• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

लड़कियां बोझ होती/ढोती हैं!*: हूबनाथ पांडे की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 7, 2021
in कविताएं, बुक क्लब
A A
लड़कियां बोझ होती/ढोती हैं!*: हूबनाथ पांडे की कविता
Share on FacebookShare on Twitter

‘लड़कियां बोझ होती हैं’ हमारे समाज की इस मानसिकता को आईना दिखाती कवि हूबनाथ पांडे की यह कविता न केवल सवाल पूछती है, बल्कि जवाब भी देती है कि लड़कियां बोझ नहीं होतीं, बल्कि धरती का बोझ ढोती हैं.

दुनिया में बहुत काम है
लड़कियों के लिए
काम की कोई उम्र भी नहीं
योग्यता की भी दरकार नहीं

दो साल की लड़की भी
धुले बरतन रख सकती है
रसोई में
या मुट्ठीभर गोबर से
लीप सकती आंगन
या भर अंकवार
उठा सकती है सूखी लकड़ियां

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025

जैसे उम्र बढ़ती है
बढ़ जाते हैं काम उसके
उसके कामों का पाठ्यक्रम
बहुत चुस्त और समृद्ध है

झाड़ना पोछना मांजना
सीना पिरोना कूटना
पीसना छानना बीनना
बटोरना बुहारना गूंथना
रांधना सानना बेलना
सेंकना तलना मलना
परोसना समेटना निराना
गोड़ना फोड़ना तोड़ना
काटना छीलना पछींटना

किसी भाषा में जितनी
हो सकती हैं क्रियाएं
उनमें तीन चौथाई का
प्रशिक्षण लिए बिना
सार्थक नहीं होता जीवन
लड़की का

लड़की काम करती है
घर के भीतर
घर के बाहर
पहाड़ पर मैदान में
नदी समंदर में
मरुथल पठार में
गांव शहर जंगल
बर्फ़ीले बियाबान में

दुनिया में हर जगह काम है
लड़की के लिए
दुनिया में कोई लड़की
बेकाम नहीं
फिर चाहे जैसी हो
काली हो गोरी हो
लूली हो लंगड़ी हो
चतुर हो बेवकूफ़ हो

लड़की को काम के लिए
कोई योग्यता नहीं चाहिए
सिर्फ़ लड़की होना काफ़ी है
हर उम्र की लड़की के लिए
हज़ारों हज़ार काम हैं

धरती के तीन चौथाई काम
लड़कियां करती हैं
जिसकी कोई तनख़्वाह
उन्हें कभी नहीं मिलती

पैदा होते ही धरती को
कंधे पर उठानेवाली
लड़कियां
धरती पर बोझ होती हैं
ऐसा कुछ सयानों का मानना है

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaHindi KavitaHindi KavitayenHindi PoemHoobnath PandeyHoobnath Pandey PoetryKavitaLadkiyan bojh hoti/dhoti hain by Hoobnath PandeyPoet Hoobnath Pandeyआज की कविताकवि हूबनाथ पांडेकवितालड़कियां बोझ होती/ढोती हैं!*हिंदी कविताहिंदी कविताएंहूबनाथ पांडेहूबनाथ पांडे की कविता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum