• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

कामकाजी महिलाओं के बारे में टिपिकल फ़िल्मी सोच, जो तुरंत बदली जानी चाहिए!

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
September 13, 2021
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

फ़िल्मों और साहित्य को हमारे जीवन का एक्सटेंशन कहा जाता है. साहित्य और कहानियों के बारे में तो यह भी कहा जाता है कि यह वो झूठ है, जिसके माध्यम से समाज की सच्चाई बयां होती है. पर कामकाजी महिलाओं के प्रति साहित्य और सिनेमा हद दर्जे तक बायस्ड है. डॉ अबरार मुल्तानी इसी फ़िल्मी सोच के साइड-इफ़ेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं.

कैसी होती हैं फ़िल्मों वाली टिपिकल कामकाजी महिलाएं
नर्स, कामवाली बाई, लेडी स्कूल टीचर, बॉस की सेक्रेटरी, महिला पार्टी कार्यकर्ता आदि… यह हमारे जोक्स ने, वेब सीरिज़ ने, एड्वर्टाइज़मेंट ने, फ़िल्मों ने और लुगदी साहित्य ने इन्हें आम जनमानस में सेक्स सिंबल की तरह इम्प्लांट कर दिया है. जब भी किसी ऐड या किसी बी, सी या डी ग्रेड वेब सीरिज़ या फ़िल्म में दिखाया जाता है कि एक काम करने वाली बाई घर में पोंछा लगा रही है और उसका ठरकी मालिक उसे लार टपकाते हुए घूर रहा है या नर्स को देखकर एक मरीज़ के दिल की धड़कन बढ़ गई या वह उससे इंजेक्शन लगवाने में दर्द की जगह आनंद का अनुभव करने लगा तथा उसके चेहरे के भाव बताते हैं कि उसके दिल में क्या चल रहा है और उसके रक्त में कौन से हॉर्मोन उबल रहे हैं, किसी गाने में स्कूल की ख़ूबसूरत टीचर को छात्र देख रहे हैं, उसका पल्लू गिरता है और लड़के उसे देखने के लिए आहें भरते हुए खड़े हो जाते हैं, एक बॉस की ख़ूबसूरत महिला सेक्रेटरी है और उससे उसका टाइम पास इश्क़ चल रहा है, एक महिला पार्टी कार्यकर्ता एक नेता के साथ सोती है और अगले ही दिन उसे पार्टी में एक बड़ा पद मिल जाता है… यह सभी देखकर आम लोगों के मन में इन महिला एम्प्लाइज़ के बारे में एक धारणा बन जाती है कि ये सब ऐसी ही होती हैं. अगर कोई महिला यह काम कर रही है मतलब वह इस टाइप की ही होगी. हमारा समाज वह जहाज़ है जो कि धारणाओं की पाल से संचालित होता है. हमारी धारणाएं हमारे फ़ैसलों को प्रभावित करती ही हैं. हम जोक्स का हिस्सा नहीं बनना चाहते लेकिन जोक्स हमारे फ़ैसलों का हिस्सा होते हैं.

कैसे फ़िल्मों और वेब सिरीज़ ने कामकाजी महिलाओं को अपराधबोध से भर देती हैं
मैं जब कल्पना करता हूं कि किसी महिला कर्मचारी के बारे में ऐसे कोई सीन टीवी पर आते होंगे और वही नौकरी कर रही कोई महिला उसके बच्चों और परिवार के दूसरे लोगों के साथ टीवी देख रही हो तो उसे कितना ऑकवर्ड फ़ील होता होगा? उसे कितनी लज्जा आती होगी? उसके मन में अपराध न करने के बावजूद एक अपराधबोध आ जाता होगा. उसके बच्चों पर क्या गुज़रती होगी, जो अपनी मां से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, यह टीवी पर सब कुछ जो दिखाया जा रहा होता है, वह उनके दिल में एक खंजर की तरह चुभता तो होगा. जब दोस्त उनकी मां के व्यवसाय से संबंधित किसी महिला पर कोई नॉनवेज जोक या किसी फ़िल्म का कोई सीन डिस्कस करते होंगे तो उन्हें कितना बुरा लगता होगा?
निचले या निम्न मध्यमवर्ग तबके के लोगों के व्यवसाय से संबंधित यह जोक्स और फ़िल्मों के सीन जब कोई ऐसा व्यक्ति देखता होगा, जिसके लिए परिवार की इज़्ज़त ही सब कुछ है और लोगों के ताने या जो यह समझता है कि महिलाओं में बुद्धि नहीं होती और उन्हें कोई भी बहला-फुसलाकर कुछ भी करवा सकता है या जिनके मन में शंका का बीज हो कि उनकी बेटी, बहू या पत्नी भी ऐसी हो सकती हैं तो फिर वे उन्हें घर से बाहर काम के लिए नहीं जाने देंगे या अगर कोई लड़की पढ़ रही है और वह नर्सिंग या ऐसे ही किसी अन्य व्यवसाय में अपना करियर बनाना चाहती है तो उसके भाई या पिता उसे इस पेशे में जाने से मना करेंगे. कोई युवती अगर राजनीति में अपना करियर बनाना चाहती हैं तो उसके पूरे परिवार वाले उसके ख़िलाफ़ हो जाएंगे.
गलत धारणाओं ने इन परिश्रमी महिलाओं के लिए एक बुरा वातावरण बना दिया है जिसमें इन्हें ईमानदारी से अपना काम करने के बावजूद वह सम्मान नहीं मिलता, जिसकी वे हक़दार हैं.
अगर कोई महिला नौकरी पर जाए और उसके बाद उसके घर में समृद्धि आ जाए तो आस-पड़ोस के लोग या उनके रिश्तेदार उनके बारे में अफ़वाहें फैलाने लगते हैं. मेहनत से काम करने के बावजूद उन्हें समाज बुरी दृष्टि से देखता है. इसे रोका जाना चाहिए.
पुनःश्च मैंने एक महिला से पूछा था कि दुनिया में किसका जीना ज़्यादा मुश्क़िल है, पुरुष का या महिला का? उन्होंने जवाब दिया कि महिलाओं का और उसमें भी सफल महिलाओं का क्योंकि थोड़ा बहुत सफल होने के बाद पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी उसकी शत्रु बन जाती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
Tags: Dr Abrar Multani’s ArticlesDr. Abrar MultaniNazariyaOye AflatoonPerspectiveYour viewआपकी रायओए अफलातूनकामकाजी महिलाओं की छविकामकाजी महिलाओं की समस्याएंडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखनज़रियानया नज़रियामहिलाओं की छवि
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum