• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

इस मौसम में लें गाजर, मूली, गोभी, सेम, मिर्च, अदरक और लहसुन के मिक्स्ड अचार का आनंद

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 19, 2023
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, रेसिपी
A A
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार
Share on FacebookShare on Twitter

सर्दियों का मौसम खाने-पीने के लिए बेहद मुफ़ीद होता है. इस मौसम में जहां तरह-तरह के फल और सब्ज़ियां मौजूद होते हैं, वहीं मोटे अनाज भी, जिन्हें पारंपरिक तौर पर हम हमेशा से खाते रहे हैं. इन मोटे अनाज की रोटियों/परांठों के साथ अचार भी हमारे खानापान में हमेशा से शामिल रहा है. यहां हम आपको इस मौसम के बेहद स्वादिष्ट मिक्स्ड अचार को बनाने का तरीक़ा बता रहे हैं. यह अचार मौसमी सब्ज़ियों से मिलकर बना है: गाजर, मूली, गोभी, सेम, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन. इसे एक बार बनाकर आप फ्रिज में स्टोर करके महीने भर तक इसका आनंद ले सकते हैं.

साम्रगी

मसाले के लिए

2 टेबलस्पून राई
1 टेबलस्पून पीली राई
1 टेबलस्पून जीरा
1 टेबलस्पून साबुत धनिया
1½ टेबलस्पून सौंफ
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
2 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
¼ टेबलस्पून मेथी दाना
¼ टेबलस्पून काली मिर्च
¼ टेबलस्पून अजवाइन
¼ टेबलस्पून कलौंजी
¼ टीस्पून हींग
1 कप सरसों का तेल
2 टेबलस्पून नमक
1 टीस्पून सफ़ेद सिरका

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

सब्ज़ियां

150 ग्राम गाजर
150 ग्राम मूली
150 ग्राम मिर्च
2 इंच लंबा अदरक का टुकड़ा
50 ग्राम सेम
50 ग्राम फूल गोभी
50 ग्राम हरी मिर्च
20-25 कलियां लहसुन की

विधि

1. सबसे पहले सभी सब्ज़ियों को धोकर अच्छी तरह पोंछ लें. फिर गाजर, मूली, हरी मिर्च व सेम को फ़िंगर साइज़ में काट लें. अदरक के लंबे पतले टुकड़े कर लें. फूल गोभी को भी थोड़े बड़े टुकड़ों में काट लें. सब्ज़ियों को अलग रख दें.

2. एक पैन में मेथी दाना और राई डालकर धीमी आंच पर दो मिनट रोस्ट करें. अब इसमें जीरा, सौंफ, धनिया, अजवाइन डालकर धीमी आंच पर मसालों के भुनने की ख़ुशबू आने तक और उनका रंग हल्का-सा बदलने तक भूनें. इन मसालों को ठंडा करें. फिर इन्हें ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीस लें.

3. अब इस मसाले में लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और कलौंजी मिलाएं और अलग रख दें.

4. एक कड़ाही में सरसों का तेल डालें और उसे धुआं निकलने तक गर्म करें. अब आंच को बंद करें और तेल का तापमान थोड़ा कम होने दें. अब गैस को दोबारा ऑन करें और तेल में हींग डालें. अब सभी सब्ज़ियां डालें और दो मिनट तक सब्ज़ियों को धीमी आंच पर पकने दें.

5. फिर इसमें तीन टेबलस्पून अचार का मसाला मिलाएं और अच्छी तरह से हिलाते हुए दो मिनट और पकने दें. अब इसमें नमक मिलाएं और एक मिनट पकाकर आंच से उतार लें.

6. आंच से उतारने के बाद अचार में सफ़ेद सिरका मिलाएं और इसे पांच- छह घंटे ठंडा होने दें. जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे कांच के साफ़ व सूखे मर्तबान में बंद करें. रोटी, पूड़ी, परांठा, पकौड़े और चावल के साथ इसका आनंद लें.

7. इसे फ्रिज में स्टोर करके आप डेढ़ से दो महीनों तक इसका आनंद ले सकते हैं.

फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट

 

Tags: Mixed Vegetable PicklesPicklesSeasonal PicklesWinter PicklesWinter Special Pickleअचारमिक्स्ड वेजटेबल अचारमिक्स्ड वेजटेबल पिकलमिलीजुली सब्ज़ियों का अचारमौसमी अचारसर्दियों वाला अचार
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum