• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब

पैन्थर्स मून: अगर आपको जंगल से प्यार है, तो रस्किन बॉन्ड की यह किताब आपके लिए है

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 5, 2020
in बुक क्लब, समीक्षा
A A
पैन्थर्स मून: अगर आपको जंगल से प्यार है, तो रस्किन बॉन्ड की यह किताब आपके लिए है
Share on FacebookShare on Twitter

पैन्थर्स मून, जिसे पढ़ते हुए आप खो जाएंगे रोमांच के जंगल में. इस संग्रह की कहानियां बेहद मनोरंजक हैं. इंसानों और जंगली जानवरों के बीच के अनूठे रिश्ते को लेखक ने बड़ी बारीक़ी से बुना है.

पैन्थर्स मून
लेखक: रस्किन बॉन्ड
अनुवादक: ऋषि माथुर
मूल्य: 195 (पेपरबैक)
प्रकाशक: राजपाल ऐंड सन्ज़, 1590, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली-110 006

रस्किन बॉन्ड का यह कहानी संग्रह जंगल और उसके निवासियों यानी जंगली जानवरों को समर्पित हैं. अपने घर यानी जंगल के आसपास रहनेवाले या उसमें ज़बर्दस्ती घुसपैठ करके कब्ज़ा जमानेवाले इंसानों के साथ इन जानवरों का समीकरण इस संग्रह की सभी बारह कहानियों पैन्थर्स मून, बंदरों का इंतकाम, दादाजी का बाघ, बदला बिल्लौरी, कौवे के रंग अनेक, शुतुरमुर्ग और दादाजी का मुक़ाबला, सुरंग में बाघ, छोटे-बड़े जानवर प्यारे, बाज़ की नज़र, जानवर का भरोसा, गूंजे बाघ की दहाड़ और यूं बच निकला जावा की आत्मा है. कहानी पैन्थर्स मून अपने गांव मंजरी से पढ़ने के लिए रोज़ाना घने जंगलों के बीच पांच मील चलकर छोटे क़स्बे केम्पटी जानेवाले बच्चे बिस्नु के साहस और आदमखोर तेंदुए के खौफ़ पर आधारित है. वहीं बंदरों का इंतकाम अपने साथी बंदर की मौत का बदला लेनेवाले बंदरों की कहानी है.
दादाजी का बाघ और जानवर का भरोसा ख़तरनाक जानवरों और इंसानों के बीच भरोसे के रिश्ते पर आधारित है. वहीं कौवे के रंग अनेक का कौवा तेजा लगभग सभी जगह पाए जानेवाले इस पक्षी और इंसान के रिश्ते को हल्के-फुल्के अंदाज़ में प्रस्तुत करता है. वो ख़ुद को इंसानों से अधिक समझदार मानता है. उसकी अनूठी समझदारी गुदगुदाती है. कहानी छोटे-बड़े प्यारे जानवर एक पशु प्रेमी दादाजी से पाठकों को मिलाती है. गूंजे बाघ की दहाड़ जंगल में एकाकी जीवन काट रहे बूढ़े, पर समझदार बाघ की कहानी है. ख़ुद को शिकारियों से बचाए रखनेवाला बाघ, जानता है कि यदि वो स्थानीय गांववालों को नुक़सान नहीं पहुंचाएगा तो हमेशा जंगल में राजा की तरह रह सकता है. लेकिन जंगल में लगी आग के बाद शिकार की कमी के चलते वह गांववालों की भैंसों पर हमला करने को मजबूर होता है. और वह इंसान को अपना दुश्मन बना लेता है. वे उसे दूसरे जंगल में खदेड़ देते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025


इस संग्रह की कहानियां बेहद मनोरंजक हैं. इंसानों और जंगली जानवरों के बीच के अनूठे रिश्ते को लेखक ने बड़ी बारीक़ी से बुना है. इंसान लगातार जानवरों के घर में घुसता चला जा रहा है और जानवर अपने घर में बेघर होकर यहां-वहां भटकने को मजबूर हैं. कहीं-कहीं तो जानवरों ने इस बदलाव से सामन्जस्य बिठा लिया है तो कहीं-कहीं उसकी घुसपैठियों यानी इंसानों से मुठभेड़ हो जाती है. वहीं ऐसे इंसान भी हैं, जो पशु-पक्षियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण नज़रिया रखते हैं. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाक़ों में रहने के अपने अनुभव को रस्किन बॉन्ड ने इन कहानियों में सजीवता लाने के लिए बख़ूबी इस्तेमाल किया है.

Tags: Book ReviewPanthe’s Moon HindiPanther’s MoonRuskin BondRuskin Bond Books
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum