• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

अनामिका को कविता के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 13, 2021
in ख़बरें, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
अनामिका को कविता के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार
Share on FacebookShare on Twitter

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

आज साहित्य अकादमी ने अपने 20 भारतीय भाषाओं के वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की. हिंदी में जानी-मानी कवयित्री और उपन्यासकार अनामिका को वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा. अनामिका को यह पुरस्कार उनके चर्चित कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगन्त-थेरी गाथा : 2014’ के लिए दिया गया है जो राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित है.

साहित्य अकादमी ने आज 20 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की. सात कविता-संग्रह, चार उपन्यास, पांच कहानी-संग्रह, दो नाटक, एक-एक संस्मरण और महाकाव्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित किए गए. हिंदी में जानी-मानी कवयित्री और उपन्यासकार अनामिका को उनके चर्चित कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगन्त-थेरी गाथा: 2014’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा हुई.
पुरस्कार दिए जाने की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनामिका ने कहा,‘‘मेरे इस कविता-संग्रह में क़स्बों, गांवों, ट्रेनों की, बसों, पंचायत-घरों की स्त्रियों और विस्‍थापित स्त्रियों का बुद्ध से काल्पनिक संवाद है. ये स्त्रियां बुद्ध से अपने जीवन का दुख कहती हैं, ये मैंने कल्पना की है. मैंने यह भी कल्पना की है कि बुद्ध में उन स्त्रियों को अपने जीवन का आदर्श पुरुष दिखता है और बुद्ध उनसे सखा भाव में किस प्रकार बात करते हैं.’’
अनामिका ने अपने प्रकाशक राजकल के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा,‘‘राजकमल ने इस कविता संग्रह को प्रकाशित कर इन औरतों की बात आगे तक पहुंचाने में सहयोग किया है. मुझे प्रसन्नता है कि इन स्त्रियों का बुद्ध से यह काल्पनिक संवाद अब और दूर तक पहुंचेगा.’’
वहीं राजकमल प्रकाशन में भी अपने यहां छपी पुस्तक को मिले पुरस्कार के चलते ख़ुशी का माहौल है. राजकमल प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अशोक महेश्वरी ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा,‘‘यह एक दुर्लभ अवसर है जब हिन्दी कविता के स्‍त्री स्वर को पहली बार यह पुरस्कार दिया जा रहा है. साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के लिए हम अनामिका जी को हार्दिक बधाई देते हैं. हमें बेहद ख़ुशी और गर्व है कि उन्हें जिस कविता-संग्रह के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है उसको राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है.’’
फ़िलहाल दिल्ली के एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय में अंग्रेज़ी साहित्य पढ़ानेवाली अनामिका मूल रूप से बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले से आती हैं. कविता संग्रह के अलावा उनके उपन्यास, कहानी संग्रह और संस्मरण भी छप चुके हैं. उन्होंने कुछ पुस्तकों का अनुवाद भी किया है. वे राजभाषा परिषद् पुरस्कार, भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार, साहित्यकार सम्मान, गिरिजाकुमार माथुर सम्मान, परम्परा सम्मान, साहित्य सेतु सम्मान, केदार सम्मान, शमशेर सम्मान, सावित्रीबाई फुले सम्मान, मुक्तिबोध सम्मान और महादेवी सम्मान आदि से सम्मानित की जा चुकी हैं.

Tags: AnamikaPoetess AnamikaSahitya Academy to AnamikaTokari mein digantअनामिकाअनामिका को साहित्य अकादमी पुरस्कारकवयित्री अनामिकाटोकरी में दिगन्त
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum