• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब

दिलचस्प होने के साथ कुछ अनसुलझे सवाल भी छोड़ जाता है उपन्यास प्रमेय

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
February 23, 2023
in बुक क्लब, समीक्षा
A A
prameya-upanyas
Share on FacebookShare on Twitter

भगवंत अनमोल का साइंस फ़िक्शन उपन्यास प्रमेय बहुत अलग ढंग से लिखी गई ऐसी कहानी है, जिसमें एक युवा धर्म और विज्ञान के बीच की जंग में फंसा हुआ है. इसमें धरती से ज़्यादा विकसित सभ्यता की कल्पना और धरती के एक युवा की प्रेम कहानी के साथ-साथ धर्म और विज्ञान की पड़ताल भी की गई है. हालांकि यह उपन्यास रुचिकर होने के साथ-साथ कई अनसुलझे सवाल भी छोड़ जाता है, लेकिन इस दिलचस्प उपन्यास को एक बार ज़रूर पढ़ा जाना चाहिए.

पुस्तक: प्रमेय
विधा: उपन्यास
लेखक: भगवंत अनमोल
प्रकाशक: राजपाल ऐंड सन्ज़
मूल्य: 235/-
उपलब्ध: ऐमाज़ॉन

यदि आप साइंस फ़िक्शन पढ़ने में रुचि रखते हैं तो भगवंत अनमोल का उपन्यास प्रमेय आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए. इस उपन्यास में दो कथाएं समानांतर चलती हैं, जिनमें से एक कुछ सौ वर्ष पुरानी है तो दूसरी वर्तमान की कहानी है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025

इस प्रमेय की परिकल्पना में उपन्यास का नायक सूर्यांश सनातन धर्म में बताई गए तीन सभ्यताओं की परिकल्पना करता है और उनके ज़रिए धर्म को नए कोण से देखने की कोशिश करता है. धार्मिक परिवार में पला-बढ़ा सूर्यांश चूंकि इंजीनियर बनने जा रहा है, उसे धर्म से ज़्यादा विज्ञान पर भरोसा है. यूं तो वह अपनी प्रमेय के निष्कर्ष में विज्ञान को ही सर्वश्रेष्ठ साबित करने की बात सोचता है, लेकिन उसके साथ होने वाली घटनाएं इस प्रमेय के निष्कर्ष को बदल देती हैं.

दो सामानांतर चल रही कथाएं आपकी उत्सुकता को जगाए रखने में कामयाब रहती हैं. उन्हें पढ़ते हुए आप जल्द से जल्द जान लेना चाहते हैं कि दोनों कथाओं का अंत क्या हुआ और आख़िर इस प्रमेय में सिद्ध क्या हुआ. इस लिहाज से यह उपन्यास पठनीय है, रुचि को बनाए रखने में कारगर है. पहली बार जब आप इसे पढ़ते हैं तो कुछ सवालों से घिर जाते हैं, जिनके उत्तर ढूंढ़ने के लिए बतौर समीक्षक मैंने इस उपन्यास को दो बार पढ़ा.

साइंस फ़िक्शन है तो ज़ाहिर है, आप उपन्यास को साइंस की कसौटी पर भी कसना चाहते हैं. इसी क्रम में कुछ सवाल अनसुलझे नज़र आते हैं, जैसे- एक ऐसी सभ्यता, जिसने सौरमंडल की पूरी ऊर्जा का उपयोग करना सीख लिया, विज्ञान को ही अपनी दुनिया और ईश्वर मान लिया है, वह दूसरे हैबिटेबल ग्रहों की खोज करते समय यह जानते हुए भी कि दूसरे ग्रहों के लोगों से उन्हें वायरस संबंधी ख़तरा हो सकता है, अपने यान में कोई स्कैनिंग सिस्टम क्यों नहीं डालती? वह अपने रोबोट को इस तरह प्रोग्राम क्यों नहीं कर पाती कि वह अपने यान में मौजूद दूसरे ग्रह के प्राणी की जानकारी, उनके ग्रह तक पहुंचा सके? और दूसरे ग्रह के किसी एक प्राणी की चेतना के रोबोट में जाने भर से वह रोबोट आख़िर किस तरह उस साइंस को मानने वाले ग्रह के सभी रोबोट्स को अपने साथ मिला कर उनकी पूरी सभ्यता को मिटा सकता है?

कुछ सवाल सूर्यांश के साथ भी छूटते हैं, जैसे- जब वह पहले ही जान चुका है कि अतीत में जाने पर वह कुछ छू नहीं सकता, कुछ बदल नहीं सकता तो वह ख़ुद को अपनी प्रेमिका फ़ातिमा का हत्यारा क्यों मानने लगता है? यदि वह अतीत में जाकर मोबाइल से ख़ुद को मैसेज कर सकता है तो थोड़ा और पहले जा कर फ़ातिमा को मैसेज क्यों नहीं करता है? और अंत समय में जब करता है तो ब्लैंक मैसेज क्यों करता है? उपरोक्त बातों का वैज्ञानिक समावेश कर उपन्यास को और भी चुस्त, और भी साइंटिफ़िक बनाया जा सकता था. लेकिन चूंकि यह फ़िक्शन है, लेखक को अपनी कल्पना की छूट दी जानी चाहिए.

इस प्रमेय का निष्कर्ष यूं तो आपको उपन्यास पढ़ कर ही जानना चाहिए, लेकिन यह तो कहा ही जा सकता है कि निष्कर्ष आपको संतुष्ट करता है. भगवंत को इस उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार प्राप्त हुआ है, इसकी बधाई देते हुए हम उनसे भविष्य में और भी बेहतर कहानियों की उम्मीद रखते हैं.

 

Tags: Bhagwant AnmolBook ReviewNovelPrameyaRajpal & SonsScience Fictionउपन्यासपुस्तक समीक्षाप्रमेयभगवंत अनमोलराजपाल ऐंड सन्ज़साइंस फ़िक्शन
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum