• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

होली पर पार्टी का आयोजन है? अपने घर की सजावट में करें ये बदलाव

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 26, 2021
in ज़रूर पढ़ें, लाइफ़स्टाइल, होम डेकोर-अप्लाएंसेस
A A
होली पर पार्टी का आयोजन है? अपने घर की सजावट में करें ये बदलाव
Share on FacebookShare on Twitter

माना कि कोरोना ने त्यौहार मनाने के हमारे उत्साह को कम कर दिया है, पर हम उत्सवधर्मी भारतीय छोटे स्तर पर ही सही, होली का त्यौहार तो मनाएंगे ही. यदि आप भी अपने घर पर अपने परिजनों को होली की पार्टी के लिए आमंत्रित कर रही हैं तो घर की सजावट को बदलने के लिए यहां मौजूद हैं कुछ कारगर टिप्स, जो सीधे डिज़ाइन कैफ़े की वाइस प्रेसिडेंट, डिज़ाइन आर&डी, स्वाती सन्तानी के पास से आ रहे हैं.

रंगों का त्यौहार होली दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है. वह त्यौहार जिस पर हम रंगों से खेलते हैं और अपने परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठाते हैं. पौराणिक रूप से देखने जाएं तो होलिका दहन सभी बुराइयों के नष्ट हो जाने का प्रतीक है और यह त्यौहार राधा-कान्हा के प्रेम का प्रतीक भी है. कोरोना के इस समय में आप भले ही इसे बाहर सेलिब्रेट न करें, लेकिन घर पर अपनों के साथ, पूरी सावधानी बरतते हुए पार्टी का आयोजन करना तो बनता है. और इस रंगीले त्यौहार की रंगीनियों को अपने घर के इंटीरियर डेकोरेशन में छोटे-छोटे बदलाव ला कर पूरी तरह दर्शा सकती हैं. आइए, जानते हैं कैसे किया जा सकता है ये…

होली की पार्टी के लिए फ़र्नीचर को रीअरेंज करें
मौजूदा फ़र्नीचर को रीअरेंज करना आसान भी है और इससे घर को अलग लुक भी मिलता है. होली पार्टी है तो रंग खेलने के लिए और म्यूज़िक व डांस के लिए जगह बनानी होगी. अत: फर्नीचर को यूं रखें, जिससे लोगों की आवाजाही आसानी से हो सके. उदाहरण के लिए सेंटर टेबल को एक कोने में रख दें और कुर्सियों को एक कतार में रखें.
ऐसा फ़र्नीचर जिस पर होली का रंग लगने से वह ख़राब हो सकता है, उसे दूसरे कमरे में शिफ़्ट कर दें. जहां लोग इकट्ठा होंगे, उस जगह पर केवल ऐसा फ़र्नीचर रखें, जिसे आसानी से साफ़ किया जा सकता हो. माइक्रोफ़ाइबर्स, वेल्वेट, लेदर और विनाइल ऐसे मटेरियल्स हैं, जिन्हें वैक्यूम से साफ़ करना या धोना आसान होता है.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

शोख रंगों के हों कुशन्स और थ्रोज़
कुशन्स और थ्रोज़ आपकी पसंद के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं. वे आपके घर को होली पार्टी के लिए पूरी तरह तैयार कर देंगे. आप चमकीले रंगों, पारम्परिक डिज़ाइन्स का चुनाव कर सकती हैं. सिल्क व कॉटन मटेरियल से बने कुशन्स व थ्रोज़ चुन सकती हैं, जो पार्टी के बाद आसानी से साफ़ किए जा सकते हैं. अपने लिविंग रूम, बेड रूम या बाल्कनी में रखे फ़र्नीचर्स पर कुशन्स और थ्रोज़ रखें और आपका घर पार्टी के लिए बिल्कुल तैयार दिखाई देगा.

लिविंग रूम के लिए हो सजीले रंगोंवाले रग्स और कार्पेट्स
अब जबकि आप पार्टी के लिए हर कमरे को सजा रही हैं, तो फ़्लोर का भी पूरा ध्यान रखें. ऐसे रग्स और कार्पेट्स चुनें, जो आपके घर की सजावट से मेल खाते हों. होली पार्टी के लिए गहरे रंगों का चुनाव करें, क्योंकि इन्हें साफ़ करना आसान होगा. बहुत ज़्यादा भड़कीले रंगों के रग्स का चयन न करें. सुंदर रंगों वाले रग्स, रंगोली की जगह ले सकते हैं, जिन्हें बिछाने पर आपको यह डर भी नहीं रहेगा कि कहीं रंग बिखर न जाएं.

पर्दों में बदलाव करें
होली पार्टी के दौरान अपने नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाले पर्दों की जगह नए और आसानी से साफ़ हो सकने वाले पर्दे लगाएं. इससे आपके घर को तुरंत ही नया लुक मिलेगा. आप बाज़ार में उपलब्ध रेडीमेड पर्दे ख़रीद सकती हैं. आप लाल, हरे या बेज रंगों के कई विकल्पों में से चुन सकती हैं, ये रंग इन दिनों बहुत पसंद किए जा रहे हैं.

फूलों से करें सजावट
फूलों की सजावट के बिना होली अधूरी ही लगेगी. हम आपको फूलों और फलों वाला मंडप लगाने की सलाह देंगें. यह आपकी सजावट को न सिर्फ़ नैचुरल लुक देगा, बल्कि आपको और मेहमानों को एक आनंदभरा अनुभव भी देगा. हां, फलों और फूलों का सही चुनाव ख़ासा मायने रखता है. इसके लिए आप किसी एक्स्पर्ट की मदद ले सकते हैं.

मस्तीभरी पार्टी के लिए लाइट्स भी हैं ज़रूरी
अब तक हम इनडोर पार्टी की बात कर रहे थे, लेकिन यदि आप आउटडोर पार्टी रख रही हैं तो त्यौहार की रौनक जगाने के लिए सही लाइट्स का होना बहुत ज़रूरी है. यदि पार्टी बाल्कनी में है तो लाइट्स से जगमग करते पर्दे एक बढ़िया विकल्प हैं, स्नोफ़्लेक्स या सितारे के आकार की लाइट्स अच्छी रहेंगी. जादुई प्रभाव डालने के लिए फ़ेयरी लाइट्स लगाई जा सकती हैं. लाइट्स त्यौहार जैसा और दोस्ताना एहसास देंगी.

इसके साथ ही हम यह सलाह भी देना चाहेंगे कि चूंकि अभी कोराना महामारी का संकट टला नहीं है, आपको सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा. मेहमानों से कहें कि वे सूखी होली (जो गुलाल से खेली जाती है और गुलाल भी हर्बल ही हो) ही खेलें, होली खेलते समय मास्क पहने रहें, समय-समय पर सैनिटाइज़र से हाथों को साफ़ करते रहें. बात जब ड्रिंक्स या भोजन लेने की हो यानी जब वे मास्क न पहने हों तो एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखें.

Tags: HoliHoli Party at homehome decorhosting a Holi Party at homeinteriorPartyParty at homePrepare to throw a bashइंटीरियरकैसे करें इंटीरियरघर की सजावटपार्टीपार्टी के लिए घर को करें तैयारसजावट में बदलावहोलीहोली की पार्टीहोली पर यूं करें पार्टी का आयोजन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum