• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

अनियमित पीरियड्स? ये खाद्य पदार्थ पीरियड्स को नियमित करेंगे

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
January 9, 2021
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें अक्सर पीरियड्स के अनियमित होने की समस्या रहती है? यदि आपका जवाब ‘हां’ है तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि वो कौन-सी चीज़ें हैं, जिन्हें अपनी डायट में शामिल करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा?

‘‘बात अनियमित पीरियड्स की हो तो इसके लिए पॉलिसिस्टिक ओवरियन डिज़ीज़ (पीसीओडी) और शरीर में होने वाले अन्य हार्मोनल बदलाव ही ज़िम्मेदार होते हैं,’’ यह कहना है नाम्या लाइफ़ साइंस के संस्थापक करन गुप्ता का. वे आगे बताते हैं,‘‘किसी भी महिला के स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि उसके परीयड्स नियमित अंतराल पर हों. और यदि यह प्राकृतिक तरीक़े से हो सके तो ज़्यादा अच्छा है, क्योंकि इसके कोई साइड इफ़ेक्ट्स नहीं होंगे. ‘‘

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

यही वजह है कि हम आपको हमारे घरों में अमूमन इस्तेमाल किए जाने वाले ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनी डायट में शामिल कर के आप अनियमित पीरियड्स को प्राकृतिक रूप से नियमित बना सकती हैं. आइए, इस सूची पर नज़र डालते हैं.

सूखे मेवे (ड्राइ फ्रूट्स)
बादाम, काजू और अखरोट जैसे ड्राइ फ्रूट्स खाने से पीरियड्स के नियमित होने में मदद मिलती है। ड्राइ फ्रूट्स फ़ाइबर्स और प्रोटीन्स से भरपूर होते हैं. ये आपके शरीर को गर्म रखते हैं और पीरियड्स के सही समय पर आने में मदद करते हैं. रोज़ाना एक मुट्ठी ड्राइ फ्रूट्स का सेवन करें, इससे आपके पीरियड्स समय पर आएंगे.

फल
कुछ फल, जैसे पपीता और अनन्नास पीरियड्स को नियमित करने में सहायक होते हैं. पपीते में मौजूद कैरोटिन पीरयड्स को नियमित करता है और अनन्नास में विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है, जो पीरियड्स के समय पर आने में मददगार होता है. यदि आप चाहती हैं कि पीरियड्स नियत समय पर आएं तो विटामिन C युक्त फलों को अपनी डायट में शामिल करें, जैसे- आंवला, संतरा, मोसम्बी और किवी आदि.

खजूर
खजूर यानी डेट्स में आयरन होता है. इस फल की तासीर गर्म होती है, यही वजह है कि इसे सर्दियों में खाया जाता है। रात को सोने से पहले यदि आप खजूर का सेवन करें तो निश्चित रूप से यह आपके पीरियड्स को नियमित करने का काम करेगा.


गुड़
गुड़ भी गर्मी पैदा करने वाला खाद्य पदार्थ है, जिसमें आयरन मौजूद होता है. रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए डॉक्टर भी गुड़ खाने की सलाह देते हैं. इसका सेवन पीरियड्स को नियमित करता है. हां, इस बात का ध्यान रखें कि पीरियड्स के दौरान गुड़ कम मात्रा में खाया जाना चाहिए, ताकि शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहे.


कॉफ़ी
कॉफ़ी में मौजूद कैफ़ीन एस्ट्रोजेन को प्रोत्साहित करती है, जिससे आपके पीरियड्स स्वाभाविक रूप से समय पर आते हैं. पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात पाने में और इस दौरान होने वाले सिर दर्द से निजात पाने में भी कॉफ़ी सहायक होती है.

चुकंदर
चुकंदर यानी बीटरूट में कई आवश्यक पोषक तत्वों के साथ साथ आयरन व फ़ोलिक ऐसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पीरियड्स को नियमित करने में कारगर हैं. यह हॉर्मोन्स को संतुलित करने में अहम् भूमिका निभाततता है. अत: इसे नियमित रूप से अपनी डायट में शामिल करें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

 

Tags: अनियमित पीरियड्सनियमित पीरियड्स के लिए क्या खाएंपीरियड्सपीरियड्स को नियमित करेंगे ये खाद्य पदार्थसेहतस्वास्थ्यहेल्थहैप्पी मैन्स्ट्रुएशन
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum