• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

एक आयुर्वेदिक चिकित्सक का खुला ख़त, आयुष मंत्री के नाम

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
May 12, 2021
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

जाने-माने आयुर्वेदिक चिकित्सक और लेखक डॉ अबरार मुल्तानी द्वारा देश के आयुष मंत्री श्रीपद नायक जी को लिखा गया यह खुला ख़त आज फ़ेसबुक पर चर्चा का केंद्र रहा. इसमें उन्होंने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी जैसे चिकित्सा की पैथियों के आधुनिकीकरण ख़ासकर इंजीनियरिंग के इस्तेमाल की मांग की, ताकि भविष्य में कोरोना जैसी महामारी को हराने और लोगों की जान बचाने में चिकित्सा की इन पद्धियों का भी ज़रूरी योगदान मिल सके.

माननीय श्री श्रीपद नायक जी
केंद्रीय आयुष मंत्री, भारत सरकार

आदरणीय मंत्री महोदय, मेरी पहुंच आप तक नहीं है और ना मेरे पास आपका या आपके पीए का मोबाइल नंबर है. इसलिए मुझे फ़ेसबुक के माध्यम से आपको एक खुला पत्र लिखना पड़ रहा है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

महोदय, जैसा कि सर्वविदित है कि हमारा देश एक भीषण महामारी से लड़ रहा है और इस समय कोरोना का एक घातक वेरिएंट हमारे देश के लोगों का अनमोल जीवन लाखों की तादाद में निगल रहा है. आप नि:संदेह इस महामारी में दिन-रात जुटे होंगे लोगों की जान बचाने में. आप कई सारे नवाचार करना चाह रहे होंगे. मैं आपका ध्यान इस ओर ले जाना चाहता हूं कि, यह समय आयुष चिकित्सा के लिए एक टर्निंग पॉइंट है. जैसा कि हम जानते हैं कि आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी को इंजीनियरिंग का साथ नहीं मिला है या यह भी कह सकते हैं कि उन्होंने इसका साथ पाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. आयुष चिकित्सकों को इंजीनियरिंग के उपकरणों का इस्तेमाल करना नहीं सिखाया गया है. आधुनिक चिकित्सकों के पास जो सबसे प्रमुख हथियार है बीमारियों से लड़ने का वह है उनकी रोगी की मॉनिटरिंग की बेहतरीन क्षमता और दवाई को देने के विभिन्न रूट. वे यह सब इंजीनियरिंग की मदद से करते हैं. हम जानते हैं कि इंजीनियरिंग का उपयोग कोई भी चिकित्सा पद्धति का विशेषज्ञ मानव जीवन को बचाने के लिए कर सकता है.

अभी यदि देश के समस्त आयुर्वेद चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेज में केवल ऑक्सीजन बेड ही उपलब्ध करवा दिए जाएं और रोगियों को उनमें भर्ती किया जाए तथा उन्हें विभिन्न अच्छे स्टैंडर्ड की कंपनियों से निर्मित आयुर्वेदिक दवाएं दी जाएं तो परिणाम बहुत बेहतर हो सकते हैं. निःसंदेह आधुनिक चिकित्सक भी बहुत अच्छी सेवा कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से उनके पास भी इस वायरस की कोई दवाई अभी तक नहीं है. वे केवल जीवन रक्षक दवाएं दे रहे हैं जिसमें स्टेरॉइड्स आदि हैं, वहां उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध होती है और साथ में मॉनिटरिंग. यदि आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी (आयुष) दवाओं के साथ ऑक्सीजन और मॉनिटरिंग रोगी को उपलब्ध हो जाए तो उनके ठीक होने के अवसर काफ़ी ज़्यादा होंगे. क्योंकि आयुर्वेद बहुत ही सीधे और सरल सिद्धान्तों से चिकित्सा करता है-ऋतु, क्षेत्र (रोगी का शरीर), अम्बु और बीज (रोगाणु). इसमें हम यदि रोगी के क्षेत्र (शरीर) को शक्तिशाली बना दें तो उसपर कोई बीज यानी रोगाणु वृद्धि नहीं कर सकता. माना कि रोगाणु नया है लेकिन शरीर तो वही है. हम शरीर को शक्तिशाली बनाना सदियों से जानते ही हैं.

महोदय, आप इस आपदा में कुछ विशेष अधिकारों का प्रयोग करके उन आयुर्वेदिक इंजेक्शन को फिर से मानवता को बचाने के लिए शुरू कीजिए जिन्हें एलोपैथी लॉबी ने बंद करवा दिया था. वह इंजेक्शन बहुत ही शानदार परिणाम देते थे. मैंने अपनी प्रैक्टिस के शुरुआती दिनों में प्रतिष्ठित जे ऐंड जे डिशेन कम्पनी के कुछ इंजेक्शन अपने रोगियों को दिए थे और उनसे मुझे अद्भुत परिणाम मिले थे. लेकिन दुर्भाग्य से एक साल की प्रैक्टिस के बाद ही उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया. महोदय यह समय किसी को लाभ देने का नहीं है. यह समय तो मानवता को बचाने का है.

महोदय, स्थितियों को देखते हुए आप आयुष पाठ्यक्रमों में आयुष विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी से ज़रूर रूबरू करवाएं. उन्हें रेडियोलॉजी के सभी टेस्ट लिखना और समझना सिखाएं, उन्हें विभिन्न मशीनों को चलाना सिखाएं, उन्हें अस्पताल प्रबंधन करना सिखाएं. आयुर्वेद दवाओं को विभिन्न रूट (आईवी, आईएम, पररेक्टल, नेज़ल, सबलिंगुआल आदि) से देने पर विस्तृत शोध हों. उनके भरोसेमंद क्लीनिकल डाटा कलेक्ट हों और उन्हें विभिन्न जनरल्स में प्रकाशित किया जाए.

महोदय, समय परिवर्तन का है, समय सेवा करने का है, समय मानवता को बचाने का है इसलिए जो भी सम्भव हो वह हमें उसके लिए करना चाहिए. हमारे पास अमृततुल्य अनगिनत औषधियां हैं, बस ज़रूरत है तो दुनिया को थोड़ा समझाने और भरोसा दिलाने की और फिर दुनिया हमें मानवता को बचाने वाले चिकित्सक मानने लगेगी.

धन्यवाद.

भवदीय
डॉ अबरार मुल्तानी
आयुर्वेद चिकित्सक, लेखक और भूतपूर्व आयुष चिकित्सा अधिकारी

Tags: Dr Abrar Multani’s ArticlesDr. Abrar MultaniHealthNazariyaOye AflatoonPerspectiveYour viewआपकी रायआयुष मंत्रालयआयुष मंत्री को खुला खतओए अफलातूनडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखनज़रियानया नज़रिया
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum