• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

सीखें सलीके से लिप लाइनर लगाना केवल 4 आसान स्टेप्स में

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 1, 2020
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
सीखें सलीके से लिप लाइनर लगाना केवल 4 आसान स्टेप्स में
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि ये बात आप भी मानती हैं कि मादक होंठ आपके मेकअप का सबसे ज़रूरी हिस्सा हैं और इन्हें पाने के लिए सही तरीक़े से लिप लाइनर लगाना ज़रूरी है, है ना? यही वजह है कि हम आपको चार आसान से स्टेप्स में पर्फ़ेक्ट लिप लाइनर लगाने का तरीक़ा बता रहे हैं.

चाहे आप ऑफ़िस मीटिंग के लिए हल्का-सा मेकअप करना चाहती हों या फिर किसी समारोह के लिए हैवी मेकअप, यदि आपका लिप लाइनर सही तरीक़े से लगा हो तो आप मेकअप का आधा मैदान यूं ही मार लेती हैं. आइए, आपको लिप लाइनर लगाने का सही तरीक़ा बताते हैं, ताकि आपके होंठ आकर्षक नज़र आएं… हमेशा!

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

पहला स्टेप: लिप लाइनर को शार्पन करें
लिप लाइनर को सही तरीक़े से इस्तेमाल करने से पहले बहुत ज़रूरी है कि उसे ऐसा बना लिया जाए कि उसका इस्तेमाल सही तरीक़े से किया जा सके. यही वजह है कि इसके इस्तेमाल से पहले हर बार यह जांच लें कि इसकी टिप नुकीली हो. यदि ऐसा नहीं है तो इस शार्पनर से छील कर टिप को नुकीला बना लें. इससे होंठों को बहुत बारीक़ी और स्पष्ट ढंग से आउटलाइन करने में मदद मिलेगी और लिपस्टिक होंठों के बाहर भी नहीं फैलेगी.

दूसरा स्टेप: न्यूड लिप लाइनर सबसे अच्छा होता है
हमें पता है आप सोच रही होंगी कि अपनी लिपस्टिक के रंग जैसा लिप लाइनर लगाना ही बेहतरीन होता है, लेकिन यह सही नहीं है. सबसे अच्छा होता है न्यूड लिप लाइनर का इस्तेमाल. आप ऐसा कर के देखिए, आप ख़ुद समझ जाएंगी कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं.
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को न्यूड लिप लाइनर से आउटलाइन करें और फिर इसे पूरे होंठों पर लगाएं. इससे होंठों को एक समान बेस मिलेगा और अब जब आप होंठों पर अपनी पसंदीदा लिपस्टिक लगाएंगी तो उसका रंग उभरकर नज़र आएगा. साथ ही, लिपस्टिक होंठों से बहेगी भी नहीं.

तीसरा स्टेप: लाइनर से अपने होंठों को भरें
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया, लिप लाइनर से आपको केवल होंठों को आउटलाइन ही नहीं करना है, बल्कि उन्हें भरना भी है. क्योंकि इससे होंठों को एक समान रंगत मिलेगी और यदि आपके ऊपरी और निचले होंठों की रंगत अलग-अलग दिखाई देती है तो वह भी एक जैसी हो जाएगी. लाइनर से पूरे होंठों को भरना होंठों पर प्राइमर की तरह काम करता है और लिपस्टिक के लिए अच्छे बेस का काम करता है. साथ ही, इससे लिप कलर लंबे समय तक टिका भी रहता है.

चौथा स्टेप: क्रॉस बनाते हुए लाइन करें
अपनी क्यूपिड्स बो (होंठों का ऊपरी हिस्सा, जहां धनुष का आकार बनता है) को सही तरीक़े से परिभाषित करना बहुत महत्वपूर्ण है. इसे परिभाषित करने के लिए क्यूपिड्स बो पर अंग्रेज़ी का अक्षर ‘X’ ( क्रॉस) बनाएं और फिर इसे होंठों को आउटलाइन करने के लिए बुनियाद की तरह इस्तेमाल करें. यदि आप होंठों को थोड़ा मोटा दिखाना चाहती हैं तो अपनी प्राकृतिक लिप लाइन से थोड़ा बाहर निकाल कर होंठों को आउटलाइन करें.

Tags: Beautyhow to apply lip linerlip linerlipsmakeupकैसे लगाएं लिप लाइनरपर्फ़ेक्ट लिप लाइनर लगाने का तरीक़ाब्यूटीमेकअपलिप लाइनरहोंठों का मेकअप
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum