• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या आप जानते हैं स्ट्राइप्स पहनने का सही तरीक़ा?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 22, 2021
in ज़रूर पढ़ें, फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
क्या आप जानते हैं स्ट्राइप्स पहनने का सही तरीक़ा?
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी सॉलिड कलर्स की शर्ट्स, टी-शर्ट्स और पैंट्स पहन-पहनकर ऊब चुके हैं तो स्ट्राइप्स पहनना एक अच्छा बदलाव हो सकता है. और आप ऐसा करते भी होंगे, पर क्या आप जानते हैं कि यदि स्ट्राइप्स को आप सही तरीक़े से पहनें तो ये आपके व्यक्तित्व को बेहदर दिखा सकते हैं और आपकी शारीरिक कमियों को छुपा भी सकते हैं. तो आइए जानें, आपके शरीर के आकार यानी बॉडी टाइप के आधार पर स्ट्राइप्स पहनने के सामान्य नियम.

हमें पता है कि अमूमन आप स्ट्राइप्स वाली शर्ट्स, पैंट्स और टी-शर्ट्स यूं ख़रीद लेते हैं, बिना यह सोच कि ये आपके बॉडी टाइप पर कैसी नज़र आएंगी. पर हम ये कहना चाहते हैं कि यदि आप इन्हें अपने शरीर के आकार को ध्यान में रखते हुए ख़रीदेंगे तो ये आप पर जंचेंगी भी और आपके व्यक्तित्व को उभारेंगी भी.

साथ ही हम आपको यह भी बताना चाहते हैं कि स्ट्राइप्स के साथ स्ट्राइप्स का तालमेल बहुत अच्छा लगता है, यदि सही तरीक़े से किया जाए. लेकिन यदि आपको इसका सही तरीक़ा पता न हो तो आपको टॉप या बॉटम में से किसी एक को ही स्ट्राइप्स वाला रखना चाहिए.

यदि आपकी क़द-काठी सामान्य है तो आपको क्लासिकल ब्रेटन स्ट्राइप्स का चुनाव करना चाहिए. और यदि बात स्ट्राइप्ड ट्राउशर्स की हो तो आपको इनका चुनाव तभी करना चाहिए, जब आप इस बात को लेकर आत्मविश्वास से भरे हों कि आप इस लुक के साथ न्याय कर पाएंगे. तो आइए जानें, बॉडी टाइप के अनुसार स्ट्राइप्स का चुनाव किस तरह किया जाना चाहिए.

यदि आपका शरीर भरा हुआ है
यदि आप ऐसे पुरुष हैं, जिनका वज़न बढ़ा हुआ है और पेट का हिस्सा निकला हुआ है तो आपको ऐसी टी-शर्ट या शर्ट चुननी चाहिए, जिसपर खड़े यानी वर्टिकल स्ट्राइप्स हों. ये आपके मोटापे को कम दिखाएंगे और आपको थोड़ा लंबा दिखाने का आभास पैदा करेंगे. आप विरोधाभासी यानी कॉन्ट्रास्टिंग स्ट्राइप्स के चयन से बचें. यदि स्ट्राइप्ड जैकेट पहनना चाहते हैं तो इसे अपने कपड़ों से मिलते-जुलते रंगों का ही रखें.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

यदि आप लंबे, लेकिन पतले हैं
यदि आप लंबे, लेकिन काफ़ी पतले हैं तो आपको आड़े यानी हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स का चुनाव करना चाहिए. ये आपको थोड़ा चौड़ा दिखाएंगी. आप थोड़ी मोटी और आड़ी स्ट्राइप्स वाली शर्ट्स, टी-शर्ट्स पहनें. ये आपको वॉल्यूम देंगी. और इनकी वजह से आपका शरीर थोड़ा भरा-भरा नज़र आएगा.

यदि आपकी लंबाई है कम
यदि आपकी लंबाई ज़्यादा नहीं है और आप चाहते हैं कि इस बात पर लोगों का ध्यान न जाए और आप लंबे नज़र आने का आभास पैदा कर सकें तो आपको भी वर्टिकल स्ट्राइप्स ही चुनना चाहिए. आप पिन स्ट्राइप्स, चॉक स्ट्राइप्स और हेरिंगबोन का चुनाव कर सकते हैं.

यदि आपका शरीर किसी ऐथ्लीट की तरह है
यदि आपका शरीर ऐथ्लीट की तरह है तो ज़ाहिर है कि आपका सीना चौड़ा और कमर पतली होगी. ऐसे में वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले शर्ट्स लोगों का ध्यान निचले हिस्से की ओर आकर्षित करेंगे और आपके लुक को संतुलित करेंगे. आप डार्क जींस या ट्राउशर्स के साथ पिनस्ट्राइप टी-शर्ट्स/शर्ट्स पहन सकते हैं. ध्यान रखें कि ये धारियां पतली हों, बहुत मोटी स्ट्राइप्स आप पर अच्छी नहीं लगेंगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Breton Stripeschalk stripesherringbone stripesHorizontal StripesHow to Wear StripesLearn How to Wear Stripespin stripesRules for Wearing StripesStriped JacketStriped ShirtStriped T-ShirtStriped TrousersStripesVertical Stripesचॉक स्ट्राइप्सजानें स्ट्राइप्स पहनने का सलीकाधारियांपिन स्ट्राइप्सब्रेटन स्ट्राइप्सवर्टिकल स्ट्राइप्सस्ट्राइप्ड जैकेटस्ट्राइप्ड टी-शर्टस्ट्राइप्ड ट्राउशर्सस्ट्राइप्ड शर्टस्ट्राइप्सस्ट्राइप्स को पहनने का तरीक़ास्ट्राइप्स पहनने के नियमहेरिंगबोनहॉरिज़ॉन्टल स्ट्राइप्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum