• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब

जेब में भर कर सपने सारे: संवेदनाओं से भरी सरल कविताएं

सर्जना चतुर्वेदी by सर्जना चतुर्वेदी
June 16, 2022
in बुक क्लब, समीक्षा
A A
Jeb-mein-bharkar-sapne-sare_Jyoti-jain
Share on FacebookShare on Twitter

कविता एक सरल और बेहद कठिन विधा है. सरल इसलिए क्योंकि भावनाओं से भरा हर मनुष्य कवि होता है, और कठिन इसलिए क्योंकि कविता महज़ लफ़्फ़ाजी नहीं हो सकती, उसमें आपका भावनाओं के साथ-साथ संवेदना और एक व्यापक दृष्टि भी होनी चाहिए. वरिष्ठ पत्रकार सर्जना चर्तुर्वेदी को कवयित्री ज्योति जैन के संग्रह ‘जेब में भर कर सपने सारे’ पढ़ते हुए हर एक कविता संवेदना से भरी लगी.

पुस्तक: जेब में भर कर सपने सारे
कवयित्री: ज्योति जैन
प्रकाशक: बोधि प्रकाशन
मूल्य: 150 रुपए
पृष्ठ संख्या: 136
रेटिंग: 3.5/5 स्टार
समीक्षक: सर्जना चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार

स्त्री, प्रेम और विविध इन तीन भागों में बंटे कविता संग्रह जेब में भरकर सपने की संक्षेप में समीक्षा करनी हो तो मैं कहूंगी, उम्मीद और सकारात्मकता से भरी कविताओं का गुलदस्ता. अब इन पंक्तियों को ही देखें
‘जीवन में मिले दुखों को ही,
क्यों चुनते रहते हो?,
जो छोटी-छोटी ख़ुशियों के,
फूल समान पल मिले हैं,
उन्हें ही चुनो ना….’
कवयित्री ज्योति जैन की फूल या कांटे शीर्षक वाली कविता की ये पंक्तियां जीवन में मिले कुछ दुखों को लेकर परेशान रहनेवाले मनुष्य से बतकही करती है. उसे जीवन को देखने का नज़रिया बदलने की सलाह देती है. उससे पूछती है हर दिन मिलने वाली छोटी-छोटी ख़ुशियों को आख़िर वह निरंतर क्यों नज़रअंदाज करता है? वहीं ‘कोई नाकाम नहीं होता’ शीर्षक वाली कविता संदेश देती है कि जीवन में मिली किसी असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जीवन में आगे बढ़ने और बेहतर गढ़ने के अवसर फिर मिलते रहते हैं.
कवयित्री सकारात्मकता की बात को रिश्तों तक भी ले आती हैं. ‘मैं नहीं, हम हैं प्रेम’ कविता प्रेम संबंध की अहमियत को दिखाती है. मेरे पापा शीर्षक कविता की पंक्तियां ‘तुमने चलना मुझे सिखाया…हाथ आज मैं थामता हूं…’ एक पुत्र जीवन में पिता द्वारा किए गए कार्यों के महत्व के बारे में बता रही है. वहीं मां शीर्षक वाली कविता में मां और मां द्वारा पहने गए आभूषणों की तुलना की गई है.
ज्योति जैन नारी शक्ति को कम समझने वालों पर बहुत ही हल्के से ही, पर अचूक प्रहार करती हैं. चूड़ियों की शक्ति नामक कविता में किसी विरोध प्रदर्शन में चूड़ियां भेंट करने और उन्हें कमज़ोरी की निशानी मानने पर सवाल उठाए गए हैं. घर में बच्चे के आने से हमेशा व्यवस्थित रहने वाला घर भी अस्त-व्यस्त रहने लगता है, लेकिन जीवन ज़रूर ख़ूबसूरत बन जाता है. यह हर घर में बच्चे के आने से शीर्षक कविता में कवयित्री ने बताने की कोशिश की है. रोटी शीर्षक कविता में बताया है कि ‘कैसे भूखे बच्चों को, मां के चेहरे में भी, रोटी ही नज़र आ रही थी.’ तो शाम ढलने के बाद रोटी में ही मां का चेहरा नज़र आ रहा था.
सरल हिंदी में संवेदनशीलता, सामाजिकता, रिश्ते-नाते आदि विषयों पर केंद्रित लघु कविताएं आपको रोज़मर्रा की चीज़ों को देखने की नई दृष्टि देंगी. रिश्तों के उलझे धागों को सुलझाने की हिम्मत भरेंगी और चुपके से आपको पहले से बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करेंगी.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
Tags: Jeb mein bhar kar sapne sare by Jyoti Jainjyoti jainJyoti Jain BookJyoti Jain Booksजेब में भर कर सपने सारेज्योति जैनज्योति जैन की किताबबोधि प्रकाशन
सर्जना चतुर्वेदी

सर्जना चतुर्वेदी

Related Posts

ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum