• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

मशरूम टोस्ट

सिद्धार्थ by सिद्धार्थ
March 18, 2021
in ज़ायका, रेसिपी
A A
मशरूम टोस्ट
Share on FacebookShare on Twitter

यह मशरूम सैंडविच बनाने में आसान, खाने में स्वादिष्ट, फ़िलिंग और सेहतमंद है. चूंकि इसकी रेसिपी सीधे शेफ़ के किचन से आ रही है आप इसके बारे में पूरी तरह आश्वस्त हो सकते हैं. इसे अपने किचन में बनाइए, खाइए-खिलाइए और अपनों का दिल जीत लीजिए.

मशरूम खाने के कई फ़ायदे हैं. इसके हल्के स्वाद को ताज़े हर्ब्स डालकर आसानी से संतुलित किया जा सकता है. यह रेसिपी एक अलग तरह का सैंडविच है, ओपन सैंडविच है, जिसकी संकल्पना से आज भी कई लोग अनजान हैं.
जो सैंडविच लोगों के बीच आज लोकप्रिय है, उसे यह लोकप्रियता दिलाने का श्रेय इंग्लैंड के सैंडविच (एक स्थान) के चौथे अर्ल (इंग्लैंड के सामंतों को दी जाने वाली एक पदवी) जॉन मॉन्टैग्यू को जाता है. वो जुआ खेलने के शौक़ीन थे और जब वे जुआ खेल रहे हों तो किसी भी वजह से उन्हें अपनी टेबल से उठना पसंद नहीं था. उनकी चाह थी कि कुछ खाना भी हो तो वो ऐसा हो कि जल्दी खाया जा सके. ऐसे में उन्होंने अपने खानसामा से कहा कि उन्हें केवल मक्खन और चीज़ ही परोसे. उसके शेफ़ ने चीज़ को दो ब्रेड की स्लाइसेस के बीच रख कर परोसा और आगे की कहानी… ‘‘सैंडविच’’ आज कइयों की पसंदीदा डिश है.
-सिद्धार्थ

मशरूम टोस्ट की रेसिपी
सामग्री
200 ग्राम मशरूम, अपना मनपसंद कोई भी मशरूम ले सकते हैं
½ कप प्याज़, बारीक़ कटा हुआ
8-10 कलियां लहसुन की, बारीक़ कटी हुई
50 ग्राम लीक, बारीक़ कटी हुई
थोड़ी-सी ताज़ी अजवाइन (सूखी भी ले सकते हैं)
थोड़ा-सा ताज़ा ऑरिगैनो (सूखा भी ले सकते हैं)
मक्खन, आवश्यकतानुसार
8 ब्रेड स्लाइसेस

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

विधि
• एक पैन को गैस पर रख कर गर्म करें. इसमें एक चम्मच मक्खन डाल कर पिघलने दें. ध्यान रखें, मक्खन भूरे रंग में तब्दील न होने पाए.
• अब इसमें लहसुन और लीक डाल कर हल्का सा भूनें. इमें प्याज़ डालें और पारदर्शी होने तक पकाएं. इसमें मशरूम डाल कर दो मिनट और पकाएं.
• इस मिश्रण को आंच से उतार कर अलग रख दें.
• एक नॉनस्टिक तवे पर ब्रेड की स्लाइसेज़ रखें और मक्खन लगा कर सेकें.
• आंच को धीमा रखें, ताकि टोस्ट कुरकुरा हो जाए.
• अब इन पर मशरूम का मिश्रण डालें और हल्की आंच पर तब तक सेकें, जब तक कि ब्रेड का निचला हिस्सा गोल्डन ब्राउन न हो जाए.
• बनाने में आसान, खाने में स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर इस ओपन सैंडविच का सपरिवार आनंद लें.

Tags: chefchef recipechef’s kitchenfrom chef’s kitchenhow to make mushroom toastmushroommushroom open sandwichmushroom toastopen sandwichsandwichtoastओपन टोस्टओपन सैंडविचकैसे बनाएं मशरूम टोस्टटोस्टडिशमशरूममशरूम ओपन टोस्टमशरूम ओपन सैंडविचरेसिपीव्यंजनशेफ़ का किचनशेफ़ के किचन सेशेफ़ रेसिपीसीधे शेफ़ के किचन सेसैंडविच
सिद्धार्थ

सिद्धार्थ

सिद्धार्थ, दि पार्क, नवी मुंबई, में किचन मैनेजमेंट ट्रेनी हैं. उन्हें दो वर्षों का अनुभव है और वे अपने होटेल के लिए मेनू तैयार करने में सहायक रह चुके हैं. नई-नई डिशेज़ बनाना और लोगों को स्वाद से तृप्त करना उन्हें पसंद है.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum