• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

इन बातों का रखें ध्यान, ताकि ये सर्दियां चुरा न लें आपके बालों की नमी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 2, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
इन बातों का रखें ध्यान, ताकि ये सर्दियां चुरा न लें आपके बालों की नमी
Share on FacebookShare on Twitter

सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है. हम सभी जानते हैं कि सबसे पहले ये मौसम हमारे बालों की नमी चुराने का काम करता है, जिससे बाल रूखे, बेजान नज़र आने लगते हैं. लेकिन आपके साथ अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि हम आपको इस मौसम में बालों में नमी बनाए रखने के आसान से नुस्ख़े बता रहे हैं.

सर्दियों का मौसम बालों से नमी तो चुरा ही लेता है, पर उससे भी बुरा यह है कि इस मौसम में बाल कड़े हो जाते हैं और स्कैल्प पर रूखापन बढ़ जाने से आपको डैंड्रफ़ यानी रूसी की समस्या भी हो सकती है. बालों की नमी को बनाए रखने और बालों की खोई हुई नमी को वापस पाने के लिए यहां मौजूद हैं कुछ सामान्य टिप्स…

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

1. गर्म पानी से न धोएं बाल: सर्दियों के मौसम में हम गर्म पानी से स्नान करते हैं और गर्म पानी से ही बाल धोते हैं, लेकिन इसके लिए आप गर्म की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी न सिर्फ़ बालों के क्यूटिकल्स को खोल देता है, बल्कि यह आपकी स्कैल्प को भी रूखा बनाता है. जिससे बालों की स्वाभाविक नमी खो जाती है.

2. सही शैम्पू और कंडिशनर का करें चुनाव: अपने बालों के प्रकार के अनुसार सही शैम्पू और कंडिशनर का चुनाव करें. यह जांच लें कि आपके शैम्पू में सल्फ़ेट मौजूद न हो, क्योंकि यह आपके बालों और स्कैल्प को रूखा बना देता है. इसके अधिक इस्तेमाल से डैंड्रफ़ की समस्या भी हो सकती है. साथ ही, बालों को बार-बार न धोएं. सप्ताह में दो बार बाल धोना पर्याप्त होगा. यदि इस बीच आपको बाल चिपचिपे महसूस होते हैं तो ड्राइ शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं. बालों के लिए उपयुक्त कंडिशनर का इस्तेमाल ज़रूर करें. कंडिशनर बालों की नमी को बालों के भीतर ही सील कर देता है.

3. हीट स्टाइलिंग से बचें: ठंड के मौसम में रूखे हो चुके बालों पर यदि आप हीट स्टाइलिंग टूल्स का अत्याचार भी करेंगी तो अपने बालों को और नुक़सान पहुंचा लेंगी. यदि कभी-कभार इन टूल्स का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी लगे तो हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करने के बाद ही इन्हें स्टाइल करें, ताकि बालों को कम से कम क्षति पहुंचे.

4. हाइड्रेटिंग मास्क करेगा मदद: ठंड के मौसम में बालों की नमी को बनाए रखने में हाइड्रेटिंग मास्क्स आपकी मदद कर सकते हैं. अपने बालों के प्रकार के अनुसार बाज़ार में उपलब्ध हाइड्रेटिंग हेयर मास्क ख़रीदें और इसका इस्तेमाल करें. इनमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपके बालों की नमी को बरक़रार रखने के साथ-साथ उन्हें अतिरिक्त चमक भी देंगे.

5. बालों को ढंक कर रखें: यदि आप बाहर जा रही हैं तो अपने बालों को स्कार्फ़ या हैट से ढंक लें, क्योंकि बाहरी प्रदूषक स्कैल्प पर स्वाभाविक रूप से आने वाले तेल के उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं. बालों को ढंक कर रखने से आपके बालों की नमी बनी रहेगी और वे रूखे नहीं होंगे. साथ ही,

6. विटामिन E युक्त तेल लगाएं: बालों की नमी और चमक को बनाए रखने के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार बालों में तेल लगाना ज़रूरी है. सर्दियों में अपने बालों में विटामिन E युक्त तेल लगाएं. विटामिन E डैंड्रफ़ हटाने में कारगर होने के अलावा बालों का झड़ना भी कम करता है. यह बालों की मोटाई बढ़ाता है और दोमुंहे बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Hair carehow to restore moisture in your hairwinter hair careबालबालों की देखभालबालों की नमीविंटर हेयरकेयरसर्दियों में बालों की देखभाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum