• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

कच्चे आम की लौंजी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 23, 2021
in ज़ायका, रेसिपी
A A
कच्चे आम की लौंजी
Share on FacebookShare on Twitter

गर्मी का मौसम आम और आम से बने व्यंजनों के बिना अधूरा होता है, है ना? अभी पके हुए आम बाज़ार में आना बस शुरू ही हुए हैं तो उनसे बनने वाले व्यंजनों की बात बाद में करेंगे, लेकिन कच्चे आम तो धड़ल्ले से मिल रहे हैं. तो आइए, कच्चे आम की आमतौर पर बनाई जाने वाली और बेहद स्वादिष्ट डिश लौंजी बनाने का तरीक़ा सीखें.

लौंजी, कच्चे आम से बना खट्टा-मीठा स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे साइड डिश की तरह परोसा जाता है. चाहे आप नाश्ता खा रहे हों, खाना या फिर स्नैक्स, लौंजी हर भोजन के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है.

लौंजी बनाने की विधि
सामग्री
1 कप कच्चा आम, छिलका निकाल कर चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
1 कप गुड़, बारीक़ टुकड़ों में तोड़ा हुआ
1 टीस्पून सौंफ
1 टीस्पून कलौंजी
¼ टीस्पून साबुत धनिया
¼ टीस्पून हल्दी पाउडर
¼ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
¼ टीस्पून धनिया पाउडर
¼ टीस्पून राई
10-12 मेथी दाने
2 चुटकी हींग पाउडर
2 साबुत लाल मिर्च
2 टेबलस्पून तेल
नमक, स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

विधि
1. एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें मेथी दाने डाल कर एक मिनट (मेथी दानों के गोल्डन-ब्राउन होने तक) भूनें. फिर राई डालकर चटकने दें.
2. अब साबुत लाल मिर्च, सौंफ, कलौंजी और साबुत धनिया डालें. इसे आधा मिनट तक भूनें.
3. फिर सभी सूखे मसाले: हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डाल कर आधा मिनट और भूनें.
4. अब आम के टुकड़े व स्वादानुसार नमक डाल कर इसे ढंक कर तीन से पांच मिनट (या आम के गलने तक) पकाएं.
5. जब आम पक जाए तो इसमें 1/2 कप पानी और गुड़ डाल कर उबाल आने तक पकाएं. उबाल आने के बाद आंच धीमी कर के तीन-चार मिनट तक पकाएं.
6. लौंजी बन कर तैयार है. इसे आप ब्रेकफ़ास्ट, लंच, स्नैक्स या डिनर किसी के भी साथ साइड डिश की तरह खा सकते हैं. इसे फ्रिज में स्टोर कर के सप्ताहभर तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
नोट: इसे पानी डाल कर आप अपने मन मुताबिक़ पतला और ज़्यादा उबाल कर और गाढ़ा बना सकते हैं. ध्यान रखें कि यदि आप इसे पतला कर रहे हैं तो इसके हिसाब से नमक व गुड़ का स्वाद अड्जस्ट करना होगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: how to make launjilaunji reciperaw mango launjiside dishआम के व्यंजनकच्चे आम की लौंजीकैसे बनाएं लौंजीखट्टी-मीठी लौंजीगर्मियों की रेसिपीरेसिपीलौंजीलौंजी बनाने का तरीक़ालौंजी बनाने की विधि
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum