• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

मीना कुमारी की ज़िंदगी की 10 बातें, जो ज़्यादातर लोग नहीं जानते

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 31, 2021
in ओए एंटरटेन्मेंट, ज़रूर पढ़ें, फ़ीचर
A A
मीना कुमारी की ज़िंदगी की 10 बातें, जो ज़्यादातर लोग नहीं जानते
Share on FacebookShare on Twitter

सिनेमाई पर्दे पर ट्रैजिडी क्वीन के नाम से मशहूर मीना कुमारी की असल ज़िंदगी भी किसी ट्रैजिडी से कम नहीं थी. आइए हम उनकी ज़िंदगी से जुड़े 10 ऐसे तथ्यों के बारे में जानते हैं, जिनके बारे में ज़्यादातर लोगों को नहीं पता.

मीना कुमारी की ज़िंदगी का अंत बेहद दुखदाई था, पर बहुत कम लोगों को पता है उनकी ज़िंदगी की शुरुआत भी कम दर्दनाक नहीं थी. आइए, जानें उनकी ज़िंदगी की कुछ ऐसी ही बातें…

1. मीना कुमारी का मूल नाम था महजबीं बानो बख़्श. महजबीं को ‘बेबी मीना’ का नाम फ़िल्म निर्देशक विजय भट्ट ने दिया था.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

2. पैदा होते ही महजबीं को आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता अली बख़्श अनाथालय की सीढ़ियों पर छोड़ आए थे. लेकिन बहुत देर तक उनका दिल पत्थर न बना रह सका. थोड़ी ही देर में बेटी को वापस लाने के लिए अनाथालय गए, लेकिन ये देखना किसी सदमे से कम न था कि नन्ही महजबीं बानो के पूरे शरीर पर चींटियां रेंग रही थीं.

3. जब बेबी मीना छह साल की थी, अपनी फ़िल्म जेलर के लेखक कमाल अमरोही के साथ निर्देशक सोहराब मोदी, बेबी मीना के पिता अली बक्श के घर से पहुंचे. उस वक़्त कौन जानता था कि आज बतौर बाल-कलाकार कमाल अमरोही के सामने आने वाली बेबी मीना कल मीना कुमारी के रूप में उनकी जीवन-संगिनी बनेंगी.

4. मीना कुमारी की नानी हेमसुंदरी मुखर्जी, जो कि पारसी थिएटर का प्रमुख नाम थीं, का टैगोर परिवार से कनेक्शन था. हेमसुंदरी के पहले पति जदुनंदन, रबिंद्रनाथ टैगोर परिवार से थे.

5. जिस समय मीना कुमारी ने कमाल अमरोही से शादी की, वो 19 साल की थीं और कमाल थे 34 बरस के. मीना कुमारी कमाल अमरोही को चन्दन कहती थीं और कमाल उन्हें मंजू पुकारते थे.

6. मीना कुमारी की तन्हाई की आवाज़ उनकी निजी डायरियों में क़ैद है, जिनकी वसीयत वे गुलज़ार के नाम कर गई हैं.

7. बहुत कम लोग जानते हैं मीना कुमारी गायिका भी थीं. ‘बहन’ फ़िल्म में सफ़दर सीतापुरी के लिखे गीत ‘तोरा कजरा लगाऊं मोरी रानी…’ से शुरुआत करने के साथ उन्होंने गुलज़ार के लिखे गीत तक को अपने सुरों में बांधा था.

8. पति के प्रताड़ित किए जाने के बावजूद मीना कुमारी का कहना था कि वे अपने पति के नाम के सिंदूर के साथ ही जीवन से विदा होंगी. उन्होंने जीवनभर पति के नाम का सिंदूर लगाए रखा.

9. एक कार ऐक्सिडेंट में चोटिल होने के चलते मीना कुमारी के बाएं हाथ की दो उंगलियां काटनी पड़ी थीं.

10. ट्रैजिडी क्वीन की सबसे यादगार फ़िल्मों में एक पाकीज़ा उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ हुई थी. इस फ़िल्म की शूटिंग का एक दिलचस्प वाक़या है. मुंबई के एक स्टूडियो में लालबहादुर शास्त्री को बुलाया गया था. कई नामी सितारों की मौजूदगी में जैसे ही मीना कुमारी ने लाल बहादुर शास्त्री को माला पहनाई. शास्त्री जी ने पूछा,‘यह महिला कौन हैं?’ उनका सवाल सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. हालांकि बाद में शास्त्री जी ने अपने भाषण में इस बात को स्वीकार करते हुए मीना कुमारी से कहा,‘माफ़ कीजिएगा. मैंने आपका नाम पहली दफ़ा सुना है…’

Tags: Actress Meena KumariLesser-known facts about meena kumariMeena KumariMeena Kumari filmsMeena Kumari Tagore family connectionRare facts about Meena Kumarireal name of meena kumariTragedy Queen Meena Kumariअभिनेत्री मीना कुमारीट्रैजिडी क्वीन मीना कुमारीमीना कुमार की अनुसुनी बातेंमीना कुमारीमीना कुमारी का असली नाममीना कुमारी का टैगोर परिवार कनेक्शनमीना कुमारी की फिल्में
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum