसमें सभी गरीबों और पीड़ितों को शामिल किया जा सकता था. उसके दिल का एक हिस्सा उन लोगों को क्षमा करने और इसके लिए बहाने खोजने के लिए तैयार था, जो उसके दुश्मन थे. उन्हें इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता था कि बिना सोचे-समझे लोग उनके रूप-रंग को लेकर उपहासपूर्ण टिप्पणियाँ करते थे.

उस समय यहां भीख मांगने वाले निकरबॉकर (बैगी जैसे ढीले-ढाले पतलून, जो घुटने से करीब 4 इंच नीचे तक लटकते हैं) लोकप्रिय थे. उन्होंने अपनी लंगोटी से उसकी तुलना करके ये कहकर सभी की बोलती बंद कर कि दूसरे ‘प्लस फ़ोर’ पहनते हैं, मैं ‘माइनस फ़ोर’ पहनता हूं. उन्हें केवल इस बात की परवाह थी कि लोग उनके उपदेशों और अहिंसा के उनके व्यक्तिगत उदाहरण का अनुसरण करें. उनके कपड़ों की तरह ही उनका संदेश भी सरल था. यह यीशु की शिक्षा का पालन करना था, “अपने पड़ोसी से भी अपने जितना ही प्रेम करो.

Tags: Bapudeath anniversaryFather of the NationGandhi's witLord MountbattenMahatma Gandhi's sense of humourMK GandhiMohandas Karamchand Gandhinon-violencepunctualremembrance of deathspeaking the truthtruthअहिंसाएम के गांधीगांधी की हाज़िरजवाबीपुण्य स्मरणपुण्यतिथिबापूमहात्मा गांधी का हास्यबोधमोहनदास करमचंद गांधीराष्ट्रपितालॉर्ड माउंटबेटनसच बोलनासत्यसमय के पाबंद
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum