• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

अकबर-बीरबल और बैंगन के सेहत से जुड़े फ़ायदे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 19, 2021
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

बैंगन को अपने खानपान में शामिल करने के फ़ायदे आज से तो हैं नहीं, वो तो सदियों से चले आ रहे हैं. अकबर-बीरबल के ज़माने में भी बैंगन खाने के वही फ़ायदे थे, जो आज हैं. पर आज तक ये फ़ायदे आपको किसी ने इतने दिलचस्प अंदाज़ में नहीं बताए होंगे, जितने रुचिकर अंदाज़ में डॉक्टर दीपक आचार्य इसके बारे में बता रहे हैं…

राजा अकबर जो कुछ भी कहते, उनकी हां में हां करने की आदत थी, अपने बीरबल बाबू की. एक दिन अकबर साहब बोले,”यार बीरबल, मुझे बैंगन खाना बहुत पसंद है. इसमें कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करने का ग़ज़ब का गुण है, इसमें डायटरी फ़ाइबर्स और बायोफ़्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं और कम मात्रा में सॉल्युबल कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाने के कारण ये डायबिटिक लोगों के लिए भी ज़ोरदार है. बीरबल बाबू वही दोहराने लगे और बोले,‘’राजा जी, एकदम टप्पे की बात कह रहें हैं आप, ज़बरदस्त चीज़ है बैंगन, मुझे भी बेहद पसंद है बैंगन खाना.’’

फ़ाइबर्स से भरे और वज़न कम करने में कारगर
राजा अकबर अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहने लगे कि बैंगन में फ़ाइबर्स भी ख़ूब होते हैं और जिन्हें वजन कम करना हो, उनके लिए भी ख़ास है. इसके फ़ाइबर्स ‘घ्रेलिन’ हॉर्मोन को बनने से रोकते हैं. ये हॉर्मोन वही हॉर्मोन है, जो हमें भूख लगने का संकेत देता है. बीरबल भाई तो जैसे इंतज़ार ही कर रहे थे राजा अकबर की बात ख़त्म होने का, तपाक से बोल पड़े,”यस बॉस, एकदम सही कहा आपने, बैंगन है ही कमाल का आइटम.’’
राजा साहब ने लगे हाथ फिर एक बात और कह डाली,‘’पता है बीरबल, बैंगन में फ़िनोलिक एलिमेंट्स भी ख़ूब पाए जाते हैं, जो ओस्टियोपोरोसिस के लक्षणों को भी कम करते हैं, और तो और इसमें पाया जाने वाला आयरन एनीमिया के लिए भी बेस्ट है.”
बस बीरबल जी फिर हां में हां कर बैठे,”बिल्कुल सही कह रहे हैं आप सर, कमाल के गुण पाए जाते हैं इसमें, तभी न इसको सब्ज़ियों का राजा कहा जाता है, आप बिलकुल सही हैं सरकार.. और ये तो एनीमिया भी दूर करता है. वाह गुरुजी, कमाल है बैंगन भी…”

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

एलर्जी होने पर और गर्भवती महिलाएं करें परहेज़
राजा अकबर सोचने लगे कि ये कमबख़्त हर बात में जी हुज़ूरी कर रहा. इस बार अकबर साहब ने अपनी बात ज़रा हटकर कही, वे बोले,‘’यार बीरबल, एक बात ठीक नहीं है इस बैंगन की, वो ये कि कई लोगों को इससे एलर्जी भी होती है और गर्भवती महिलाओं को बैंगन खाने से थोड़ा परहेज़ करना चाहिए.’’
बीरबल भाई इस बात पर भी अपना मुंह खोल बैठे,‘’बिल्कुल सही कह रहे सरकार, बिल्कुल सही. मुझे भी यही बात बुरी लगती है बैंगन की…’’

राजा अकबर मन ही मन खिसियाए जा रहे थे. एक मिनट की लंबी सांस लेकर राजा साहब फिर बीरबल से बोले,‘’एक दो और भी बुरी बातें हैं बैंगन की, एक ये कि अगर आप एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं ले रहे हैं तो इसे कम खाएं, क्योंकि ये दवाओं के असर को कम करता है. और दूसरा ये कि साला… तला हुआ बैंगन लगता तो ज़ोरदार है, पर तेल ख़ूब सोख लेता है, ऐसे में सेहत के हिसाब से ये ठीक नहीं… पर कौन इसको भूनकर भर्ता-वर्ता बनाए…’’
बीरबल तो ठहरे बीरबल, तपाक से सुर में सुर मिला दिए,‘’एकदम करेक्ट कह रहे हैं आप सरकार, मुझे भी इसीलिए बैंगन बुरा लगता है. अब हर कोई दीपकआचार्य जैसा फ़ुरसतिया तो है नहीं, जो आराम से चूल्हे पर भूनकर बैंगन भर्ता बना ले और चट्ट कर जाए.’’
अब राजा साहब से रहा न गया, राजा अकबर बोले,‘’अबे बीरबल, तुम ये बताओ, मैं तारीफ़ करूं तो तुम तारीफ़ करते हो, बुराई करूं तो बुराई करते हो, तुम्हारी प्रॉब्लम क्या है?’’
बीरबल जी मुस्कुराते हुए बोले,”सरकार, मेरे माई बाप… बात ऐसी है कि राजा आप हैं, बैंगन नहीं’’

तो भई, प्यारी जनता. आपने राजा अकबर से बैंगन के गुणों को जान लिया है तो फटाफट भर्ता-वर्ता का जुगाड़ करें, जोवार/बाजरे की रोटी और हरी धनिया-मिर्च-टमाटर की चटनी बनाएं और देसी गुड़ के साथ दबाकर सूत लें.
दोस्त हूं, प्यार से कह रहा हूं, बैगन खा लिया करो यार, फ्रेंडशिप की कसम!

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: akbarakbar-birbalanemiaBenefits of brinjalbirbalbrinjalDeepak Acharyafiberghrelin hormoneinclude brinjal in your dietosteoporosiswhy include brinjal in dietअकबरअकबर-बीरबलअपनी डायट में शामिल करें बैंगनएनीमियाऑस्टियोपोरोसिसघ्रेलिन हॉर्मोनदीपक आचार्यफ़ाइबरबीरबलबैंगनबैंगन के फ़ायदेबैंगन को क्यों शामिल करें डायट में
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum